Hot News

April 5, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओडिशा सरकार ने SC, ST के लिए कोटा बढ़ाया; OBC के लिए नया आरक्षण लागू

Reservation: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसपर फैसला लिया गया. सीएम ने बताया- ST छात्रों का आरक्षण 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 22.5 प्रतिशत और SC का 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 16.25 प्रतिशत किया गया है. जबकि ओबीसी (ओडिशा में एसईबीसी) के लिए 11.25 प्रतिशत आरक्षण पहली बार लागू किया गया है. नयी व्यवस्था विश्वविद्यालयों, संबद्ध कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा इंजीनियरिंग, चिकित्सा, नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि, प्रबंधन और अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में लागू होगी. नया आरक्षण लागू होने से मेडिकल में बढ़ जाएगी ST, SC की सीटें सीएम माझी ने कहा कि राज्य में ST आबादी 22 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद उन्हें केवल 12 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था, जिसे अब उनकी जनसंख्या के अनुपात में बढ़ाया गया है. इससे मेडिकल सीट में ST छात्रों की संख्या 290 से बढ़कर 545 और SC छात्रों की संख्या 193 से बढ़कर 393 हो जाएगी. इंजीनियरिंग की सीट में भी ST, SC और एसईबीसी के लिए सीट बढ़ाई गई है. ओडिशा प्रशासन शुरू करेगी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना मंत्रिमंडल की बैठक में एक और अहम फैसले लिए गए, जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने कहा- ओडिशा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक नयी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना शुरू करेगा, जिसके तहत लाभार्थियों को हर महीने पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल मुफ्त में प्रदान किया जाएगा. मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों के 14 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी है. The post ओडिशा प्रशासन ने SC, ST के लिए कोटा बढ़ाया; OBC के लिए नया आरक्षण लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन सा Vivo फोन है बेस्ट? देखिए V70 और V70 FE का पूरा कंपैरिजन 

Vivo ने अपनी V70 Series में नया और किफायती स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च किया है, जो सीधे Vivo V70 को टक्कर देता है. एक तरफ V70 प्रीमियम डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा देता है, वहीं V70 FE कम कीमत में जरूरी फीचर्स के साथ एक बैलेंस्ड पैकेज पेश करता है. ऐसे में अब असली सवाल यह है कि क्या थोड़ा पैसा बचाने के लिए V70 FE चुनना सही रहेगा या फिर V70 पर ज्यादा खर्च करना वाकई में बेहतर डील है? आइए जानते हैं यहां की गई दोनों मॉडल्स के बीच तुलना से. कीमत और उपलब्धता Vivo V70 FE की सेल 9 अप्रैल से Flipkart, Amazon और अन्य स्टोर्स पर शुरू होगी. कीमत कि बात करें, तो यह मॉडल तीन वेरिएंट्स में आता है- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज- 37,999 रुपये 8GB RAM + 256GB स्टोरेज- 40,999 रुपये 12GB RAM + 256GB स्टोरेज- 44,999 रुपये Vivo V70 पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है. इसकी कीमत- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज- 45,999 रुपये 12GB RAM + 256GB स्टोरेज- 49,999 रुपये Vivo V70 FE vs Vivo V70: डिजाइन डिजाइन कि बात करें, तो Vivo V70 FE में कंपनी ने नया डिजाइन दिया है. इसमें पहले की तरह स्क्वायर कैमरा नहीं, बल्कि वर्टिकल (पिल-शेप) कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें कैमरा रिंग्स और Aura लाइट एक लाइन में लगे हैं. यह फोन Northern Light Purple और Monsoon Blue जैसे नए कलर ऑप्शन में आता है, जिनमें बैक पैनल अलग-अलग लाइट में शेड बदलता है. वहीं Vivo V70 ज्यादा प्रीमियम फील देता है. यह साइज में थोड़ा छोटा और हल्का है और इसमें मेटल फ्रेम मिलता है, जिससे हाथ में पकड़ने पर बेहतर क्वालिटी महसूस होती है. आसान शब्दों में कहा जाए, तो अगर आप स्टाइलिश और यूनिक लुक चाहते हैं, तो V70 FE अच्छा है, लेकिन प्रीमियम फील और बेहतर बिल्ड चाहिए तो V70 बेहतर रहेगा. Vivo V70 FE vs Vivo V70: डिस्प्ले Vivo V70 FE में बड़ा 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट है. इसकी ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा है, जिससे बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. Vivo V70 में थोड़ा छोटा 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले है, लेकिन इसकी क्वालिटी लगभग वही है. यानी दोनों फोन में देखने का एक्सपीरियंस शानदार मिलेगा. हालांकि, फिंगरप्रिंट में थोड़ा फर्क देखने को मिलेगा. V70 में अल्ट्रासोनिक सेंसर (फास्ट और ज्यादा एक्यूरेट) मिलेगा, जबकि V70 FE में ऑप्टिकल सेंसर (थोड़ा स्लो और नीचे पोजिशन में) मिलेगा. यानी कि बड़ी स्क्रीन के लिए V70 FE बेहतर है, लेकिन फास्ट और बेहतर फिंगरप्रिंट अनलॉक चाहिए तो V70 अच्छा ऑप्शन है. Vivo V70 FE vs Vivo V70: कैमरा कैमरे के मामले में Vivo V70 और Vivo V70 FE में बड़ा अंतर है. Vivo V70 में Zeiss के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो (3x ज़ूम) मिलेगा. फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है Vivo V70 FE में OIS सपोर्ट के साथ 200MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ऐसे में अगर आपको वर्सेटाइल कैमरा (जूम, अलग-अलग शॉट्स) चाहिए तो V70 बेहतर ऑप्शन है, लेकिन अगर आपको डिटेल वाली फोटो और सिंपल यूज के लिए कैमरा चाहिए तो V70 FE भी अच्छा ऑप्शन है. Vivo V70 FE vs Vivo V70: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस के मामले में Vivo V70 और Vivo V70 FE के बीच साफ अंतर है. Vivo V70 में जहां Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग व ऐप्स को तेजी से हैंडल करता है. V70 FE में Dimensity 7340 Turbo प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो और कॉल के लिए काफी अच्छा है, लेकिन लंबे समय तक गेमिंग या भारी इस्तेमाल में थोड़ा पीछे रह सकता है. दोनों फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, लेकिन V70 में फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज होने से इसकी स्पीड बेहतर रहती है. सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं. Vivo V70 और V70 FE दोनों ही Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 के साथ आते हैं. कंपनी इन फोनों के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट देगी, जिससे ये लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेंगे. मतलब सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस में आपको दोनों में कोई खास फर्क महसूस नहीं होगा. Vivo V70 FE vs Vivo V70: बैटरी Vivo V70 FE और Vivo V70 दोनों ही बड़ी बैटरी वाले फोन हैं, लेकिन FE थोड़ा आगे निकलता है. V70 FE में 7000mAh बैटरी दी गई है, जबकि V70 में 6500mAh बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार, V70 FE करीब 1 घंटा ज्यादा बैकअप दे सकता है.हालांकि, चार्जिंग के मामले में दोनों बराबर हैं. दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. साथ ही रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलता है. ऐसे में अगर आपको अच्छा बैटरी बैकअप चाहिए, तो V70 FE अच्छा ऑप्शन है. किसके लिए कौन सा फोन बेहतर? अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो गेमिंग, हैवी मल्टीटास्किंग और परफॉर्मेंस के मामले में फास्ट और स्मूद हो, तो Vivo V70 आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. इसमें आपको ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप (खासकर जूम के लिए), प्रीमियम डिजाइन और तेज फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. यानी अगर आप परफॉर्मेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो V70 पर जाना सही रहेगा. हालांकि, अगर आपकी प्रायोरिटी लंबी बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और कम बजट में अच्छा फोन लेना है, तो Vivo V70 FE एक समझदारी भरा ऑप्शन है. यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे सोशल मीडिया, वीडियो और कॉल के लिए बढ़िया है और इसमें जरूरी फीचर्स भी मिल जाते हैं. यानी अगर आप पैसे बचाते हुए बैलेंस्ड फोन चाहते हैं, तो V70 FE आपके लिए सही रहेगा. यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: 50 हजार से कम में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार? The post कौन सा Vivo फोन है बेस्ट? देखिए V70 और V70 FE का पूरा कंपैरिजन  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमेरिका ने खोज निकाला अपना दूसरा पायलट, लेकिन ईरान से सुरक्षित निकालना बाकी, भीषण लड़ाई जारी 

US Recovers Missing Pilot: दो दिन पहले अमेरिका का एक F-15 E फाइटर जेट ईरान में दुर्घटनाग्रस्स हो गया था. इसमें से एक पायलट बच गया था, लेकिन दूसरा पायलट ईरान में ही फंस गया था. इस लापता पायलट की खोज के लिए खोजबीन की जा रही थी. ईरान ने भी उसे पकड़ने के लिए बड़ा ईनाम घोषित किया था. लेकिन ईरान उसे ढूंढता इससे पहले ही अमेरिका ने ‘दुश्मन की मांद’ में घुसकर अपने पायलट को बचा लिया है.  अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, गिराए गए F-15E विमान के दूसरे क्रू सदस्य को भी भारी गोलीबारी के बाद खोज लिया गया है. अमेरिकी प्रशासन के एक सूत्र के अनुसार, ईरान में रात के दौरान गिराए गए F-15E विमान के लापता क्रू सदस्य का पता लगा लिया गया है और उसे बचाने की कोशिश की गई. हालांकि, इस दौरान भीषण गोलीबारी (फायरफाइट) हुई. समाचार लिखे जाने तक ईरान के भीतर अमेरिकी ऑपरेशन जारी है. 🚨🇺🇸🇮🇷BREAKING: Here’s where things stand right now with the rescue operation inside Iran… An F-15E Strike Eagle was shot down over southwestern Iran on Friday. Both crew members ejected. One was recovered quickly. The second disappeared into the mountains. What followed… https://t.co/WKfjysAqwN pic.twitter.com/pdJ2qksIPX — Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 5, 2026 एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया कि बचाव अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि लापता क्रू सदस्य को ढूंढ लिया गया है, लेकिन वह अभी सुरक्षित नहीं है. बचाव दल को उसे ईरान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना बाकी है. ताजा जानकारी के मुताबिक, वह क्रू सदस्य अभी तक ईरान की सीमा से बाहर नहीं निकाला जा सका है. जारी संघर्ष के कारण उस व्यक्ति और बचाव अभियान में शामिल अन्य लोगों के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है. इसलिए एक सक्रिय और जारी बचाव अभियान है, लेकिन वह एयरमैन अभी तक ईरान से बाहर सुरक्षित नहीं पहुंचा है. ये भी पढ़ें:- ट्रंप का दावा: तेहरान पर जबरदस्त हमला, ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर मारे गए, शेयर किया वीडियो ये भी पढ़ें:- ईरान ने अमेरिका की खिल्ली उड़ाई, फोटो शेयर कर बोला; लो हो गया रिजीम चेंज… पायलट को एयरमैन क्यों कहा? अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यहां अमेरिकी सैन्य भाषा में ‘एयरमैन’ शब्द का मतलब जरूरी नहीं कि पुरुष हो. यानी इस व्यक्ति का लिंग (जेंडर) अभी अज्ञात है. अमेरिकी बचाव दल को अब भी उस व्यक्ति को सफलतापूर्वक ईरान से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है और अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. अमेरिका ने अपने पायलट को बचाने के लिए लगाया था पूरा जोर ईरान ने अमेरिका के एक एफ-15 ई स्ट्राइक ईगल जहाज को मार गिराने का दावा किया था. इस जहाज के गिरने के बाद ही वह पायलट लापता हुआ था. इसे पकड़ने वाले के लिए ईरान ने 66,000 डॉलर ईनाम का ऐलान किया था. वहीं, इसे खोजने के लिए अमेरिकी खोजी जहाज ईरानी आसमान में चक्कर लगा रहे थे. इसी दौरान एक और हेलीकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश हुआ था, हालांकि इस दुर्घटना में पायलट सुरक्षित बच गया था. The post अमेरिका ने खोज निकाला अपना दूसरा पायलट, लेकिन ईरान से सुरक्षित निकालना बाकी, भीषण लड़ाई जारी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादियों के सीजन से पहले पटना में गैस का संकट, 1.71 लाख पहुंचा बैकलॉग

LPG Crisis : बिहार में 14 अप्रैल को खरमास खत्म होते ही शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी, लेकिन इस बार दूल्हे और उनके परिवारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं. पटना सहित कई जिलों में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत जारी है. शादियों के घरों में इस बात का डर सता रहा है कि अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिला, तो बारातियों के स्वागत और खाने-पीने का इंतजाम कैसे होगा. प्रशासन ने अभी तक शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के लिए किसी अतिरिक्त कोटे की व्यवस्था नहीं की है. शादी वाले घरों में बढ़ी टेंशन शादी समारोहों के लिए बुकिंग तो महीनों पहले हो चुकी है, लेकिन अब गैस की कमी ने संचालकों के हाथ-पांव फुला दिए हैं. पटना के बेली रोड और दीघा आशियाना रोड के बैंक्वेट हॉल प्रबंधकों का कहना है कि उन्हें जरूरत का आधा कमर्शियल सिलेंडर भी नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मेहमानों के सामने परोसे जाने वाले व्यंजनों की लिस्ट छोटी करनी पड़ सकती है. वहीं, जिन घरों में श्राद्ध या अन्य आकस्मिक आयोजन हैं, वहां के लोग एक-एक सिलेंडर के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. कालाबाजारी करने वालों पर एस्मा के तहत कार्रवाई गैस संकट की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों और गैस एजेंसियों के साथ आपात बैठक की है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो भी एजेंसी या व्यक्ति कालाबाजारी, ओवर-प्राइसिंग या गैस के अवैध उपयोग में शामिल पाया जाएगा, उस पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए. जिलाधिकारी, पटना द्वारा लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई तथा परिवादों का निवारण किया गया। पदाधिकारियों को पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जन-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान तथा जनहित के कार्यों का संवर्द्धन करने का निदेश दिया गया।#PublicInterest… pic.twitter.com/4UHq73Z05p — District Administration Patna (@dm_patna) April 4, 2026 प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों पर एस्मा (ESMA) के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रूम का नंबर (0612-2219810) जारी किया गया है, जहां 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. 1.71 लाख तक पहुंचा बैकलॉग स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर का बैकलॉग 1.71 लाख तक पहुंच गया है. लोग बुकिंग के बावजूद समय पर गैस नहीं पा रहे हैं. कई उपभोक्ताओं को फर्जी डिलीवरी मैसेज मिलने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है. प्रशासन ने कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. गैस एजेंसियों को रिस्पॉन्सिव तरीके से काम करने को कहा गया है, वहीं गड़बड़ी मिलने पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई हो रही है. Also Read: बिहार में जमीन कब्जा किया तो खैर नहीं, फर्जी कागज पर विजय सिन्हा ने दिया तुरंत केस का आदेश The post शादियों के सीजन से पहले पटना में गैस का संकट, 1.71 लाख पहुंचा बैकलॉग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर बैठे पाना है सोने जैसा निखार, तो आज ही अपनाएं 2 मिनट फेसियल रूटीन

2 Minute Facial Glow: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और तनाव के कारण चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है. हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बिना ज्यादा समय और खर्च के तुरंत ग्लो करे. ऐसे में 2 मिनट का क्विक फेसियल ग्लो रूटीन एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यह न सिर्फ आसान है बल्कि घर पर मौजूद साधारण चीजों से किया जा सकता है. सही तरीके से किए गए ये छोटे-छोटे स्टेप्स आपकी स्किन को तुरंत फ्रेश, सॉफ्ट और चमकदार बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें ज्यादा मेहनत या महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. 1. चेहरे को साफ करें (30 सेकंड) सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या ठंडे पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए. चेहरा धोने के लिए आप चाहे तो किसी फेसवॉश या फिर सादे पानी क इस्तेमाल कर सकते हैं.  2. इंस्टेंट स्क्रब (30 सेकंड) 1 चम्मच शक्कर + 1 चम्मच शहद मिलाकर हल्के हाथ से चेहरे पर 20–30 सेकंड मसाज करें. इससे डेड स्किन हटती है. इसके साथ ही इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे अनचाहे बाल भी धीरे धिरे साफ हो जाएंगे.  3. फेस मसाज (30 सेकंड) थोड़ा सा एलोवेरा जेल या नारियल तेल लेकर चेहरे पर ऊपर की दिशा में मसाज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ग्लो आता है. इसके अलावा दिन भर की थकान और चेहरे में नजर आ रही डलनेस भी हट जाती है.  4. फेस पैक (30 सेकंड) फेस पैक बनाने के लिए चुटकी भर हल्दी + 1 चम्मच दही  को मिलाकर पतली लेयर लगाएं. इसे 1 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद इस हल्के हाथों से रगड़ कर चेहरे से हटाए ऐसा करने से आपके चेहरे में निखार आएगा.  5. ठंडे पानी से धो लें  इन सारी चीजों को करने के बाद लास्ट में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. आपको तुरंत फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी. आब आप किसी भी पार्टी में जाने के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें: Nail Cleaning at Home: अगर एक बार देसी तरीके से कर ली नाखूनों की सफाई, तो भूल जाएंगे पार्लर जाना यह भी पढ़ें: गंदी स्लाइडिंग विंडो को बनाएं नई जैसी, जानें सफाई के आसान तरीके The post घर बैठे पाना है सोने जैसा निखार, तो आज ही अपनाएं 2 मिनट फेसियल रूटीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गैस नहीं मिल रही है सर! क्या वाकई पीएम मोदी के सामने युवक ने लगाई गुहार? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: वायरल वीडियो में युवक को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है- गैस नहीं मिल रही है सर. वीडियो में पीएम मोदी का भी रिएक्शन दिख रहा है. क्या है वायरल वीडियो में? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक खुली जीप पर प्रधानमंत्री मोदी जैसा दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है. जो लोगों का अभिवादन भी पीएम मोदी की तरह करता दिख रहा है. बैकग्राउंड में एक युवक की आवाज आती है जो गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत कर रहा है. वीडियो को इस तरह पेश किया जा रहा है मानो पीएम मोदी ने यह शिकायत सुनी, लेकिन अनसुना कर आगे बढ़ गए. दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है। ❌ यह दावा फर्जी है। ✅ यह वीडियो प्रधानमंत्री @narendramodi का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है। ⚠️ कृपया भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक… pic.twitter.com/A78L0JKVX1 — PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 1, 2026 क्या है वायरल वीडियो का सच? वायरल वीडियो की जब जांच की गई, तो पाया गया कि वीडियो में दिख रहा शख्स पीएम मोदी का हमशक्ल है. वीडियो ओडिशा के राउरकेला का बताया जा रहा है. PIB फैक्ट चेक में वीडियो का सच आया सामने PIB ने भी इस वीडियो का फैक्ट चेक किया है. जिसे भ्रामक और फर्जी करार दिया. पीआईबी ने बताया- यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है. पीआईबी ने जांच के बाद यूजर से कहा- कृपया भ्रामक जानकारी शेयर करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें. The post गैस नहीं मिल रही है सर! क्या वाकई पीएम मोदी के सामने युवक ने लगाई गुहार? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य प्रदेश: 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Madhya Pradesh Building Collapsed: 5 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और 3 लोगों का इलाज चल रहा है. NDRF-SDRF की टीम और जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमारत गिरने की घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. इमारत गिरने के दौरान विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में धूल का गुबार छा गया. इमारत बस स्टैंड के पास में था. घटना के समय बस स्टैंड पर यात्री मौजूद थे, वहीं पास के एक जमीन पर निर्माण कार्य भी चल रहा था. #WATCH | Anuppur, Madhya Pradesh: Rescue efforts are still underway in the morning to rescue the people trapped in debris. As of now, at least two people have died following the collapse of the 4-storey building in Kotma, Anuppur district, on the evening of Saturday, 4 April… https://t.co/xY0NbAAgmq pic.twitter.com/7Frh41NxpX — ANI (@ANI) April 5, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुर्घटना पर दुख जताया मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दुर्घटना को दुखद बताया. उन्होंने अधिकारियों को राहत और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है. इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने एक बयान में कहा, अनूपपुर जिले के कोतमा नगरपालिका क्षेत्र में एक होटल की इमारत का ढहना एक दुखद घटना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन नागरिकों को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है. 10 साल पुरानी थी इमारत पुलिस अधीक्षक ने कहा, इमारत करीब 10 वर्ष पुरानी थी. आसपास चल रहा निर्माण कार्य भी इस घटना का कारण हो सकता है. The post मध्य प्रदेश: 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप का दावा: तेहरान पर जबरदस्त हमला, ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर मारे गए, शेयर किया वीडियो

Trump Iran Attack Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि तेहरान पर एक बड़े हमले में ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेताओं को खत्म कर दिया गया है. राष्ट्रपति ने यह दावा शनिवार को अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट के जरिए किया. उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक मिनट सात सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया. इसमें कथित तौर पर आसमान में धमाकों की रोशनी दिखाई दे रही है.  अपने बयान में ट्रंप ने कहा, ‘ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने उन्हें खराब और गलत तरीके से नेतृत्व दिया, इस बड़े हमले में खत्म कर दिए गए हैं, साथ ही बहुत कुछ और भी नष्ट हुआ है.’ पोस्ट के साथ साझा किया गया वीडियो काफी धुंधला नजर आता है, लेकिन उसमें विमानों की आवाज और तेज धमाकों की आवाज साफ सुनाई देती है. हालांकि, इस गंभीर दावे के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले के टारगेट या तकनीकी विवरणों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी. Many of Iran’s Military Leaders, who have led them poorly and unwisely, are terminated, along with much else, with this massive strike in Tehran! President DONALD J. TRUMP (TS: 04 Apr 16:37 ET)​​​‍​​‌‍​​‌‍​​​​​​​‌‍​​​​‌‍​​​​​‌‍​​​​​​​​​‌‍​​​​‌‍​​​​​​‌‍​​​​​​​​​‌‍​​‌‍​​‌‍… pic.twitter.com/tD59eIoVVY — Commentary: Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) April 4, 2026 ट्रंप ने दिया है अल्टीमेटम यह कथित हमला उस सख्त अल्टीमेटम के बाद सामने आया है, जो राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ईरान को दिया था. उन्होंने कहा कि तेहरान के पास समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे हैं, वरना उन पर कहर बरपेगा. ट्रंप का यह संदेश उनके पहले दिए गए 10 दिन के अल्टीमेटम की भी याद दिलाता है.  इसमें उन्होंने ईरान से समझौते में प्रगति करने या इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खोलने को कहा था. 26 मार्च को ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को 10 दिन के लिए रोक रहे हैं, जो सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को शाम 8 बजे तक जारी रहेगा. यह फैसला चल रही कूटनीतिक बातचीत के तहत लिया गया था.  इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को कहा कि याद है जब मैंने ईरान को 10 दिन दिए थे कि या तो समझौता करें या होर्मुज खोलें. समय खत्म हो रहा है. 48 घंटे बचे हैं, वरना उन पर कहर टूट पड़ेगा. भगवान की महिमा हो… उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया था कि यह घोषणा ईरानी प्रशासन के अनुरोध पर की गई है और बातचीत बहुत अच्छी तरह चल रही है. ये भी पढ़ें:- ब्राजील में रेस्टोरेंट पर गिरा विमान, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो ये भी पढ़ें:- अमेरिकी विमान गिराकर बोला ईरान- अब आसमान पर होगा हमारा कब्जा; इजरायल के लिए ‘ब्लैक फ्राइडे’ लापता अमेरिकी सैनिक की हो रही खोज राष्ट्रपति ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी सेना एक लापता अमेरिकी क्रू सदस्य की तलाश तेज कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही दिन में अमेरिका के दो फाइटर जेट ईरान के ऊपर मार गिराए गए. यह करीब छह हफ्ते से चल रहे इस युद्ध में पहली ऐसी घटना थी. इन घटनाओं में एक अमेरिकी F-15 गिरा, जिसके एक पायलट को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा अब भी लापता है. वहीं डाउन हुए विमान की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च-एंड-रेस्क्यू मिशन में शामिल एक अमेरिकी A-10 वॉरथॉग विमान भी निशाना बना और क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसका पायलट सुरक्षित बचा लिया गया. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक क्रू सदस्य अभी भी ईरान में लापता है, जिसके चलते एक बेहद जोखिम भरा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. वहीं, ईरानी अधिकारियों ने अपने नागरिकों से उस अमेरिकी को “जिंदा पकड़ने” की अपील की है और इसके लिए इनाम की घोषणा भी की है. The post ट्रंप का दावा: तेहरान पर जबरदस्त हमला, ईरान के टॉप मिलिट्री लीडर मारे गए, शेयर किया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Rashmika Mandanna Birthday Special: आज यानी 5 अप्रैल को हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बनाई है. उनकी फिल्मों का जादू ऐसा है कि दर्शक उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे हैं. रश्मिका के इस खास दिन पर, चलिए बात करते हैं उनकी उन टॉप हिट फिल्मों की, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए. पुष्पा: द राइज (2021) फिल्म ‘पुष्पा’ रश्मिका के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी सादगी भरी एक्टिंग और ‘सामी सामी’ गाने पर उनके डांस स्टेप्स ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के बाद रश्मिका को बॉलीवुड से बड़े-बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए . सीता रामम (2022) इस फिल्म में रश्मिका ने एक पाकिस्तानी लड़की ‘आफरीन’ का रोल किया है. यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग थी क्योंकि इसमें उनका किरदार थोड़ा गंभीर और सस्पेंस से भरा था. फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी को जोड़ने वाली कड़ी रश्मिका ही थीं. उनकी शानदार एक्टिंग ने साबित कर दिया कि वो केवल ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि सीरियस रोल भी बखूबी निभा सकती हैं. एनिमल (2023) रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें रश्मिका ने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया, जो रणबीर की पत्नी बनी थीं, हालांकि उनके कुछ डायलॉग्स की चर्चा रही, लेकिन फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया. रणबीर के उग्र किरदार के सामने रश्मिका ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा. गीता गोविंदम (2018) अगर हम रश्मिका की शुरुआती सफलता की बात करें, तो फिल्म ‘गीता गोविंदम’ का नाम सबसे पहले आता है. विजय देवरकोंड के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है, हालांकि रश्मिका और विजय अब रियल लाइफ में भी पति- पत्नी बन चुके हैं. फिल्म का गाना ‘इनकेम इनकेम’ आज भी हर किसी की प्लेलिस्ट में रहता है. इसी फिल्म ने रश्मिका को साउथ इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार के रूप में स्थापित किया था. कन्नड़ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर कर्नाटक के एक साधारण परिवार में जन्मी रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद रश्मिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘चमक’, ‘गीत गोविंदम’ और ‘पुष्पा’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. साउथ में अपना नाम बनाने के बाद रश्मिका ने बॉलीवुड में अपनी कैरियर बनाया. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. आज रश्मिका सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल’ जल्द ‘सीनेमाघरों’ में रिलीज होगी और रणबाली 11 सितंबर 2026 में. यह भी पढ़ें: Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष – मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ में दिखेगा एक्शन और जुनून, विलेन बनकर छा गए अनुराग कश्यप The post ‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Rashmika Mandanna Birthday Special: आज यानी 5 अप्रैल को हिंदुस्तानीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका ने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बनाई है. उनकी फिल्मों का जादू ऐसा है कि दर्शक उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहने लगे हैं. रश्मिका के इस खास दिन पर, चलिए बात करते हैं उनकी उन टॉप हिट फिल्मों की, जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए. पुष्पा: द राइज (2021) फिल्म ‘पुष्पा’ रश्मिका के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इस फिल्म में उन्होंने ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाया, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी सादगी भरी एक्टिंग और ‘सामी सामी’ गाने पर उनके डांस स्टेप्स ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था. इस फिल्म के बाद रश्मिका को बॉलीवुड से बड़े-बड़े ऑफर मिलने शुरू हुए . सीता रामम (2022) इस फिल्म में रश्मिका ने एक पाकिस्तानी लड़की ‘आफरीन’ का रोल किया है. यह फिल्म उनकी बाकी फिल्मों से काफी अलग थी क्योंकि इसमें उनका किरदार थोड़ा गंभीर और सस्पेंस से भरा था. फिल्म में दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की प्रेम कहानी को जोड़ने वाली कड़ी रश्मिका ही थीं. उनकी शानदार एक्टिंग ने साबित कर दिया कि वो केवल ग्लैमरस रोल ही नहीं, बल्कि सीरियस रोल भी बखूबी निभा सकती हैं. एनिमल (2023) रणबीर कपूर के साथ आई फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसमें रश्मिका ने ‘गीतांजलि’ का किरदार निभाया, जो रणबीर की पत्नी बनी थीं, हालांकि उनके कुछ डायलॉग्स की चर्चा रही, लेकिन फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया. रणबीर के उग्र किरदार के सामने रश्मिका ने अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा. गीता गोविंदम (2018) अगर हम रश्मिका की शुरुआती सफलता की बात करें, तो फिल्म ‘गीता गोविंदम’ का नाम सबसे पहले आता है. विजय देवरकोंड के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया है, हालांकि रश्मिका और विजय अब रियल लाइफ में भी पति- पत्नी बन चुके हैं. फिल्म का गाना ‘इनकेम इनकेम’ आज भी हर किसी की प्लेलिस्ट में रहता है. इसी फिल्म ने रश्मिका को साउथ इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार के रूप में स्थापित किया था. कन्नड़ फिल्मों से बॉलीवुड तक का सफर कर्नाटक के एक साधारण परिवार में जन्मी रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद रश्मिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘चमक’, ‘गीत गोविंदम’ और ‘पुष्पा’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. साउथ में अपना नाम बनाने के बाद रश्मिका ने बॉलीवुड में अपनी कैरियर बनाया. उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गुडबाय’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा. आज रश्मिका सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की सबसे चहेती एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल’ जल्द ‘सीनेमाघरों’ में रिलीज होगी और रणबाली 11 सितंबर 2026 में. यह भी पढ़ें: Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष – मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ में दिखेगा एक्शन और जुनून, विलेन बनकर छा गए अनुराग कश्यप The post ‘गीता गोविंदम’ से ‘पुष्पा’ तक, रश्मिका मंदाना के जन्मदिन पर देखें उनकी 4 सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top