Hot News

March 30, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda Shine 125 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

अगर आप 125cc की कम्यूटर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Shine 125 लिस्ट में जरूर आती है. ये बाइक एफिशिएंसी, आराम और डेली यूज को ध्यान में रखकर बनाई गई है. हाल ही में इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ और फीचर्स भी जुड़ी हैं, ताकि ये लगातार बदलते कॉम्पिटिटिव मार्केट में बनी रहे. ऐसे में आइए जानते हैं Honda Shine 125 की वो 5 खास बातें, जो आपको जरूर पता होनी चाहिए. कीमत और वेरिएंट्स  Honda Shine 125 की दो वेरिएंट्स मिलती हैं. पहला Drum वेरिएंट जिसकी कीमत ₹80,852 है और Disc वेरिएंट जो ₹85,211 (ex-showroom) में आती है. यह 125cc कम्यूटर सेगमेंट में अभी भी काफी स्ट्रॉन्ग कम्पटीटर बनी हुई है. ये सीधा Hero Glamour 125, Hero Super Splendor और Bajaj Pulsar 125 जैसी बाइक्स से मुकाबला करती है. डिजाइन और कलर ऑप्शन Shine अपनी ट्रेडिशनल कम्यूटर डिजाइन के साथ आती है. यह स्टाइल से ज्यादा यूजर फ्रेंडली और फॅमिलियर है. इसका हेडलैम्प यूनिट सिंपल है और काउल के साथ आता है, उसके बाद स्कल्पटेड फ्यूल टैंक और टेल सेक्शन है. कुल मिलाकर, सालों में इसका डिजाइन ज्यादा नहीं बदला है. सिर्फ थोड़े-थोड़े अपडेट हुए हैं. अब खरीदारों के पास कलर चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद है. आप चुन सकते हैं Pearl Igneous Black की स्टाइल, Pearl Siren Blue की क्लास, या फिर Genny Grey Metallic. इसके अलावा Decent Blue Metallic, Rebel Red Metallic, और Matte Axis Grey भी हैं. फीचर्स और हार्डवेयर Shine में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो आपको रियल-टाइम फ्यूल एफिशिएंसी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, सर्विस रिमाइंडर, गियर पोजिशन और एको मोड सब दिखाता है. साथ ही, अब इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी शामिल कर दिया गया है. इसके अलावा इसमें idle start/stop सिस्टम, साइलेंट स्टार्टर और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसी सुविधाएं भी हैं. हार्डवेयर की बात करें तो, सामने टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर लगे हैं. 18-इंच के एलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए वेरिएंट के हिसाब से या तो दोनों तरफ ड्रम ब्रेक हैं या फिर फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम का कॉम्बिनेशन है. पूरे रेंज में CBS (Combined Braking System) स्टैंडर्ड है. इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज Honda Shine में 124cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन 7,500 RPM पर 10.54 bhp की पावर और 6,000 RPM पर 11 Nm का टॉर्क देता है. ये BS6 Phase 2 नॉर्म्स के मुताबिक है और E20 फ्यूल के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है. माइलेज की बात करें तो ARAI (Automotive Research Association of India) का क्लेम है कि ये 55 kmpl देती है. डाइमेंशन  Shine 125 रोजमर्रा की सवारी के लिए बिल्कुल सही बना है. इसकी सीट की ऊंचाई 791 mm है, वजन सिर्फ 114 kg, और ग्राउंड क्लीयरेंस 162 mm है. सीधे बैठने वाली राइडिंग पोस्चर और कंफर्टेबल एर्गोनॉमिक्स इसे रोजाना की ट्रेवल के लिए बढ़िया बनाती है. यह भी पढ़ें: 2026 Royal Enfield Guerrilla 450 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये जरूरी बातें The post Honda Shine 125 खरीदने का बना रहे हैं प्लान? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लश्कर-ए-तैबा का आतंकवादी दिल्ली से गिरफ्तार, कोलकाता हमले का है आरोपी

मुख्य बातें बांग्लादेश से चलाता था अपना रैकेट पहले भी हो चुका है गिरफ्तार कोलकाता हमले का रहा है मास्टरमाइंड हथियारों की सप्लाई में भी भूमिका Terrorist Arrested: कोलकाता: कोलकाता समेत कई जगहों पर हुए आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तैबा का सदस्य आतंकवादी सब्बीर अहमद लोन को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. वह पाकिस्तानी आईएसआई के आदेश पर बांग्लादेश से हिंदुस्तान विरोधी गतिविधियां चला रहा था. सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय खुफिया एजेंसी की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ा. खुफिया सूत्रों के अनुसार, सब्बीर अहमद लोन लश्कर-ए-तैबा के आतंकी मॉड्यूल का सदस्य था. कोलकाता समेत कई जगहों पर हमले करने में उसका हाथ रहा है. हाल ही में सब्बीर के नियंत्रण वाले मॉड्यूल के सदस्यों को दिल्ली और दक्षिण हिंदुस्तान के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था. इस बार मुख्य सरगना पकड़ा गया है. बांग्लादेश से चलाता था अपना रैकेट पता चला है कि सब्बीर उर्फ ​​राजा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के कंगन इलाके का निवासी है. सब्बीर लंबे समय से खुफिया एजेंसियों की निगरानी में था. वह बांग्लादेश से ही आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था. वह लश्कर-ए-तैबा का प्रशिक्षित आतंकवादी है. उसने पाकिस्तान के मुजफ्फरबाद स्थित दौरा-ए-आम और दौरा-ए-खास प्रशिक्षण शिविरों से प्रशिक्षण प्राप्त किया है. लगभग दो दशकों से लश्कर से जुड़ा सब्बीर हिंदुस्तान में अशांति फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बांग्लादेशियों और हिंदुस्तान में छिपे घुसपैठियों की भर्ती करता था. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पहले भी हो चुका है गिरफ्तार 2007 में स्पेशल सेल ने सबसे पहले सब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया था. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए, जिनमें एके-47 राइफल और ग्रेनेड शामिल थे. उस समय पता चला कि उसका संबंध जमात-उद-दावा प्रमुख और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से है. उसे 2018 तक तिहाड़ जेल में रखा गया, जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया. खुफिया सूत्रों के अनुसार, जमानत मिलने के बाद सब्बीर बांग्लादेश चला गया. वहां उसने लश्कर का एक नेटवर्क बनाया और पाकिस्तानी हैंडलर्स और बांग्लादेशी ऑपरेटिव्स के साथ संपर्क स्थापित किया. Also Read: कांग्रेस की लिस्ट जारी होते ही बंगाल में बवाल, ऑफिस में जमकर चलीं कुर्सियां कोलकाता हमले का रहा है मास्टरमाइंड सब्बीर अहमद लोन का कोलकाता हमले, विशेष रूप से 22 जनवरी 2002 के अमेरिकन सेंटर हमले से सीधा और गहरा संबंध था. उसने इस हमले की साजिश और उसे अंजाम देने के लिए जरूरी ‘ग्राउंड सपोर्ट’ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. खुफिया सूत्रों के अनुसार सब्बीर अहमद लोन कोलकाता हमले का ‘लॉजिस्टिक मास्टरमाइंड’ है. लश्कर-ए-तैबा के एक प्रमुख मॉड्यूल को संचालित करने का काम उसे सौंपा गया था. हमले से पहले, उसने हमलावरों के लिए सुरक्षित ठिकानों और परिवहन की व्यवस्था करने में मदद की थी. हथियारों की सप्लाई में भी भूमिका जांच एजेंसियों के अनुसार, सब्बीर का मुख्य काम बांग्लादेश सीमा पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करना और उन्हें कोलकाता में हमलावरों तक पहुँचाना था. अमेरिकन सेंटर हमले में इस्तेमाल की गई AK-47 राइफलों और मैगजीन के सोर्सिंग नेटवर्क में उसका नाम प्रमुखता से आया था. सब्बीर अहमद लोन इस हमले के मुख्य आरोपी आफताब अंसारी और आसिफ रजा खान के नेटवर्क का हिस्सा था. वह हवाला के जरिए आने वाले धन का प्रबंधन करता था, जिसका उपयोग हमले की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने के लिए किया गया था. The post लश्कर-ए-तैबा का आतंकवादी दिल्ली से गिरफ्तार, कोलकाता हमले का है आरोपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के लिए हमेशा करूंगा काम

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया. साथ ही उन्होंने विधायक रहते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा. इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की. नितिन नवीन ने एक्स पर क्या लिखा? नितिन नवीन ने लिखा, ‘आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर और संकल्पित रहूंगा. मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित हिंदुस्तान और विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा.’ नितिन नवीन ने शेयर किया एक्सपीरियंस एक्स पर नितिन नवीन ने बताया कि जनवरी 2006 में उनके पिता के निधन के बाद बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया. 27 अप्रैल 2006 को उन्होंने पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक और नेतृत्वक जीवन की शुरुआत की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पोस्ट में लिखा, ‘पिछले 20 सालों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की ओर से बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है. मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. इसी का प्रतिफल है कि यहां की जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया. सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज. उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया.’ पीएम और सीएम को कहा धन्यवाद एक्स पोस्ट के जरिए ही नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद कहा. साथ ही पटना और बिहार की जनता को उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार के लिए वे हमेशा काम करते रहेंगे. Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: इस बार प्रशासनी स्कूलों में नहीं रखे जायेंगे EVM, जानिए नया आदेश The post नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा, एक्स पर लिखा- बिहार के विकास के लिए हमेशा करूंगा काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी

विष्णुगढ़ से विनय पाठक और हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट Hazaribagh Bandh: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा. दुकानदारों ने स्वतः अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालात ऐसे दिखे मानो इलाके में लॉकडाउन लागू हो गया हो. इस बंदी के दौरान आंदोलनकारी घटना में शामिल अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करते दिखाई दिए. इसके लिए कई लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन भी किया. सड़क जाम कर जताया आक्रोश सात माइल मोड़ पर सड़क के बीचोबीच बैैठकर रोड जाम कराते स्थानीय निवासी. आंदोलनकारियों ने विष्णुगढ़-हजारीबाग रोड को सात माइल मोड़ के पास जाम कर दिया. सुबह करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सात माइल मोड़, हॉस्पिटल मोड़ और अखाड़ा चौक की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं. कैंडल मार्च के बाद बंद का ऐलान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकानें बंद कराते बाइक सवार. रविवार शाम निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान ही बंद का ऐलान किया गया था. इसी के बाद सोमवार को लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए बाजार बंद रखा. आंदोलनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की. भाजपा का समर्थन, हजारीबाग बंद का असर बंद की वजह से आम आदमी परेशान इस घटना के विरोध में भाजपा ने हजारीबाग बंद का आह्वान किया था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला. पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर बंद को सफल बनाया. विभिन्न इलाकों में दुकानें बंद रहीं और लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराया. झुमरा में भी दिखा बंद का असर झुमरा बाजार में बंद दुकानें. विष्णुगढ़ के साथ-साथ झुमरा बाजार में भी बंद का असर साफ नजर आया. यहां भी दुकानों के शटर गिरे रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. स्थानीय लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट दिखे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की. दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हाथ में तख्ती लेकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी. पूरे इलाके में एक ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मांग गूंजी. लोगों का कहना है कि जब तक आरोपियों को पकड़कर सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. घटना के बाद से प्रशासन पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग दरिंदगी मामले में छह दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, प्रशासन पर बरसीं अन्नपूर्णा देवी The post हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ में लॉकडाउन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे आंदोलनकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी

Iran Israel War: ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अब अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के निजी आवास को निशाना बनाया जाएगा. यह धमकी इजराइल और खाड़ी देशों में रहने वाले अमेरिकी-इजराइली की सेना और अधिकारियों को टारगेट कर दी गई है. ईरान ने बताया- अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को टारगेट करने का फैसला क्यों किया ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने कहा- अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के विभिन्न शहरों में नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया है. जिसके बाद ईरान ने भी उनके अधिकारियों के आवास को टारगेट करने का फैसला किया है. इजराइल ने भी दक्षिणी लेबनान में घातक हमले की चेतावनी दी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है. नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में मौजूदा सुरक्षा पट्टी का विस्तार करेगा. इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी. अमेरिकी कमांडर और सैनिक शार्क का भोजन बन सकते हैं : ईरान ईरान के प्रशासनी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पर बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा- यदि धमकियों को अंजाम दिया गया तो अमेरिकी कमांडर और सैनिक फारस की खाड़ी के शार्क का भोजन बन सकते हैं. ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में अब यूनिवर्सिटीज निशाने पर, अराघची बोले- तुम्हारी हरकतें हताशा का सबूत The post मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों के आवास को उड़ाने की धमकी दी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में 78,000 घरों में पीएनजी का कनेक्शन, मात्र 18 हजार तक ही पहुंच रही है गैस

Ranchi PNG Gas: झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन हजारों उपभोक्ता आज भी कनेक्शन के इंतजार में हैं. कहीं तकनीकी बाधाएं हैं, तो कहीं मैनपावर की कमी है. शहर में अब तक लगभग 78,000 घरों के लिए घरेलू पीएनजी (डीपीएनजी) का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो चुका है. इनमें से कुल 54,000 घरों में पीएनजी पहुंचाना अभी बाकी है. अलग-अलग विभागों से अनुमति नहीं मिलने के कारण गैस पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं. कई घरों के किचन में पाइपलाइन लग चुकी है, लेकिन गैस सप्लाई नहीं होने से कनेक्शन चालू नहीं हो पा रहा है. किचन तक पहुंची पाइपलाइन, पर गैस नहीं रांची के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के सामने हेरिटेज गार्डन निवासी कुमुद झा बताती हैं कि तीन साल से अधिक समय हो गए हैं. किचन तक पाइपलाइन लग चुकी है. मुख्य सड़कों तक भी पाइपलाइन बिछ गई है, लेकिन अब तक गैस सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है. 24,000 घरों में गैस आपूर्ति शुरू समाचार यह भी है कि पेट्रोलियम कंपनी गेल ने रांची शहर में लगभग 24,000 घरों तक गैस आपूर्ति शुरू कर दी है. इनमें लगभग 18,000 उपभोक्ता ही पीएनजी का नियमित इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, 6,000 घरों में उपभोक्ताओं ने अब तक पीएनजी चालू नहीं कराया है. इनमें कई लोग किरायेदार हैं, तो कई लोग इन घरों में नहीं रह रहे हैं. रोजाना दिए जा रहे 60-75 घरेलू पीएनजी कनेक्शन इस समय रांची में रोजाना औसतन लगभग 60-75 घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं. पिछले 15 दिनों में लगभग 900 घरेलू पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं. वहीं, हर दिन औसतन लगभग 100 नए उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कर रहे हैं. कनेक्शन देने के लिए 20 एजेंसियों को लगाया गया है, लेकिन काम की गति धीमी है. इनसे हर दिन लगभग 60-75 कनेक्शन हो पा रहे हैं, जबकि लक्ष्य हर दिन 200-300 कनेक्शन देने का है. इसके लिए लगभग 150 लोगों की जरूरत है. सेल सिटी में 1808 फ्लैट, लेकिन पीएनजी कनेक्शन नहीं रांची की सेल सिटी में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी है. यहां कुल 1808 फ्लैट हैं, लेकिन अब तक पीएनजी कनेक्शन की सुविधा नहीं है. इसी तरह बोड़ेया रोड स्थित बैंक कॉलोनी के एसोटेक हिल्स के कई फ्लैटों में भी यह सुविधा शुरू नहीं हुई है. इन इलाकों में अधूरा है पीएनजी कनेक्शन रांची में पुलिस लाइन कांके, लालपुर, टाटीसिल्वे, किशोरगंज, कांटाटोली से बूटी मोड़ रोड, बोड़ेया रोड सहित कई इलाकों में पीएनजी कनेक्शन अधूरा है. इन इलाकों में पीएनजी चालू होने से कनेक्शन की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. कई क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क चार्ज गेल अधिकारियों ने बताया कि रांची के कई क्षेत्रों में पीएनजी नेटवर्क चार्ज किया जा चुका है. इनमें बरियातू, हरमू, अशोक नगर, मेकन कॉलोनी, अरगोड़ा, पुंदाग, हटिया, धुर्वा, तुपुदाना, पटेल नगर, प्रेम नगर, दिनकर नगर, नामकुम, अमेठिया नगर, स्पोर्ट्सगांव, टाटीसिल्वे, चायबागान, काली नगर, खरसीदाग और कांके शामिल हैं. लालपुर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी गैस आपूर्ति शुरू हो चुकी है. बाकी क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है. कटहल मोड़ से अरगोड़ा तक, चेशायर होम रोड में कई अपार्टमेंट हैं. किरायेदार होने या अपार्टमेंट खाली होने के कारण कनेक्शन नहीं हो पा रहा है, जबकि इन इलाकों में पीएनजी सप्लाई चालू है. रजिस्ट्रेशन के समय सिक्योरिटी डिपॉजिट जरूरी घरेलू पीएनजी कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन कराते समय केवल 500 रुपये या 4500 रुपये (विभिन्न योजनाओं के अनुसार) का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है. यह भुगतान ऑनलाइन, पीओएस मशीन या चेक से किया जा सकता है. गेल नकद भुगतान स्वीकार नहीं करता है. यदि कोई नकद मांग करता है, तो उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800123121111 पर संपर्क कर सकते हैं. कई क्षेत्रों में पाइपलाइन के लिए अनुमति मिली गेल को फिरायालाल चौक, सुजाता चौक से सिरमटोली होते हुए स्टेशन रोड, जेल मोड़ से लालपुर चौक तक और करमटोली चौक से जेल मोड़ तक पाइपलाइन बिछाने की पथ निर्माण विभाग से अनुमति मिली है. इस क्षेत्र में काम होने से 10 हजार से अधिक लोगों को कनेक्शन मिल सकेगा. रातू रोड तक पीएनजी पहुंच चुका है, लेकिन बजरा, पिस्का मोड़, पंडरा और कमड़े तक पाइपलाइन पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं. गेल झिरी रिंग रोड के पीछे-पीछे पाइपलाइन बिछाने पर विचार कर रहा है. इसे भी पढ़ें: देवघर में गैस की किल्लत भी नहीं रोक पाई ‘सेवा की रसोई’, सदर अस्पताल में लकड़ी की आंच पर पक रहा 300 लोगों का खाना नया विचार मंगलवार को लगाएगा कैंप पीएनजी कनेक्शन की पहुंच अधिक से अधिक लोगों तक हो सके, इसके लिए नया विचार ने पहल की है. इसके तहत गेल के सहयोग से नया विचार अलग-अलग जगहों पर कैंप लगायेगा. कैंप में लोग आकर कनेक्शन ले सकेंगे. मंगलवार 31 मार्च को बरियातू स्थित वसुंधरा पाम आइलैंड में पीएनजी कनेक्शन के लिए कैंप लगाया जायेगा. गेल के डीजीएम प्रशांत कुमार ने कहा कि अधिक-से-अधिक लोग कैंप का लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें: रांची में 78,000 घरों में पीएनजी का कनेक्शन, मात्र 18 हजार तक ही पहुंच रही है गैस The post रांची में 78,000 घरों में पीएनजी का कनेक्शन, मात्र 18 हजार तक ही पहुंच रही है गैस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

Suvendu Adhikari Net Worth: वेस्ट बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है? उनके पास कितना कैश है, कितने रुपए बैंक में जमा हैं और कितनी जमीन के मालिक हैं. अगर आपको भी इन सवालों का जवाब जानना है, तो जान लीजिए कि नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक शुभेंदु अधिकारी के 15 बैंक अकाउंट हैं. उनकी चल-अचल संपत्ति के बारे में भी बतायेंगे, लेकिन पहले उनके बैंक खातों और उसमें जमा रकम यानी पैसे के बारे में जान लीजिए. शुभेंदु अधिकारी के बैंक खाते और उसमें जमा राशि बैंक का नाम जमा राशि (रुपए में) पीएनबी कोंटाई ब्रांच 12,58,776.20 एसबीआई पार्लियामेंट हाउस ब्रांच, दिल्ली 2,84,012.71 पीएनबी कोंटाई ब्रांच (ज्वाइंट अकाउंट) 9,877.00 को-ऑपरेटिव बैंक कोंटाई ब्रांच 14,516.00 कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच 2,697.00 जनमंगल एसकेयूएस, कोंटाई (फिक्स्ड डिपॉजिट) 36,800 बालागड़िया सीसी बैंक, कोंटाई 32,981.00 एक्सिस बैंक कोंटाई ब्रांच 74,570.80 एसबीआई कोलकाता हाईकोर्ट एसपीबी ब्रांच 5,91,388.99 पीएनबी तमलूक ब्रांच 27,152.64 विद्यासागर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, मेदिनीपुर ब्रांच 9,688 एसबीआई करंट अकाउंट 17,78,991.24 आईडीबीआई बैंक तमलूक इलेक्शन एक्सपेंडिचर अकाउंट (2016) 10,342.00 पोस्टल सेविंग्स अकाउंट 1,02,656.00 एसबीआई नंदीग्राम ब्रांच इलेक्शन अकाउंट (2021) 41,823.00 स्रोत : इलेक्शन कमीशन को दिया गया शपथ पत्र 15 बैंक अकाउंट में 42,76,270 रुपए शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को जो हलफनामा दिया था, उसमें बताया था कि उनके 15 बैंक अकाउंट में कुल 42,76,270 रुपए जमा थे. हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के टिकट पर पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 22 पेज का हलफनामा यानी एफिडेविट दाखिल किया था. 12 मार्च 2021 को कोंटाई में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उन्होंने यह पूरा ब्योरा दिया था. उन्हों बताया था कि जब वह चुनाव लड़ रहे थे, तब उनके पास 5000 रुपए नकद थे. कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी शुभेंदु अधिकारी कई जगह निवेश करते हैं. उनके पास कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक के कोंटाई ब्रांच के 2,880 रुपए के शेयर थे, तो शेयर कार्ड बैंक कोंटाई ब्रांच के शेयर में उन्होंने 11,360 रुपए निवेश कर रखा था. उन्होंने किसान विकास पत्र, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में भी निवेश दिखाया था. उनके पास 3 किसान विकास पत्र (KVP) थे. इनकम टैक्स रिटर्न में दिखायी गयी कमाई शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अपना पैन कार्ड और पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की भी जानकारी दी थी. इसके मुताबिक, उनकी सबसे ज्यादा कमाई वर्ष 2015-16 में हुई थी. तब उन्होंने 14,83,730 रुपए इनकम दिखायी थी. इसके बाद के 2 वर्षों में यानी वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 में उनकी कमाई घट गयी. इन दोनों सालों में उनकी आय 7,84,396 और 5,95,697 रुपए रही. वर्ष 2018-19 में 11,58,009 रुपए और 2019-20 में 11,15,715 रुपए की आय दिखायी. 2015-16 से 2019-20 तक शुभेंदु की कमाई वित्तीय वर्ष आय (रुपए में) 2015-16 1483730 रुपए 2016-17 784396 रुपए 2017-18 595697 रुपए 2018-19 1158009 रुपए 2019-20 1115715 रुपए स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को दिया गया शपथ पत्र. 80.67 लाख की चल-अचल संपत्ति के मालिक शुभेंदु ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में 59,31,647.32 (59.32 लाख) रुपए की चल संपत्ति और 21,35,102.00 (21.35 लाख) रुपए की अचल संपत्ति घोषित की थी. इस तरह शुभेंदु अधिकारी 80,66,769.32 (80.67 लाख) रुपए की चल-अचल संपत्ति के मालिक थे. नंदीग्राम विधानसभा चुनाव 2021 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी समेत 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें सबसे अमीर उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी थे. चुनाव में उन्होंने ममता बनर्जी को 1956 वोट से पराजित किया था. शुभेंदु के खिलाफ दर्ज थे 4 मुकदमे ECIR No. KLZO/05/2017/4453 RC0102017A0010 Ld Judge Special (CBI) Court No. 1 FIR Registered By CBI in Terms of Court Order अब तक (12 मार्च 2021 तक) न तो किसी मामले में आरोप साबित हुए हैं, न ही उन्हें किसी मामले में दोषी करार दिया गया है. कहां निवेश करते हैं शुभेंदु अधिकारी शुभेंदु अधिकारी ने किसान विकास पत्र (केवीपी), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) में कुल 59,31,647.32 रुपए निवेश कर रखे हैं. उनका विवरण इस प्रकार है. को-ऑपरेटिव बैंक और केवीपी में निवेश कोंटाई को-ऑपरेटिव बैंक, कोंटाई ब्रांच के शेयर में 2,880 रुपए शेयर कार्ड बैंक, कोंटाई ब्रांच में 11,360 रुपए 3 किसान विकास पत्र (KVP) में 3,20,000 रुपए Suvendu Adhikari Net Worth: 6 एलआईसी पॉलिसी 638324 रुपए 31600 रुपए 22795 रुपए 32990 रुपए 29800 रुपए 15625 रुपए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 95000 रुपए 300000 रुपए 150000 रुपए कृषि योग्य भूमि का विवरण 2.46 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जो उन्हें उपहार में मिली है. जमीन के विकास पर कोई राशि खर्च नहीं की गयी है. उस वक्त जमीन का बाजार मूल्य 6,96,000 रुपए था. पांचिसबेतिया गांव में 48 डिसमिल का प्लॉट है, जिसका मूल्य 2021 में 96,000 रुपए था. गंगरा गांव में 1.98 एकड़ के प्लॉट की कीमत 6,00,000 रुपए थी. गैर कृषि योग्य भूमि का विवरण कहां और कितनी है जमीन खरीद की कीमत (रुपए में) बाजार मूल्य (रुपए में) पांचदारिया गांव में 28.99 डिसमिल का प्लॉट 8,00,000 9,00,000 धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट जमीन है, जिसे संयुक्त रूप से खरीदा गया है. 5,00,000 (50%) धरमादासबार गांव में 1289.73 वर्ग फीट भूमि (उपहार में मिली) के मालिक हैं 8,00,000 (25%) करकुली गांव में 3 डिसमिल जमीन संयुक्त रूप से खरीदी गयी इसमें एक चौथाई हिस्सा 1306.95 वर्ग फीट शुभेंदु के हिस्से में है. 2,00,000 (25%) सोनाचूरा जलपाई में 42 डिसमिल जमीन है. 1,12,602 2,12,602 इस तरह 12 मार्च 2021 तक शुभेंदु अधिकारी कुल 37,950.59 वर्ग फीट जमीन के मालिक थे. इनमें अधिकतर जमीनें पुश्तैनी हैं. करकुली गांव में 4500 वर्ग फीट में बने आवास में 25 फीसदी के हिस्सेदार हैं. तमलूक में मनीषा अपार्टमेंट में उनका एक फ्लैट है. कमारपुर में भी एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में उनका फ्लैट है. इसे भी पढ़ें राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने स्पोर्ट्सा ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड शुभेंदु अधिकारी का धमाका- ममता बनर्जी की रैलियों पर खर्च हो रहे जनता के पैसे, PWD को बनाया टीएमसी का प्राइवेट ठेकेदार The post नंदीग्राम से नयी दिल्ली

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

Trump Iran Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक नए समझौते की उम्मीद जताई है. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत बहुत अच्छे मोड़ पर है और जल्द ही किसी बड़े फैसले की समाचार आ सकती है. ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने सम्मान के तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से 20 तेल टैंकरों को गुजरने की अनुमति दी है, जिसे उन्होंने एक सकारात्मक संकेत बताया है. पाकिस्तान के जरिए हो रही है बातचीत फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के सामने 15 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है. खास बात यह है कि इस समझौते के लिए पाकिस्तान के जरिए इनडायरेक्ट (अप्रत्यक्ष) बातचीत की जा रही है. ट्रंप का दावा है कि ईरान इस 15-पॉइंट प्लान की ज्यादातर बातें मानने के लिए तैयार हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीधी और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह की मीटिंग्स हुई हैं. सम्मान में दिए तेल के जहाज ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अपनी गंभीरता दिखाने के लिए पहले 10 और फिर 20 बड़े तेल के टैंकर भेजने का फैसला किया है. सोमवार सुबह से ये जहाज रवाना होने शुरू हो जाएंगे. ट्रंप ने इसे एक तरह का ‘ट्रिब्यूट’ या सम्मान बताया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है, लेकिन साथ ही बातचीत का रास्ता भी खुला रखा है. क्या है अमेरिका का 15-पॉइंट प्लान? मनीकंट्रोल और द गार्जियन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लान की तीन बड़ी शर्तें और कुछ खास फायदे शामिल हैं: न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक: ईरान को अपना न्यूक्लियर कार्यक्रम पूरी तरह बंद करना होगा. इसमें यूरेनियम संवर्धन (enrichment) को रोकना, पुराने स्टॉक को सौंपना और नतांज व इस्फहान जैसे मुख्य केंद्रों को बंद करना शामिल है. क्षेत्रीय दखलअंदाजी बंद करना: ईरान को मिडिल ईस्ट में हिजबुल्लाह और हूतियों जैसे गुटों को हथियार और पैसा देना बंद करना होगा. समुद्री रास्ता और सीजफायर: ग्लोबल शिपिंग के लिए होर्मुज के रास्ते को खुला रखना होगा और बातचीत के लिए एक महीने का सीजफायर (युद्धविराम) करना होगा. ईरान को बदले में क्या मिलेगा? द गार्जियन के अनुसार, अगर ईरान ये शर्तें मानता है, तो अमेरिका उस पर लगे सभी कड़े प्रतिबंध (सैंकशन) हटा लेगा. इसके अलावा, ईरान को निगरानी में सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम चलाने की अनुमति दी जाएगी और ‘स्नैपबैक’ प्रतिबंधों का डर भी खत्म कर दिया जाएगा. ये भी पढ़ें: ईरान के तबरीज में अमेरिका-इजरायल की एयरस्ट्राइक, पेट्रोकेमिकल प्लांट तबाह; न्यूक्लियर सेंटर को भी भारी नुकसान पुराने समझौते पर ट्रंप का हमला ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के समय हुए 2015 के ईरान न्यूक्लियर डील (JCPOA) को देश का सबसे खराब और ‘बेवकूफी भरा’ समझौता बताया. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने उस डील को खत्म नहीं किया होता, तो आज ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होते. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनकी सख्ती की वजह से ही ईरान अब समझौते की मेज पर आया है. ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल जंग में अब यूनिवर्सिटीज निशाने पर, अराघची बोले- तुम्हारी हरकतें हताशा का सबूत The post ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम 

तेज धूप, तपती सड़कें और 40 डिग्री से ऊपर पहुंचता तापमान न सिर्फ आपको, बल्कि आपकी कार पर काफी बुरा असर डाल सकता है. गर्मियों में छोटी-सी लापरवाही भी इंजन ओवरहीटिंग, टायर ब्लास्ट या बैटरी फेल जैसी बड़ी समस्याएं खड़ी कर सकती हैं. ऐसे में समय रहते सही देखभाल ही आपकी कार को सुरक्षित और सफर को आरामदायक बनाए रखती है.  इंजन कूलेंट पर रखें नजर गर्मियों में कार का कूलिंग सिस्टम ज्यादा काम करता है. इसलिए कूलेंट का सही लेवल और उसकी क्वालिटी बनाए रखना जरूरी है. कूलेंट कम या खराब होने पर इंजन ओवरहीट हो सकता है. साथ ही रेडिएटर और पाइप्स में लीकेज जरूर चेक करें. टायर प्रेशर चेक करें रेगुलर  गर्मी में टायर के अंदर की हवा फैलती है, जिससे ओवर इन्फ्लेशन ओवर-इन्फ्लेशन (टायर का बीच का हिस्सा फूल जाना) और ब्लोआउट (टायर का अचानक और जोरदार धमाके के साथ फट जाना) का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए टायर प्रेशर को रेगुलर चेक करें और कंपनी द्वारा बताए गए लेवल पर रखें. साथ ही टायर में क्रैक या घिसावट भी जांचते रहें. बैटरी का रखें खास ध्यान ज्यादा तापमान बैटरी के फ्लूड को जल्दी सुखा सकता है, जिससे उसकी लाइफ कम हो जाती है. बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें और अगर बैटरी 2-3 साल पुरानी है, तो उसे चेक जरूर करवाएं, ताकि अचानक खराब होने से बचा जा सके. कार के इंटीरियर को धूप से बचाएं लगातार धूप में रहने से कार का इंटीरियर खराब हो सकता है, जैसे डैशबोर्ड का फटना या रंग उड़ना. इसके लिए सनशेड का इस्तेमाल करें, छांव में पार्क करें या सीट कवर लगाएं. इससे कार के अंदर का तापमान भी कम रहेगा. AC की परफॉर्मेंस चेक करें गर्मियों में AC का सही काम करना बेहद जरूरी है. अगर कूलिंग कम हो, बदबू आए या एयरफ्लो कमजोर लगे, तो तुरंत सर्विसिंग करवाएं. केबिन एयर फिल्टर साफ रखें और रेफ्रिजरेंट लेवल भी चेक करें. यह भी पढ़ें: नई कार में न रह जाए कोई कमी, डिलीवरी से पहले ऐसे करें परफेक्ट चेक The post गर्मियों में कार का रखना है खास ध्यान? ये 5 आसान टिप्स आएंगे काम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच 

Why Men Change After Marriage: शादी एक ऐसा रिश्ता है जो दो लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लेकर आता है. अक्सर लोग मानते हैं कि शादी के बाद मर्द बदल जाते हैं, लेकिन इस बदलाव को सही तरीके से समझना जरूरी है. असल में यह बदलाव जिम्मेदारियों, समय की कमी और नई परिस्थितियों के कारण होता है. पहले जहां रिश्ता सिर्फ प्यार और समय पर आधारित होता है, वहीं शादी के बाद इसमें परिवार, करियर और भविष्य की चिंता भी जुड़ जाती है. इसलिए व्यवहार में थोड़ा बदलाव आना स्वाभाविक है, जिसे समझदारी और अच्छे कम्युनिकेशन  से संतुलित किया जा सकता है. 1. जिम्मेदारियों का बढ़ना शादी के बाद मर्द पर परिवार, खर्च, करियर और भविष्य की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. इस वजह से वो पहले जितना फ्री या रोमांटिक नहीं दिख पाता. ये बदलाव व्यवहार में दिख सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि प्यार कम हो गया है. ऐसे में पत्नी को जयद अकेलापण लगता है लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं होता है कि आपके पति में किसी तरह का कोई बदलाव आया है.  2. कम्युनिकेशन में कमी शादी से पहले बातें ज्यादा होती हैं, लेकिन बाद में काम और तनाव के कारण बातचीत कम हो जाती है.  शादी स पहले एक- दूसरे को जानने कि उत्सुकता में लोग घंटों ही नहीं रात भर भी बाते करते हैं लेकिन शादी के बाद लोगों को ऐसा लगता हैं कि अब हमारे पास एक दूसरे को जानने के लिए पूरा जीवन है इसलिए वे लोग बात चित कम कर देते हैं. इससे लगता है कि वो बदल गया है, जबकि असल में समय और ध्यान की कमी होती है. 3. कम्फर्ट जोन में आ जाना शादी के बाद कई लोग रिलेशन को “सेटल” मान लेते हैं और पहले जैसा एक्स्ट्रा एफर्ट नहीं करते. शादी से पहले पति आपकी छोटी- छोटी चीजों को याद करके उस दिन फूल या कोई गिफ्ट भेजते हैं लेकिन शादी के बाद ये सारी चीजें थोड़ी कम हो जाती है. पहले इंप्रेस करने की कोशिश ज्यादा होती है, बाद में वो कम हो जाती है. यह भी एक खास वजह है की पत्नी को लगता है कि उनके पति अब बदल गए है.  यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं अपने पार्टनर का मूड पढ़ने के ये आसान तरीके? रिश्ते में गलतफहमियों से बचने के लिए जरूर जानें यह भी पढ़ें: कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं बिगाड़ रहे अपना रिश्ता? छोटी-छोटी बातें बन सकती हैं ब्रेकअप की वजह The post क्या शादी के बाद बदल गए हैं आपके पति? ये तीन बातें बताएंगे आपको सच  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top