Hot News

25 से 28 दिसंबर तक थर थर कांपेगा बिहार, सभी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का असर अब और तेज होता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने सभी जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. यह चेतावनी 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रह सकती है.

इन इलाकों में विजिबिलिटी कम होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य बिहार के जिलों जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, बेगूसराय सहित कई इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के जिलों जैसे गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर और कैमूर में भी ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा.

image 283
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का अलर्ट

अगले 48 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 25 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है. इस दौरान सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकती है.

image 284
मौसम विज्ञान केंद्र पटना का तापमान पर अपडेट

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बिहार में ठंड लगातार बढ़ रही है. 23 दिसंबर को राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गया बिहार का सबसे ठंडा जिला रहा. यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा. पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा सहित कई जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में कुछ जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव और सतर्क रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें:  पटना जू में 1 जनवरी को ये सुविधाएं रहेंगी बंद, 25 दिसंबर से बुकिंग शुरू, नया रेट जान लीजिए

The post 25 से 28 दिसंबर तक थर थर कांपेगा बिहार, सभी जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, IMD ने दी चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top