जयनगर. पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रखंड के 25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में आकलन परिणाम साझा किये गये, वहीं गतिविधि-आधारित शिक्षण, बच्चों की सहभागिता और बाल-मैत्रीपूर्ण कक्षा बनाने पर जोर दिया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राधा सिंह ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी मिलेगी, जब शिक्षक और शिशु खुशी-खुशी विद्यालय आये. आकलन के अंक गोपनीय न रखें. सभी के साथ साझा कर सुधार की रणनीति बनाये. आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कक्षा में डर का माहौल बिल्कुल नहीं हो. शिशु तब सीखते हैं, जब वे सुरक्षित महसूस है. बौद्धिक गतिविधियों से उनके मानसिक गुणवत्ता में वृद्धि होनी चाहिये. संचालन प्रवीण कुमार तथा टीम सदस्य प्रिंस राज, निम्मी गुंजन, अजहरुद्दीन और अंजलि ने संयुक्त रूप से किया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 25 चयनित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

