Hot News

24 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू

प्रतिनिधि, खलारी.

बाजारटांड़ शिवमंदिर के सात फरवरी को छठे स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रांगण में 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. अखंड हरिनाम कीर्तन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:20 बजे से शुरू हुआ जो सात फरवरी शनिवार की प्रातः 11:20 में संपन्न होगा. हरिनाम कीर्तन शुरू करने से पूर्व शिवमंदिर में पुजारी अशोक मिश्रा विधिवत पूजन कराकर आरती करायी. यजमान के रूप में रंजीत सिंह ने अनुष्ठान किये. शिव भक्तों ने जय शिव शंकर, जय श्रीराम के जयकारे लगाये. जहां स्त्रीओं ने बढ़-चढ़ कर अखंड कीर्तन में भाग लिया. शिव मंदिर कमेटी ने बताया कि अखंड हरिनाम हरी कीर्तन के लिए नावाडीह और बिजुपाड़ा से स्त्री व पुरुषों की टीम आयी है. अखंड कीर्तन (अष्टयाम) में सिद्धनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, रामनाथ सिंह, रवि शर्मा, रंजीत सिंह, अवध सिंह, सत्यदेव वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, भोला सिंह, अनिल गुप्ता, शिया राम सिंह, दिनेश सिंह, अभिलाष राय, देवेन्द्र गुप्ता, अवधेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, उदय सिंह, सुनील सिंह, राजीव गुप्ता, अशोक मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग किया. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि सात फरवरी को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा. उन्होंने खलारी सहित आसपास के सभी भक्तों से भंडारा में शामिल होने की अपील की है.

खलारी बाजारटांड़ शिवमंदिर का स्थापना दिवस आज

06 खलारी 06:- खलारी बाजारटांड़ शिव मंदिर में अखंड हरिनाम कीर्तन करते श्रद्धालु.

The post 24 घंटे का अखंड हरिनाम कीर्तन शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top