Hot News

30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार

Skincare Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी स्किन हमेशा ही खूबसूरत और जवान बनी रहे. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का आना शुरू हो जाता है. कई लोग यह महसूस करने लगते हैं कि 30 की उम्र के बाद उनका चेहरा न पहले जैसी ग्लोइंग रही और न ही टाइट. इसके अलावा यह भी शिकायत रहती है कि गाल ढीले लगने लगे हैं और आंखों के नीचे स्किन लटकती हुई दिखने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो बता दें ये एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो इस प्रॉब्लम को और भी तेजी से बढ़ा देती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी स्किन 30 की उम्र के बाद और भी तेजी से लटकती हुई लगने लगती है. अगर आप समय रहते इन गलतियों को छोड़ दें, तो स्किन को लंबे समय तक टाइट और हेल्दी रखा जा सकता है.

30 की उम्र के बाद स्किन क्यों पड़ने लगती है ढीली?

अगर आपकी स्किन भी 30 की उम्र के बाद ढीली लगने लगी है तो इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में कोलेजन और इलास्टिन का प्रोडक्शन कम होना. ये दो ऐसी चीजें हैं जो आपकी स्किन को टाइट और फेक्सिब्ल बनाए रखते हैं. इसके अलावा कई बार हार्मोन्स में बदलाव, स्ट्रेस, गलत लाइफस्टाइल और न्यूट्रिशन की कमी भी आपकी स्किन को ग्लो को छीनकर उसे ढीला बना देते हैं. तो चलिए बाकी अन्य गलतियों के बारे में भी जानते हैं विस्तार से.

स्किन को मॉइस्चराइज न करना

काफी लोगों का यह सोचना होता है कि मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल सिर्फ ड्राई स्किन वालों को ही करना चाहिए. लेकिन, सच्चाई यह है कि हर तरह की स्किन को मॉइस्चराइजेशन की जरूरत होती है. जब आपकी स्किन ड्राई रहती है तो वह समय से पहले ढीली और बेजान लगने लगती है. अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी स्किन समय से पहले बेजान और ढीली लगे तो आज से ही अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. सुबह और रात को सोने से पहले इसका इस्तेमाल आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: हर रात सोने से पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं 10 साल तक जवान दिखने वाली त्वचा, रिंकल्स और डार्क सर्कल्स से भी मिलेगा छुटकारा

सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करना

अगर आपको नहीं पता तो बता दें धूप की हानिकारक किरणें भी आपकी स्किन के कोलेजन को डैमेज करने का काम करते हैं. अगर आप 30 की उम्र के बाद भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी स्किन और भी जल्दी ढीली पड़कर लटकने लगती है. बाहर चाहे जैसा भी मौसम क्यों न हो आपके लिए हर दिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है.

गलत डाइट और कम पानी पीना

अगर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक यंग और हेल्दी बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि हद से ज्यादा तला-भुना, मीठा और प्रोसेस्ड चीजें खाने से आपकी स्किन बुरी तरह से डैमेज हो जाती है. इसके अलावा ही पूरे दिन के दौरान उचित मात्रा में पानी नहीं पीने की वजह से भी आपकी स्किन मॉइस्चर को खो देती है. अगर आप अपनी स्किन को यंग और हेल्दी बनाये रखना चाहते हैं तो आज ही डाइट में फलों, हरी सब्जियों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप पानी सही मात्रा में जरूर पीएं.

यह भी पढ़ें: Dark Circles: सिर्फ नींद की कमी से नहीं, इन 5 कारणों से भी आंखों के नीचे दिखते हैं काले घेरे, जानें बचाव के आसान तरीके

नींद पूरी न करना और ज्यादा स्ट्रेस लेना

जब आप सो रहे होते हैं तो आपकी स्किन को खुद को रिपेयर करने का मौका मिलता है. हर दिन 7 से 8 घंटे की जब आप नींद नहीं लेते हैं तो आपकी स्कीन ढीली और थकी हुई लगने लगती है. वहीं, जब आप हद से ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है जिस वजह से भी एजिंग के लक्षण तेज हो जाते हैं.

स्किन एक्सरसाइज और सही देखभाल न करना

अगर आपकी उम्र 30 को पार कर चुकी है तो आपके लिए चेहरे की हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप हर दिन फेशियल एक्ससाइज करना शुरू करते हैं तो चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह छोटी सी आदत आपकी स्किन को टाइट बनाये रखने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की स्त्रीओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

The post 30 की उम्र के बाद क्यों तेजी से ढीली पड़ने लगती है आपकी स्किन? उम्र नहीं, ये गलतियां हैं जिम्मेदार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top