Hot News

April 11, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

PM Modi Kalna Rally| बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का केंद्र अब पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला बन गया है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार की जनसभा के लिए कालना में सेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग ट्रायल किया, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 13 अप्रैल की रैली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों ही दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावी जमीन मजबूत करने बर्धमान आ रहे हैं. कालना में पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा का ट्रायल रन शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कालना धात्रीग्राम स्थित शिमलन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए शिमलन मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को उतरकर सुरक्षा और लैंडिंग का सफल ट्रायल किया. PM Modi Kalna Rally: एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान भाजपा के कटवा सांगठनिक जिला द्वारा आयोजित इस ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये पीएम मोदी जिले के कुल 16 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे. मंच निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पीएम मोदी का संबोधन शुरू होने की उम्मीद है. पूरे इलाके को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 13 अप्रैल को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार प्रधानमंत्री के दौरे के बाद 13 अप्रैल को पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा (जंगलमहल) में तृणमूल नेता ममता बनर्जी अपनी ताकत दिखायेंगी. रघुनाथपुर मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक नेताओं के बीच अहम बैठक हुई. इसमें मंच की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद ममता बनर्जी इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगी वोट ममता बनर्जी मुख्य रूप से गलसी विधानसभा से आलोक कुमार मांझी, दुर्गापुर पूर्व से प्रदीप मजूमदार और आउसग्राम से श्यामा प्रसन्न लोहार के समर्थन में वोट की अपील करेंगी. बर्धमान की इन दो बड़ी रैलियों से स्पष्ट है कि सत्ता की चाबी पाने के लिए भाजपा और टीएमसी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इसे भी पढ़ें आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्त्रीओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री पीएम मोदी की रैली के दिन नहीं थी पर्याप्त सुरक्षा, भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र The post बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जसवंत सिंह हत्याकांड में गुड्डू की रिहाई को चुनौती, झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार की अपील को माना सुनवाई योग्य

Jharkhand High Court, रांची (राणा प्रताप की रिपोर्ट): झारखंड हाइकोर्ट ने एचइसी (HEC) के दिग्गज श्रमिक नेता दिवंगत राणा संग्राम सिंह के पुत्र ठाकुर जसवंत सिंह की हत्या के मामले में एक बड़ा विधिक निर्णय लिया है. अदालत ने मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू, को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य प्रशासन की अपील याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने प्रशासन की इस अपील को सुनवाई योग्य माना है और अब इस पर विस्तार से विचार करने का निर्णय लिया है. सभी अपीलों की एक साथ होगी सुनवाई खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि राज्य प्रशासन की अपील के साथ-साथ, इसी मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे तीन अन्य दोषियों की अपीलों पर भी संयुक्त रूप से सुनवाई की जाएगी. ये दोषी मृतक के चचेरे ससुर अमर सिंह, चचेरे भाई वंश नारायण सिंह और उसका पुत्र रणधीर सिंह हैं, जिन्होंने अपनी सजा के खिलाफ हाइकोर्ट में गुहार लगाई है. पिछली सुनवाई के दौरान, खंडपीठ ने ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में उनके अधिवक्ता अदालत के समक्ष उपस्थित हुए. राज्य प्रशासन की ओर से अधिवक्ता भोलानाथ ओझा ने प्रभावी ढंग से पैरवी की. Also Read: झारेरा का हंटर: रांची के 77 बिल्डरों पर 83.50 लाख का जुर्माना, ये काम नहीं किया तो बैंक खाते भी होंगे फ्रीज निचली अदालत का फैसला और घटना की पृष्ठभूमि उल्लेखनीय है कि सितंबर 2024 में, अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार सिंह की अदालत ने अमर सिंह, वंश नारायण सिंह और रणधीर सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी और तीनों पर पांच-पांच लाख रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया था. हालांकि, पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू को रिहा कर दिया था. राज्य प्रशासन ने इसी रिहाई के आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी है. संपत्ति विवाद में हुई थी निर्मम हत्या यह पूरा मामला संपत्ति और बस संचालन को लेकर हुए पुराने विवाद से जुड़ा है. घटना 9 अक्टूबर 2015 की सुबह लगभग आठ बजे की है, जब धुर्वा के वीर कुंवर सिंह चौक के पास ठाकुर जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में जसवंत के भाई राणा प्रताप सिंह को भी सिर पर लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घटना को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद लंबी कानूनी लड़ाई अब हाइकोर्ट के दहलीज पर पहुंच गई है. Also Read: कोरोना काल से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग, अब पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लौटेंगे घर! पत्नी बोलीं- स्वास्थ्य में है सुधार The post जसवंत सिंह हत्याकांड में गुड्डू की रिहाई को चुनौती, झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशासन की अपील को माना सुनवाई योग्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और प्रोटीन से लोडेड मूंग दाल इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद

Moong Dal Idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो सिर्फ टेस्टी ही न हो बल्कि हेल्दी होते हुए भी जल्दी बनकर तैयार हो जाए, तो मूंग दाल इडली एक बेहतरीन ऑप्शन है. इस रेसिपी को शेफ कपूर ने बताया है. इस डिश की खासियत है कि यह आसान होने के बाद भी प्रोटीन से पूरी तरह लोडेड है. यह इडली खाने में काफी ज्यादा लाइट और सॉफ्ट होती है, जिस वजह से बड़े ही नहीं बल्कि शिशु भी इसे आसानी से खा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मूंग दाल इडली बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी. मूंग दाल इडली बनाने की सामग्री इडली के लिए धुली हुई मूंग दाल – 1 कप दही – एक चौथाई कप अदरक – आधा इंच हरी मिर्च – 2 कड़ी पत्ता – थोड़ा सा नमक – स्वाद अनुसार पानी – तीन चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ गाजर – एक तिहाई कप हरा धनिया – थोड़ा सा ईनो या बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच तड़के के लिए तेल – 2 चम्मच हींग – चुटकी भर सरसों – 1 छोटा चम्मच हल्दी – आधा छोटा चम्मच चटनी के लिए टमाटर – 6 तेल – 3 चम्मच हींग – चुटकी भर सरसों – 1 छोटा चम्मच जीरा – 1 छोटा चम्मच लहसुन – 6-7 कलियां हरी मिर्च – 2 कड़ी पत्ता – थोड़ा सा कश्मीरी लाल मिर्च – 1 चम्मच नमक और काला नमक – स्वाद अनुसार प्याज – थोड़ा सा धनिया – थोड़ा सा नींबू रस – 4 चम्मच यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी मूंग दाल इडली बनाने की रेसिपी मूंग दाल इडली बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे या रात भर भिगो दें. इसके बाद इसे दही, अदरक, हरी मिर्च और पानी के साथ पीसकर स्मूद बैटर बना लें. इसमें नमक डालकर मिक्स करें. अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें हींग, सरसों, कड़ी पत्ता और हल्दी डालकर तड़का तैयार करें और इसे बैटर में मिला दें. इसके बाद इसमें गाजर और धनिया भी डालें. अब इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालकर हल्के से मिलाएं और इडली मोल्ड में बैटर को डालकर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब इडली फूल जाए और अंदर से पक जाए, तो उसे निकाल लें. अब टमाटर की चटनी बनाने के लिए एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, सरसों और जीरा डालें. इसके बाद टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें, जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाएं. इसके बाद इसे थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में डालें और उसमें नमक, काला नमक और लाल मिर्च डालकर पीस लें. अब इसमें प्याज, धनिया और नींबू रस मिलाएं. आपकी स्वादिष्ट और खट्टी-तीखी चटनी तैयार है. चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी The post सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और प्रोटीन से लोडेड मूंग दाल इडली, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएगी पसंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सलमान खान की हीरोइन का X अकाउंट हैक, फैंस से की खास अपील

Chitrangda Singh: फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया तक, सेलेब्रिटीज की हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर रहती है. लेकिन कई बार डिजिटल दुनिया में ऐसे झटके भी लग जाते हैं, जो सितारों को परेशानी में डाल देते हैं. इस बार ऐसी ही समाचार सामने आई है बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को लेकर. दरअसल, चित्रांगदा सिंह का X (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को दी है. इंस्टा के जरिए फैंस से की अपील एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह कि इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनका ट्विटर अकाउंट फिलहाल उनके कंट्रोल में नहीं है और वे उसे वापस पाने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि जब तक अकाउंट रिकवर नहीं हो जाता, तब तक उस हैंडल से आने वाले किसी भी मैसेज या एक्टिविटी पर भरोसा न करें और उसे नजरअंदाज करें. सलमान खान की मूवी में आएंगी नजर चित्रांगदा ने अपने मैसेज में साफ लिखा कि उनकी टीम इस मामले पर काम कर रही है और जल्द ही अकाउंट को सुरक्षित वापस लाने की कोशिश की जा रही है. वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं और यह 2020 की गलवान घाटी की घटना से प्रेरित बताई जा रही है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. यह भी पढ़ें: इंस्टा पर सिर्फ इन 2 लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान The post सलमान खान की हीरोइन का X अकाउंट हैक, फैंस से की खास अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Artemis 2 Splash Down : धरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री, इस जगह उतरा यान, देखें Video

Artemis 2 Splash Down : 11 अप्रैल की सुबह करीब 5:37 बजे ओरियन स्पेसक्राफ्ट अमेरिका के सैन डिएगो के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गया. इस मिशन में गए चारों अंतरिक्षयात्री चांद का चक्कर लगाकर सही-सलामत वापस आ गए हैं. खास बात ये है कि करीब 54 साल बाद इंसान फिर से चंद्रमा के पास पहुंचे. इसे अंतरिक्ष दुनिया की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और आगे के मिशनों के लिए ये एक बड़ा कदम साबित होगा. Welcome home Reid, Victor, Christina, and Jeremy! 🫶 The Artemis II astronauts have splashed down at 8:07pm ET (0007 UTC April 11), bringing their historic 10-day mission around the Moon to an end. pic.twitter.com/1yjAgHEOYl — NASA (@NASA) April 11, 2026 Artemis 2 एक बेहद रोमांचक सफर रहा. इसमें चार अंतरिक्षयात्री धरती से करीब 4,06,778 किमी दूर तक गए. इतना दूर पहले कोई इंसान नहीं गया था. वापसी के वक्त उन्हें धरती के घने वातावरण (Thick Atmosphere) से गुजरते हुए जबरदस्त गर्मी और दबाव झेलना पड़ा, लेकिन आखिरकार स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित समंदर में उतर गया. 21वीं सदी में इंसानों का पहला चांद मिशन जैसे ही प्रशांत महासागर के ऊपर पैराशूट खुले, स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित समंदर में उतर गया. इसके साथ ही चारों अंतरिक्षयात्री की शानदार वापसी हुई, जिन्होंने 21वीं सदी में इंसानों का पहला चांद मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया. NASA के नेतृत्व में हुआ ये ऐतिहासिक मिशन दिखाता है कि अब इंसान धरती के पास तक सीमित नहीं रहेगा. The post Artemis 2 Splash Down : धरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री, इस जगह उतरा यान, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

11 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान

1. नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद दिल्ली में जदयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. उन्होंने बिहार में अगला मुख्यमंत्री जदयू से ही बनाने की मांग करते हुए भाजपा को सत्ता देने का विरोध जताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है हिजबुल्ला ने सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इजरायली सीमा पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया है. जवाब में इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि उत्तरी मोर्चे पर कोई युद्धविराम नहीं है और वे हिजबुल्ला के ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने तक अपना ऑपरेशन जारी रखेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र, बंगाल के सीएम पर किया बड़ा ऐलान, कहा- 6 महीने में लागू करेंगे UCC अमित शाह ने बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. मुख्यमंत्री चेहरे से लेकर UCC और खान-पान की संस्कृति तक, हर बड़े मुद्दे पर शाह ने टीएमसी को घेरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. हरिवंश फिर बने राज्यसभा के सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किया है. हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रूप में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. घर से भारी नकदी बरामदगी के एक साल बाद जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित प्रशासनी आवास पर कथित तौर पर बेहिसाब नकदी मिलने के विवाद के करीब एक साल बाद यह फैसला उनकी ओर से लिया गया. 9 अप्रैल को राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में जस्टिस यशवंत वर्मा ने लिखा कि वह कारणों का बोझ राष्ट्रपति पर नहीं डालना चाहते. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. जाति जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘बदतमीजी भरी भाषा’ पर लगाई फटकार सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र प्रशासन से जाति जनगणना रोकने, संसाधनों के बंटवारे को आबादी से जोड़ने और एक शिशु वाले परिवारों को आर्थिक प्रोत्साहन देने जैसी नीतियां बनाने की मांग की गई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. Vrindavan : तेज हवा के कारण यमुना नदी में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार (10 अप्रैल) दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यमुना नदी में एक नाव पलट गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. बंगाल चुनाव 2026: तृणमूल उम्मीदवार का नामांकन रद्द, कृष्णानगर उत्तर सीट पर अब क्या होगा? बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की पार्टी को एक झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनव भट्टाचार्य का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है. अब इस सीट पर तृणमूल का क्या होगा? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. बंगाल में 90 लाख लोगों को मिलेगा वोटिंग का हक? वोटर लिस्ट फ्रीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 13 को महा-सुनवाई सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची फ्रीज करने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा. 90 लाख लोगों के नाम कटने के दावों के बीच यह फैसला बंगाल चुनाव की दिशा बदल सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. हाथी के हमले में भाजपा नेता की जान गई, सतर्क करते-करते खुद बने शिकार झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना के बुरहु ग्राम निवासी 32 वर्षीय अनूप कुमार पांडे को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. RR ने लगाया जीत का चौका, वैभव और जुरेल का दिखा जलवा, RCB की पहली हार RR vs RCB: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 16वे मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया है. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया. बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. धुरंधर 2 पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 कॉपीराइट विवाद में फंस गई है. ट्रिमूर्ति फिल्म्स ने गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ के इस्तेमाल को लेकर केस किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. तेतुलिया में बोलीं ममता बनर्जी- सांप भरोसेमंद, भाजपा नहीं, बंगाल में 90 लाख वोटर के नाम कटने से मचा हड़कंप  उत्तर 24 परगना जिले में ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. कहा कि असम चुनाव में उत्तर प्रदेश से 50 हजार लोगों को भेजने और बंगाल में 90 लाख मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगाये. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. RBI: बड़े डिजिटल पेमेंट पर लग सकता है 1 घंटे का ‘होल्ड’, धोखाधड़ी रोकने के लिए 4 नए प्रस्ताव RBI के प्रस्ताव के अनुसार, ₹10,000 से अधिक के अकाउंट-टू-अकाउंट ट्रांसफर को प्रोसेस होने से पहले 1 घंटे तक रोका जा सकता है. इस दौरान ग्राहकों के पास ट्रांजेक्शन रद्द करने का विकल्प होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. अक्षय तृतीया कब है? जानिए सही तिथि, पूजा टाइम-विधि और अबूझ मुहूर्त का महत्व Akshaya Tritiya 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है, इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16. बिहार MLC उपचुनाव: आरजेडी ने स्पोर्ट्सा बड़ा दांव, जानिए लालू-तेजस्वी ने किसे बनाया उम्मीदवार बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने एक्टिव नेता सोनू राय पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. IPL 2026: 118 करोड़ की रकम और रिटर्न जीरो, टॉप 10 महंगे खिलाड़ियों

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या आंदोलनों के लिए ही याद नहीं किया जाता, बल्कि उन्होंने लोगों के मन में जो आशा और आत्मविश्वास जगाया, उसका व्यापक प्रभाव हम आज भी महसूस करते हैं. उनके विचार देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज हैं. महात्मा फुले का जन्म 1827 में महाराष्ट्र में एक बहुत साधारण परिवार में हुआ. लेकिन शुरुआती चुनौतियां कभी उनकी शिक्षा, साहस और समाज के प्रति समर्पण को नहीं रोक पाईं. उन्होंने हमेशा यह माना कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, इंसान को मेहनत करनी चाहिए, ज्ञान हासिल करना चाहिए और समस्याओं का समाधान करना चाहिए, न कि उन्हें अनदेखा करना चाहिए. बचपन से ही महात्मा फुले बहुत जिज्ञासु थे और अपनी उम्र के अन्य बच्चों की अपेक्षा कहीं अधिक पुस्तकें पढ़ते थे. वो कहते भी थे, “हम जितना ज्यादा सवाल करते हैं, उनसे उतना ही अधिक ज्ञान निकलता है.” साफ है कि बचपन से मिली जिज्ञासा उनकी पूरी यात्रा में बनी रही. महात्मा फुले के जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मिशन बनी. उनका मानना था कि ज्ञान किसी एक वर्ग की संपत्ति नहीं, बल्कि एक ऐसी शक्ति है, जिसे सभी के साथ साझा किया जाना चाहिए. जब समाज के बड़े हिस्से को शिक्षा से वंचित रखा जाता था, तब उन्होंने लड़कियों और वंचित वर्गों के लिए स्कूल खोले. वे कहते थे, “बच्चों में जो सुधार मां के माध्यम से आता है, वह बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसलिए अगर स्कूल खोले जाएं, तो सबसे पहले लड़कियों के लिए खोले जाएं.” उन्होंने शिक्षा को न्याय और समानता का माध्यम बनाया. शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण हमें आज भी बहुत प्रेरित करता है. पिछले एक दशक में हिंदुस्तान ने युवाओं के लिए रिसर्च और इनोवेशन को बहुत प्राथमिकता दी है. एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने का प्रयास किया गया है, जिसमें युवा सवाल पूछने, नई चीजें सीखने और इनोवेशन के लिए प्रेरित हों. ज्ञान, कौशल और अवसरों में निवेश करके हिंदुस्तान अपने युवाओं को देश की प्रगति का आधारस्तंभ बना रहा है. अपने शैक्षिक ज्ञान और बौद्धिकता से महात्मा फुले ने कृषि, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों की गहरी जानकारी हासिल की. वे कहते थे कि किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय समाज को कमजोर करता है. उन्होंने देखा कि सामाजिक असमानताएं खेतों और गांवों में लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं. इसलिए उन्होंने गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए. महात्मा फुले ने कहा था, “”जोपर्यंत समाजातील सर्वांना समान अधिकार मिळत नाहीत, तोपर्यंत खरे स्वातंत्र्य मिळत नाही” यानी जब तक समाज के सभी लोगों को समान अधिकार नहीं मिलते, तब तक सच्ची आजादी नहीं मिल सकती. इसी विचार को जमीन पर उतारने के लिए उन्होंने कई संस्थाओं की स्थापना की. उनका सत्यशोधक समाज, आधुनिक हिंदुस्तान के सबसे महत्वपूर्ण समाज सुधार आंदोलनों में से एक था. यह आंदोलन सामाजिक सुधार, सामुदायिक सेवा और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा था. यह स्त्रीओं, युवाओं और गांवों में रहने वाले लोगों की पुरजोर आवाज बना. यह आंदोलन उनके इस विश्वास को दर्शाता है कि समाज की मजबूती के लिए न्याय, हर व्यक्ति के प्रति सम्मान और सामूहिक प्रगति जरूरी है. उनका व्यक्तिगत जीवन भी साहस की मिसाल रहा. लगातार लोगों के बीच रहकर काम करने का असर उनके स्वास्थ्य पर भी पड़ा. लेकिन गंभीर बीमारी भी उनके संकल्प को कमजोर नहीं कर सकी. एक गंभीर स्ट्रोक के बाद भी उन्होंने अपना काम और समाज के लिए संघर्ष जारी रखा. उनका शरीर कमजोर हुआ, लेकिन समाज के प्रति उनका समर्पण कभी नहीं डगमगाया. आज भी करोड़ों लोग उनके जीवन के इस पहलू से प्रेरणा लेते हैं. महात्मा फुले का स्मरण, सावित्रीबाई फुले के सम्मानजनक उल्लेख के बिना अधूरा है. वह स्वयं हिंदुस्तान की महान समाज सुधारकों में से एक थीं. हिंदुस्तान की पहली स्त्री शिक्षिकाओं में शामिल सावित्रीबाई ने लड़कियों की शिक्षा को आगे बढ़ाने में बेहद अहम भूमिका निभाई. महात्मा फुले के निधन के बाद भी उन्होंने इस कार्य को जारी रखा. 1897 में प्लेग महामारी के दौरान उन्होंने मरीजों की इतनी सेवा की कि वह स्वयं भी इस बीमारी की शिकार हो गईं और उनका निधन हो गया. हिंदुस्तानभूमि बार-बार ऐसी महान विभूतियों से धन्य होती रही है, जिन्होंने अपने विचार, त्याग और कर्म से समाज को मजबूत बनाया है. उन्होंने बदलाव का इंतजार नहीं किया, बल्कि स्वयं बदलाव का माध्यम बने. सदियों से हमारे देश में समाज सुधार की आवाज उन्हीं लोगों से उठी है, जिन्होंने पीड़ा को भाग्य नहीं माना, बल्कि उसे खत्म करने के प्रयासों में जुटे रहे. महात्मा ज्योतिराव फुले भी ऐसे ही महान व्यक्तित्व थे. मुझे 2022 में पुणे की अपनी यात्रा याद है, जब मैंने शहर में महात्मा फुले की भव्य प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. उनके 200वें जयंती वर्ष की शुरुआत पर हम उनके विचारों को अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. हमें शिक्षा के प्रति अपने संकल्प को मजबूत करना होगा. अन्याय के प्रति संवेदनशील बनना होगा और यह विश्वास रखना होगा कि समाज अपने प्रयासों से ही खुद को बेहतर बना सकता है. उनका जीवन हमें सिखाता है कि समाज की शक्ति को जनहित और नैतिक मूल्यों से जोड़कर हिंदुस्तान में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं. यही कारण है कि आज भी उनके विचार करोड़ों लोगों में नई उम्मीद जगाते हैं. महात्मा ज्योतिराव फुले 200 साल बाद भी केवल इतिहास का नाम नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के भविष्य के मार्गदर्शक बने हुए हैं. The post महात्मा ज्योतिराव फुले: हिंदुस्तान के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top