Hot News

20KM की माइलेज, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, Renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर

अगर आप बड़े परिवार वाले हैं और सात लोगों के बैठने वाले कार की तलाश में हैं, तो ये कार आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं. आजकल फैमिली वाले ऐसे बजट फ्रेंडली MPV चाहते हैं जो स्पेस, कंफर्ट और पॉकेट फ्रेंडली भी हो. चलिए जानते हैं हिंदुस्तान में सबसे किफायती 7-सीटर कारें कौन-कौन सी हैं. हिंदुस्तान में सबसे सस्ता सात सीट वाला कार है Renault Triber. इसे लोग अकसर ‘सबसे बजट फ्रेंडली 7 सीटर’ भी कहते हैं. इसकी कीमत लगभग ₹5.76 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कम दाम होने के बावजूद, Triber में अच्छे फीचर्स और फ्लेक्सिबल सीटिंग भी मिल जाती है.

इंजन और परफॉरमेंस

Triber के अंदर 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है. ये पॉवर में ज्यादा भले ना हो, लेकिन फ्यूल में किफायती जरूर है. गियर बदलने के लिए मैनुअल भी है और AMT यानी ऑटोमैटिक मैनुअल भी. और हां, तीसरी पंक्ति की सीट्स फोल्ड या रिमूव भी आपन कर सकते हैं, जिससे बूट स्पेस बढ़कर 625 लीटर तक हो जाता है.

अगर बात करें Triber की पेट्रोल इंजन की, तो ये करीब 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क देती है. शहर की ड्राइविंग हो या हाइवे पर घूमना, ज्यादातर फैमिलियों के लिए ये ठीक-ठाक है. इसकी लाइटवेट डिजाइन और फ्यूल-इकोनॉमी वाला सेटअप चलते-चलते पैसे की बचत भी करवा देता है. मैनुअल पेट्रोल वर्जन में ये ARAI के हिसाब से 20 km/l तक देती है, और ऑटोमैटिक (AMT) वर्जन में लगभग 18.2 km/l.

इंटीरियर, एक्सटेरियर और फीचर्स

Triber के अंदर स्पेस का ख्याल रखा गया है. इसके सीट्स का लेआउट काफी फ्लेक्सिबल है. सेकंड और थर्ड रो को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. इंटरियर नॉर्मल है, पर काम चलाऊ और फंक्शनल है. कई वेरिएंट्स में आपको 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, ब्लूटूथ और USB कनेक्टिविटी, और AC जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Triber छोटा जरूर है, लेकिन रोड पर इसका स्टाइल कमाल का दिखता है. इसका ऊंचा स्टैंड, चौड़ी फ्रंट ग्रिल और स्मूथ हेडलैम्प्स इसे रास्ते पर दमदार प्रेजेंस देते हैं. ऊपर से रूफ रेल्स और बॉडी की शेपिंग इसे SUV वाला लुक और देते हैं.

सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी की बात करें तो Triber में वो सारी बेसिक चीजें मिलती हैं जो अब हर कॉम्पैक्ट MPV में स्टैंडर्ड हैं. जैसे कि डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, और पीछे पार्किंग के लिए सेंसर्स. आगे वाले लोगों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर भी है. ऊपर वाले वेरिएंट्स में रियर-व्यू कैमरा भी मिलता है, ताकि पार्किंग करते टाइम कोई दिक्कत ना हो.

नया विचार पर पहली बार अनुभव सिन्हा बेबाक पीएम मोदी से राष्ट्रवाद तक सब पर खुलकर बोले. फुल पॉडकास्ट जल्द

image 45
20km की माइलेज, कीमत सिर्फ 5. 76 लाख से शुरू, renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर 2

यह भी पढ़ें: Toyota Fortuner के बजट में आती हैं ये 5 लग्जरी सेडान, देखें क्या-क्या हैं इनकी खूबियां

The post 20KM की माइलेज, कीमत सिर्फ 5.76 लाख से शुरू, Renault की ये 7-सीटर है काफी पॉपुलर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top