Hot News

30 फीट गहरे कुआं में गिरे दो जंगली भालू, वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगा

29 गुम 20 में कुआं में दोनों भालु

29 गुमत 21 में ग्रामीणों के सहयोग से भालु को निकालने का प्रयास करते वन विभाग की टीम

प्रतिनिधि, बिशुनपुर

प्रखंड अंतर्गत कोयनारटोली में खेत के कुआं में दो भालू गिर गये. बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की रात में दोनों भालू गुमला रेंज के जंगल से होते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान कोयनारटोली के खेत के कुआं में गिर गये. स्थानीय लोग सुबह में कुआं में भालुओं को देखा और वन विभाग को सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि भालू रात के वक्त दो बजे जैसे ही कुआं में गिरे. आपस में लड़ने लगे और कुआं के अंदर से ही दहाड़ मारने लगे. हमलोगों को लगा कि हम लोग के घर के पीछे ही भालू आ गया है. हम लोग डरे सहमे में रात में घर से बाहर नहीं निकले. किसी तरह सुबह होने पर गांव से सटे खेत में बने कुआं की ओर गये तो देखा की दो जंगली भालू कुआं में गिरे हुए हैं. इधर, सूचना मिलने के बाद फॉरेस्टर शेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुआं में फंसे गिरे भालुओं को रेस्क्यू कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं. बचाव टीम ने मोटर पंप लगाकर कुआं से पानी खाली कर लिया है. फॉरेस्टर शेखर सिंह बताया कि गांव से जंगल सटे होने के कारण भालू गांव में घुस गये और अंधकार के कारण कुआं में गिर गये. दोनों मेल-फीमेल है. अभी रेस्क्यू किया जा रहा है. परंतु भालू थके हुए हैं. उन्हें खिलाने के बाद जैसे ही उनकी स्थिति सामान्य होगी. रात में उन्हें निकाल कर सुरक्षित वन में छोड़ा जायेगा. दिन में उन्हें बाहर निकलना ठीक नहीं है. क्योंकि महुआ का सीजन है. गांव के लोग काफी संख्या में इधर-उधर महुआ चुन रहे हैं. रात को सबको सूचित करने के उपरांत इसे कुआं से बाहर निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 30 फीट गहरे कुआं में गिरे दो जंगली भालू, वन विभाग की टीम रेस्कयू में लगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top