IAS Surbhi Singla Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को रैंक 75 से क्रैक करके सुरभि सिंगला ने इतिहास रच दिया है. हालांकि, उनका सफर आसान नहीं था. UPSC को शानदार रैंक से क्रैक करने के पीछे सुरभि ने काफी संघर्ष किया है. कई असफलताओं का सामना करने के बाद वो आज एक सम्मानित पद पर तैनात हैं. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.
IAS Surbhi Singla Success Story: कौन हैं सुरभि सिंगला?
सुरभि सिंगला साल 2021 बैच की IAS ऑफिसर हैं. वो मूलरूप से पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली सुरभि शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. उन्होंने जालंधर के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद वो दिल्ली चली आईं.
IIT दिल्ली से पढ़ाई
12वीं की परीक्षा पास होने के बाद सुरभि सिंगला दिल्ली चली आईं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) से उन्होंने कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. साल 2017 में बीटेक पूरा करने का बाद सुरभि का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ.
UPSC ऑफिस के बाहर सुरभि
UPSC की तैयारी
इंजीनियरिंग के बाद सुरभि ने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी. सुरभि को शुरुआत में असफलताओं का सामना करना पड़ा. उन्हें लगातार तीन प्रयास में असफलता मिली. इतनी बार फेल होने के बाद भी सुरभि का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने अपनी गलतियों को सुधारकर फिर से परीक्षा देने का फैसला किया.
UPSC में रैंक 75
अपने चौथे प्रयास में सुरभि सिंगला को सफलता हासिल हो गई. वो सिविल सर्विस की परीक्षा रैंक 75 लाकर IAS सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गईं. सुरभि को पश्चिम बंगाल कैडर मिला. फिलहाल सुरभि स्त्री एवं बाल विकास विभाग में ऑफिसर रैंक पर तैनात हैं.
यह भी पढ़ें: RBI मैनेजर का धाकड़ अंदाज, UPSC में गाड़ा झंडा, बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर
The post 3 बार फेल होने पर घबराई नहीं, रैंक 75 लाकर IAS बनीं सुरभि appeared first on Naya Vichar.
