Hot News

30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल

Gaming Smartphones Under 30000: अगर आप भी स्मार्टफोन में प्रो लेवल की गेमिंग करना चाहते हैं, लेकिन बढ़िया मोबाइल न होने की वजह से गेमिंग में पीछे रह जाते हैं? तो आपको एक दमदार गेमिंग फोन की जरूरत है. अगर आप सही गेमिंग फोन ढूंढ रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा लें, तो चिंता मत कीजिए. आज हम आपके लिए 30,000 रुपये से कम बजट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं. ये फोन्स गेमिंग के लिए परफेक्ट माने जाते हैं. तो आइए, एक नजर डालते हैं इन बढ़िया ऑप्शन्स पर.

OnePlus Nord CE 5

OnePlus Nord CE 5 एक गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 24,999 रुपये से लेकर 28,999 रुपये तक जाती है. ये फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट और Arm G615 MC6 GPU के साथ आपको मिल जाता है. स्क्रीन की बात करें तो इसमें 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

स्टोरेज और RAM के मामले में यह तीन वेरिएंट में आता है. 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB. बैटरी भी बड़ी दी गयी है. ये 7100mAh की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ आता है.

Redmi Note 15 Pro 5G

Redmi Note 15 Pro 5G की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होता है. ये फोन MediaTek Dimensity 7400-Ultra चिपसेट के साथ आता है और Mali-G615 GPU भी मिलता है. इसे आप 8GB+256GB या 12GB+256GB वेरिएंट में ले सकते हैं.

फोन में 6.83-inch का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है. इसकी ब्राइटनेस 3200 nits तक है, साथ ही HDR10+ और Dolby Vision भी सपोर्ट भी मिल जाता है. इसमें 6580mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है.

iQOO Neo 10R

iQOO Neo 10R की बात करें तो ये एक दमदार स्मार्टफोन है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 735 GPU दिया गया है. यह फोन को आप तीन वेरिएंट में खरीद सकते हैं. 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB. इसमें 6043mm² का Canopy VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम है, जिससे फोन लंबे समय तक ठंडा रहता है.

6.78-inch का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल जाता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6400mAh की दमदार बैटरी लगी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Oppo F31 Pro 5G

Oppo के इस फोन की कीमत 26,999 से 30,999 रुपये के बीच है. इसमें 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल जाती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में MediaTek प्रोसेसर है और ये तीन वेरिएंट में आता है. 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB.

Oppo ने इसे सुपर स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए Dual-Engine Smoothness System और 72-महीने की फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन के साथ बनाया है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,219 mm² तक की वेपर चेंबर भी आपको मिल जाता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी लगी है और 80W SUPERVOOC चार्जिंग से मिनटों में फोन चार्ज हो जाता है.

बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

Budget 2026 1
बजट 2026 पर नया विचार की खास पेशकश

यह भी पढ़ें: प्रीमियम फोन चाहिए? 50 हजार से कम में ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

The post 30,000 रुपये से कम में आते हैं ये दमदार गेमिंग फोन, OnePlus और Redmi जैसे ब्रांड्स भी लिस्ट में शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top