डुमरिया. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा, पिपरेहट, चौरीटांड़ के जंगल में लगी लगभग 27 एकड़ वन विभाग व निजी भूमि में अफीम की खेती को सुरक्षा बलों ने नष्ट किया. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक गया के दिशा- निर्देशन में की गयी. छकरबंधा थानाध्यक्ष ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गयी थीं. प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा, एसएसबी 29वीं वाहिनी डुमरिया कैंप के जवान, वन विभाग के पदाधिकारी, उत्पाद विभाग के अधिकारी, अंचल अमीन आदि की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 27 एकड़ में लगी अफीम की खेती को सुरक्षा बलों ने किया नष्ट appeared first on Naya Vichar.