Hot News

August 19, 2026

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी के राजभवन मार्च से पहले चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, सड़क पर उतरेंगे नेता-कार्यकर्ता

Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन मार्च करेंगे. इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं. डाकबंगला चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात है. इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है. The post Tejashwi Yadav Rajbhawan March LIVE: तेजस्वी के राजभवन मार्च से पहले चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात, सड़क पर उतरेंगे नेता-कार्यकर्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में 21 परीक्षाएं रद्द: क्या आपकी कुंडली का ‘सूर्य’ बचा पाएगा आपकी नौकरी?

Jharkhand JSSC JPSC Exams Cancelled: झारखंड में जेपीएससी की 21 परीक्षाएं रद्द किए जाने के बाद कई अभ्यर्थियों और प्रशासनी कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेपीएससी 11वीं-13वीं परीक्षा में सफल 342 अफसरों की नौकरी पर संकट है. वहीं 64 सीडीपीओ, 56 फूड सेफ्टी अफसर और जेएसएससी सीजीएल से नियुक्त 1975 कर्मियों का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है. ऐसे में ज्योतिष की नजर से देखें तो नौकरी, अचानक बदलाव, विवाद और करियर में उतार-चढ़ाव के लिए कुंडली के कुछ ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है. नौकरी और करियर में बदलाव के लिए कौन सा ग्रह जिम्मेदार? ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं में सूर्य को नौकरी और प्रशासनी सेवा का प्रमुख कारक माना जाता है. सूर्य कमजोर या पीड़ित हो तो व्यक्ति को अधिकारियों से परेशानी, पद-प्रतिष्ठा में कमी या नौकरी से जुड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. वहीं राहु को अचानक नौकरी छूटने, अनिश्चितता और अप्रत्याशित परिस्थितियों से जोड़ा जाता है. इसलिए प्रशासनी नौकरी पर संकट जैसी स्थिति में सूर्य, राहु और शनि की स्थिति को देखा जाता है. अचानक विवाद और बदनामी का ग्रह कौन? कुंडली में सूर्य को प्रतिष्ठा और सम्मान से जोड़ा जाता है. इसके पीड़ित होने पर मान-सम्मान को नुकसान पहुंचने या अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है. दूसरी ओर शनि लंबे समय तक चलने वाली परेशानियों और कर्मों के परिणाम से जुड़े माने जाते हैं. राहु अचानक पैदा होने वाले विवाद, भ्रम और अनिश्चित परिस्थितियों का संकेत दे सकता है. ये भी पढ़ें: खरमास में बंटे थे जेएसएससी सीजीएल के नियुक्ति पत्र, अब पूरी परीक्षा ही रद्द, क्या यह महज इत्तेफाक है या कुछ और? शादी और मानसिक अशांति में ग्रहों की भूमिका ज्योतिष के अनुसार मंगल की स्थिति विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में तनाव से जुड़ी हो सकती है. राहु और शनि को वैवाहिक रिश्तों में दूरी या अलगाव की परिस्थितियों से जोड़ा जाता है. मानसिक अशांति के लिए राहु और शनि की स्थिति देखी जाती है. हालांकि किसी एक ग्रह के आधार पर निश्चित निष्कर्ष निकालना उचित नहीं माना जाता. क्या ग्रह बदल सकते हैं नौकरी का भविष्य? ज्योतिषीय मान्यताओं में ग्रह केवल संभावनाओं के संकेतक माने जाते हैं. नौकरी जाने, परीक्षा रद्द होने या प्रशासनी नियुक्ति पर संकट जैसी वास्तविक घटनाएं कानूनी, प्रशासनिक और संस्थागत फैसलों पर निर्भर करती हैं. इसलिए JPSC जैसी परिस्थितियों को ग्रहों का निश्चित परिणाम मानने के बजाय ज्योतिषीय दृष्टिकोण से संभावित संकेत के रूप में ही देखना चाहिए. The post झारखंड में 21 परीक्षाएं रद्द: क्या आपकी कुंडली का ‘सूर्य’ बचा पाएगा आपकी नौकरी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी, रामपुर से दिल्ली तक कार्रवाई

ED Raid Azam Khan: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. जांच एजेंसी की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के रामपुर और सहारनपुर के अलावा नई दिल्ली में करीब 10 ठिकानों पर चल रही है. ED की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की जा रही है. ED की टीमें आजम खान से जुड़े ट्रस्ट और उनकी महत्वाकांक्षी परियोजना मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई ED की टीमें मुख्य रूप से मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर पहुंची हैं. रामपुर में यूनिवर्सिटी परिसर और इससे जुड़े लोगों के आवासों पर जांच की जा रही है. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की मौजूदगी भी बतायी जा रही है. जांच एजेंसी की कार्रवाई का केंद्र वित्तीय लेन-देन, कथित वित्तीय अनियमितताओं और फंडिंग से जुड़े पहलुओं पर है. ED की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेन-देन में किसी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है या नहीं. रामपुर से दिल्ली तक एक साथ छापेमारी ED की कार्रवाई सिर्फ रामपुर तक सीमित नहीं है. सहारनपुर और दिल्ली में भी आजम खान तथा उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. अलग-अलग टीमों ने सुबह एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई शुरू की. फिलहाल जांच एजेंसी की ओर से छापेमारी से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. तलाशी पूरी होने के बाद ED की ओर से बरामद दस्तावेजों या अन्य साक्ष्यों के बारे में जानकारी दिए जाने की संभावना है. पहले भी कानूनी मामलों में घिरे रहे हैं आजम खान आजम खान लंबे समय से कई कानूनी मामलों का सामना करते रहे हैं. जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े मामलों को लेकर भी उनके खिलाफ अलग-अलग स्तर पर जांच और कानूनी कार्रवाई होती रही है. ऐसे में ED की ताजा कार्रवाई को इसी कड़ी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, इसे लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. ED की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वजह और उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी. यह भी पढ़ें: प्रयागराज में जलभराव पर हाईकोर्ट सख्त: DM और नगर आयुक्त को तलब, रामबाग रेलवे ट्रैक भी पानी में डूबा The post आजम खान के ठिकानों पर ED की रेड, जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी, रामपुर से दिल्ली तक कार्रवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

8th Pay Commission को लेकर नया अपडेट, मुंबई समेत इन शहरों में होंगी बैठकें

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8th Pay Commission ने अपनी अगली क्षेत्रीय बैठकें तय कर दी हैं. आयोग जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में कर्मचारियों, यूनियनों और दूसरे संबंधित पक्षों से बातचीत करेगा. इन बैठकों में वेतन और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर राय ली जाएगी. आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. किन शहरों में और कब होंगी बैठकें? आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में बैठक का कार्यक्रम इस तरह है: शहर बैठक की तारीख जयपुर 31 अगस्त और 1 सितंबर चेन्नई 7 और 8 सितंबर पुडुचेरी 9 सितंबर चंडीगढ़ 16 से 18 सितंबर आयोग मुंबई में सेंट्रल रेलवे जोन के रेलवे विभागों का दौरा भी करेगा. यहां कर्मचारियों की काम करने की स्थिति को समझने की कोशिश की जाएगी. जयपुर, चेन्नई और पुडुचेरी के लिए मिलने का अनुरोध भेजने की आखिरी तारीख 18 अगस्त थी, जबकि चंडीगढ़ के लिए 25 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता था. फिटमेंट फैक्टर पर क्यों टिकी हैं कर्मचारियों की नजरें? आयोग ने अभी बैठक का आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया है. हालांकि, सबसे अहम मुद्दों में वेतन ढांचे में बदलाव और फिटमेंट फैक्टर शामिल रहने की उम्मीद है. फिटमेंट फैक्टर वह गुणक है, जिसका इस्तेमाल बेसिक सैलरी तय करने में किया जाता है. कर्मचारी संगठन इसे 2.86 गुना से 3.83 गुना तक करने की मांग कर रहे हैं. अगर 2.86 गुना फिटमेंट फैक्टर की मांग मान ली जाती है, तो एंट्री-लेवल केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी मौजूदा 18,000 रुपये से बढ़कर 50,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है. ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ने का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को कब मिलेगी खुशसमाचारी? प्रशासन ने दिया ये अपडेट पेंशनर्स को क्या मिल सकता है? 8th Pay Commission के सामने करीब 65 लाख पेंशनर्स की पेंशन से जुड़े मुद्दे भी हैं. आयोग नए फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक पेंशन में बदलाव के प्रस्तावों पर विचार कर रहा है. इसका असर न्यूनतम पेंशन पर भी पड़ सकता है. मौजूदा 9,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन 20,500 रुपये से ज्यादा हो सकती है, अगर संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है. इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस और महंगाई भत्ते से जुड़े बदलावों पर भी चर्चा हो सकती है. मकसद यह है कि कर्मचारियों की कमाई बढ़ती महंगाई और रोजमर्रा के खर्च के हिसाब से बेहतर तरीके से तय हो. कब तक आएगा 8th Pay Commission का फैसला? 8th Pay Commission का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था. आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए मई 2027 तक का समय दिया गया है. आयोग के काम के 18 महीने के हिसाब से उसकी सिफारिशों पर फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच अपडेट सामने आने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, सिफारिश आने का मतलब यह नहीं है कि उसी समय से नई सैलरी मिलने लगेगी. पिछले Pay Commissions के अनुभव को देखें तो सिफारिशों को लागू होने में 2 से 3 साल तक लग सकते हैं. ऐसे में 2027 में सिफारिश आने पर इसका पूरा असर 2029 या 2030 के आसपास दिख सकता है. ये भी पढ़ें: पेंशन बढ़ने वाली है, लेकिन कब? प्रशासन ने Higher Pension पर दिया नया अपडेट The post 8th Pay Commission को लेकर नया अपडेट, मुंबई समेत इन शहरों में होंगी बैठकें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता के होटल में लगी आग, अब तक 9 लोगों की मौत, मृतकों में एक बांग्लादेशी भी

कोलकाता : कोलकाता के एक होटल में अगलगी से कई लोगों की मौत की सूचना है. न्यू मार्केट के मिर्जा ग़ालिब स्ट्रीट स्थित इस होटल में देश-विदेश से कई लोग ठहरे थे. हादसे के बाद कई लोग अपने कमरे के अंदर फंस गए थे. 9 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर लाया गया है. अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि इसकी पुष्टि अब तक प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई है. इस हादसे में 6 और लोग धुएं के कारण बीमार पड़ गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. माना जा रहा है कि एसी खराब होने के कारण आग लगी. मृतकों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी जानकारी के अनुसार बचाए गए सभी 9 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, अस्पताल या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है. मृतकों में 6 पुरुष, 2 स्त्रीएं और एक बच्चा शामिल हैं. मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी हैं. वे इलाज के लिए कोलकाता आए थे. बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले एसी से शुरू हुई और होटल के चार कमरों में फैल गई. कई लोग छत पर चढ़ गए थे. हालांकि, बताया जा रहा है कि बचाए गए 9 लोग बेहोश थे और होश में नहीं आए. माना जा रहा है कि धुएं के कारण वे बेहोश हो गए. सुबह करीब दो बजे लगी आग स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुबह तड़के करीब 2 बजे न्यू मार्केट स्थित एक होटल में आग लग गई. सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आपदा राहत दल भी मौके पर पहुंचे. होटल में कई मेहमान ठहरे हुए थे. नौ लोगों को बेहोशी की हालत में बचाया गया और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. चार दमकल गाड़ियों की मदद से होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने होटल को घेर लिया है. होटल मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है. होटल मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें दो दिनों में अगलगी की यह दूसरी घटना दो दिन पहले तारापीठ के एक होटल में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद वहां के होटलों में व्याप्त कुप्रबंधन की तस्वीरें सामने आईं. पता चला कि अधिकतर होटलों में आग बुझाने की उचित व्यवस्था नहीं है. होटल इतने पास-पास बने हैं कि आग लगने की स्थिति में दमकल गाड़ियां अंदर नहीं जा पातीं. इस घटना के बाद तारापीठ के 15 होटलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. अब समाचार आई है कि कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई है. Also Read: तारापीठ होटल अग्निकांड: होटल मालिक गिरफ्तार, हादसे के बाद फरार थे प्रवीर कुमार पाल The post कोलकाता के होटल में लगी आग, अब तक 9 लोगों की मौत, मृतकों में एक बांग्लादेशी भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज 19 अगस्त का लव राशिफल: प्यार का खौफनाक मोड़ या रोमांस की बहार? जानिए आज की 12 राशियों का लव प्रेडिक्शन

Aaj Ka Love Rashifal 19 August 2026: आज 19 अगस्त, बुधवार का दिन आपकी लव लाइफ के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. आज ग्रहों की ऐसी चाल बनी है, जो कुछ राशियों के जीवन में अनगिनत खुशियां, रोमांस और आकर्षण लाएगी, वहीं कुछ राशियों के रिश्तों पर काले बादल भी मंडरा सकते हैं. जानिए आज आपकी किस्मत में क्या लिखा है. मेष राशि आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस की नई बहार आने वाली है. सितारे संकेत दे रहे हैं कि आपको पार्टनर के साथ कोई खास और हसीन पल बिताने का मौका मिलेगा. पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. वृषभ राशि आज आपको अपने लव रिलेशन में बेहद संभलकर चलने की जरूरत है. जरा सी गलतफहमी आपके रिश्ते को तबाही की ओर ले जा सकती है. अपने अहंकार और ईगो को बीच में बिल्कुल न आने दें, वरना बात बिगड़ सकती है. मिथुन राशि प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है. आपका पार्टनर आपको कोई ऐसा जादुई सरप्राइज दे सकता है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. आपका रिश्ता एक नई गहराई हासिल करेगा. कर्क राशि आज का लव राशिफल के अनुसार आप और आपके पार्टनर के बीच भावनात्मक जुड़ाव बहुत गहरा रहेगा. यदि अतीत की कुछ उलझी हुई बातें रिश्ते में दरार पैदा कर रही थीं, तो आज शांत मन से बैठकर उन्हें सुलझाने का सबसे सही समय है. सिंह राशि आज का दिन रोमांच से भरा रहेगा! पार्टनर का आप पर अटूट विश्वास बढ़ेगा. कुछ लोग अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. आपकी लव लाइफ में आज नया मोड़ आएगा. कन्या राशि आपकी बातों में गजब की स्पष्टता और ईमानदारी दिखेगी, जो आपके पार्टनर को आपकी ओर खींची चली लाएगी. अगर आप भविष्य को लेकर अपने रिश्ते में कोई बड़ा कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है. ये भी पढ़ें: आज 19 अगस्त 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा किस्मत का साथ और कौन फंसेगा मुश्किल में? पढ़ें अपना आज का भविष्यफल तुला राशि चंद्रमा आपकी ही राशि में विद्यमान है, जिससे आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. संकोच को दूर भगाएं और अपने दिल की हर छोटी-बड़ी बात पार्टनर से खुलकर शेयर करें, रिश्ता और मजबूत होगा. वृश्चिक राशि अलर्ट रहें! आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा संवेदनशील और खतरनाक हो सकता है. कोई भी ऐसी बात न कहें जो आपके पार्टनर के दिल को चुभ जाए. आपकी एक छोटी सी कड़वी बात बड़ा तूफान ला सकती है. धनु राशि धनु राशि वालों की लव लाइफ में आज बेहद सकारात्मक बदलाव आएंगे. दिन ढलते-ढलते आप किसी रोमांटिक और सुकून भरी जगह पर डेट प्लान कर सकते हैं. आज प्यार हवाओं में घुला रहेगा. मकर राशि कामकाज की व्यस्तता के कारण आप अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे. हालांकि, एक छोटा सा प्यार भरा फोन कॉल या मैसेज भी आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने और रिश्ते को संभालने के लिए काफी होगा. ये भी पढ़ें: आज 19 अगस्त 2026 का जेन जी राशिफल: किसी को मिलेगा बड़ा ब्रेक, तो किसी के सामने आएगा अचानक ट्विस्ट! कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों को आज फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा. गलतफहमियों का साया आपके प्यार पर मंडरा सकता है. किसी भी तरह के शक या भ्रम से बचने के लिए बातचीत में पूरी पारदर्शिता और स्पष्टता रखें. मीन राशि मीन राशि के लोगों के दांपत्य और प्रेम जीवन में आज एक बेहद खूबसूरत मोड़ आने वाला है. आपकी बातें और आकर्षण पार्टनर का दिल जीत लेंगे, जिससे रिश्ते में एक नई गर्माहट और नजदीकियां आएंगी. The post आज 19 अगस्त का लव राशिफल: प्यार का खौफनाक मोड़ या रोमांस की बहार? जानिए आज की 12 राशियों का लव प्रेडिक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO NEET Protest Bihar: प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंसा कांस्टेबल, AK-47 से चली गोली, सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, देखिए पूरी रिपोर्ट

NEET Protest Bihar : सिवान में NEET Protest के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले में बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंसे कांस्टेबल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए AK-47 से हवा में चार राउंड फायरिंग की थी. पुलिस ने अपने जवाब में दावा किया है कि फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, घटना की सच्चाई और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की पुष्टि के लिए बैलिस्टिक जांच अभी जारी है. देखिए पूरी रिपोर्ट वीडियो में. The post VIDEO NEET Protest Bihar: प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंसा कांस्टेबल, AK-47 से चली गोली, सुप्रीम कोर्ट में खुलासा, देखिए पूरी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट

सुनील कुमार झा, रांची जेएसएससी में गड़बड़ीः प्रशासन अब गंभीरता के साथ राज्य में आयोजित होने वाली नियुक्ति परीक्षाओं की प्रक्रिया में सुधार के लिए कदम बढ़ा रही है. रिफॉर्म को लेकर मंथन हो रहा है. राज्य के अभ्यर्थी लंबे समय से जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा प्रक्रिया में सामने आने वाली विसंगतियों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं. नया विचार परीक्षा प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा उठाए गयए सवालों और सामने आई विसंगतियों को सामने लाने का प्रयास कर रहा है, ताकि परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी पहलुओं पर ध्यान दिया जा सकें. इस बीच अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की अलग-अलग नियुक्ति में अलग-अलग मापदंड को आधार बनाकर नियुक्ति की अनुशंसा का मामला सामने आया है. ऐसा मामला ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) की नियुक्ति में सामने आया. अभ्यर्थियों का दावा है कि एक नियुक्ति में प्रमाण पत्र सत्यापन के दौरान आवेदन की अंतिम तिथि तक या उससे पहले जारी प्रमाण पत्र के साथ सत्यापन वर्ष का प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है. वहीं, कुछ अन्य नियुक्तियों में केवल प्रमाण पत्र सत्यापन वाले वर्ष के प्रमाण पत्र को आधार बनाकर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा कर दी गई. अभ्यर्थियों का कहना है कि एक ही आयोग द्वारा आयोजित अलग-अलग नियुक्ति परीक्षाओं में प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर अलग-अलग नियम अपनाए जाने से परीक्षा पास करने के बावजूद ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के कई अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित हो रहे हैं. वहीं, जिन परीक्षाओं में केवल सत्यापन वर्ष के प्रमाण पत्र को आधार बनाया गया, वहां आयोग की अनुशंसा पर कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी हो चुकी है. गड़बड़ी का आधार : विज्ञापन में नहीं रहता है प्रमाण पत्र का उल्लेख अभ्यर्थियों का कहना है नियुक्ति को लेकर जारी विज्ञापन में प्रमाण पत्र को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती है. विज्ञापन में इसका कोई उल्लेख नहीं रहता कि अभ्यर्थी को किस वर्ष का प्रमाण पत्र जमा करना होगा. आवेदन के समय भी कोई प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाता है. ये भी पढ़ें- JSSC CGL: कल तक थे आप-सर! आज हुए बेरोजगार! नियुक्ति रद्द होने के बाद छलका युवाओं का दर्द इस गड़बड़ी को ऐसे समझें स्त्री पर्यवेक्षिका परीक्षा में नियुक्ति की कर दी अनुशंसा स्त्री पर्यवेक्षिका में अद्यतन ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई. इसमें वैसे अभ्यर्थी जिनके पास आवेदन वर्ष (2023) का प्रमाण पत्र नहीं था, उनकी नियुक्ति की अनुशंसा की गई. इनमें कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिल गया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों की नियुक्ति को बाद में विभागीय स्तर पर रोक दिया गया. जिन अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है, उन्हें बाद में विभाग ने नोटिस जारी किया है. माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में रिजल्ट रोक दिया माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में अलग-अगल विषयों में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाए गए 50 से अधिक अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोक दिया गया है. इन अभ्यर्थियों से आवेदन जमा करने और प्रमाण पत्र सत्यापन दोनों वित्तीय वर्ष का ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है. माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा में उर्दू विषय में प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बुलाए गए एक अभ्यर्थी को आवेदन की अंतिम तिथि तक अथवा उससे पूर्व के ईडब्ल्यूएस कोटि का प्रमाण पत्र मांगा गया. जानें, क्या कहता है नियम ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नन क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र निर्धारित वित्तीय वर्ष के आधार पर जारी किए जाते हैं. आवेदन के समय संबंधित वर्ष का वैध प्रमाणपत्र होना आवश्यक माना जाता है. लंबी भर्ती प्रक्रिया होने के कारण नियुक्ति के समय भी अद्यतन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना पड़ता है. इसीलिए आवेदन वर्ष और नियुक्ति वर्ष दोनों चरणों में पात्रता की जांच की जाती है. ये भी पढ़ें- JSSC CGL परीक्षा रद्द होने पर फूटा युवाओं का गुस्सा, कहा- अब हमारे पास कुछ नहीं बचा The post JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top