Hot News

2520 बोतल शराब के साथ चार बाइक जब्त

नरपतगंज. शनिवार को फुलकाहा एसएसबी जवानों ने 2520 बोतल नेपाली शराब के साथ चार बाइक व एक साइकिल बरामद कर एसएसबी कैंप लाया. इस कार्रवाई में तस्कर भाग निकला. एसएसबी जवानों ने आवश्यक जांच पड़ताल के बाद शराब सहित बाइक व साइकिल को उत्पाद विभाग अररिया के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. जानकारी अनुसार यह कार्रवाई फुलकाहा एसएसबी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में बथनाहा के स्पेशल टीम के द्वारा की गयी है. अलग-अलग चार बाइक व साइकिल पर तस्कर नेपाली शराब लेकर बॉर्डर के रास्ते फुलकाहा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. इसके बाद एसएसबी जवानों ने बाइक सवार व साइकिल सवार तस्कर को रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्कर बाइक व शराब छोड़कर भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 2520 बोतल शराब के साथ चार बाइक जब्त appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top