Hot News

31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार

Indian Railways News: मार्च का महीना अब खत्म होने वाला और इसके साथ 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल 2026 से झारखंड से होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी खत्म होने वाले हैं. यात्रियों को खासकर धनबाद और गोमो स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के अवधि विस्तार का इंतजार है. बताया जा रहा है कि मार्च के अंत से अप्रैल के पहले सप्ताह तक में ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा. धनबाद मंडल की ओर से कई ट्रेनों के अवधि विस्तार के लिए प्रस्ताव दिया गया है. साथ ही, कई ट्रेनों को नियमित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है. अगर इस पर पहल होती है, तो जल्द ही धनबाद-दिल्ली-धनबाद स्पेशल, धनबाद-यशवंतपुर-धनबाद समेत कई दूसरी ट्रेनों को नियमित किया जा सकता है.

कब किस ट्रेन का लगेगा आखिरी फेरा

  • 30 मार्च को 03639 धनबाद- शकूर बस्ती स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी. स्लीपर में जहां वेटिंग है वहीं एसी क्लास में आरएसी चल रही है. 31 मार्च को प्रस्थान करने वाली 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल स्लीपर में जहां आरएसी है वहीं एसी क्लास में सीट खाली है.
  • 25 अप्रैल तक शनिवार को 06563 यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल और 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक सोमवार को 06564 धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल दोनों ओर से इस ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है.
  • 30 मार्च को 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल अंतिम फेरा लगाएगी. 30 मार्च को 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल चलेगी. हालांकि गया होकर चलने के कारण इस ट्रेन में अधिकांश सीट खाली है. जबकि मौर्य एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है.
  • 27 मार्च को 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल अंतिम फेरा के लिए रवाना होगी. इसमें लंबी वेटिंग चल रही है. वहीं, 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल के स्लीपर में सीट है लेकिन एसी क्लास में वेटिंग चल रही है.

गोमो होकर चलने वाली ट्रेन

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस रेलवे स्टेशन गोमो से होकर चल रही 27 मार्च तक शुक्रवार को 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खुर्दा रोड स्पेशल और 29 मार्च तक रविवार को 01930 खुर्दा रोड -वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल चलेगी.
  • 30 मार्च तक सोमवार व बुधवार को 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और एक अप्रैल तक बुधवार को 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल चलनी है. दोनों ओर से इसकी डिमांड है. वेटिंग चल रही है. वहीं 27 मार्च तक शुक्रवार को 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल में लंबी वेटिंग है.

इसे भी पढ़ें: बरकाकाना स्टेशन से ट्रेनों के परिचालन कराने की मांग

विस्तार का इंतजार

09039 उधना-धनबाद स्पेशल और 09040 धनबाद-उधना स्पेशल को अभी तक विस्तार नहीं मिल पाया है. हालांकि, धनबाद रेल मंडल की ओर से इस ट्रेन के विस्तार की की मांग की गई है. अब देखना यह है कि हिंदुस्तानीय रेलवे की ओर से इस ट्रेन का विस्तार मिलता है या नहीं.

इसे भी पढ़ें: हटिया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से गिरा कोकर रांची का किशोर, इलाज के दौरान मौत

The post 31 मार्च के बाद खत्म हो रहे झारखंड से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे, विस्तार का इंतजार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top