Hot News

35 केस वाले पति की ‘विरासत’, जेल के बाद पत्नी बनी लेडी डॉन! शराब तस्करी की मास्टरमाइंड सुमन देवी गिरफ्तार

Patna Lady Don News: पटना जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चल रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बिहार पुलिस के निर्देश पर 13/14 दिसंबर की रात पूरे जिले में अभियान चलाया गया. इसी दौरान चौक थाना पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया. 

लंबे समय से फरार थी सुमन 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुमन देवी धवलपुरा टीओओपी के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही 14 दिसंबर को पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे पकड़ लिया. वह चौक थाना कांड संख्या 129/22 में लंबे समय से फरार चल रही थी.

क्या है पूरा मामला ? 

पुलिस के मुताबिक, सुमन देवी पर कुल 12 मामले दर्ज हैं. इनमें से एक मामला हत्या का है, जबकि बाकी सभी मामले अवैध शराब से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि वह दूसरे इलाकों से शराब मंगवाकर पटना सिटी में बेचती थी और पुलिस को उसकी तलाश काफी दिनों से थी.

पति भी कुख्यात अपराधी 

इस मामले में एक और अहम बात सामने आई है. सुमन देवी के पति जयकान्त राय भी पहले जिले के कुख्यात अपराधियों में शामिल रह चुके हैं. उन्हें कुछ महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और फिलहाल वे भागलपुर केन्द्रीय जेल में बंद हैं. 

Also read: चाचा, मामा, फूफा के ब्लैक मनी से खरीद रखी है आपने भी जमीन और गाड़ी, तो ED, CBI को है आपकी तलाश

पुलिस ने क्या कहा ? 

पुलिस ने बताया कि सुमन देवी और उसके साथियों के खिलाफ अपराध से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू की जा चुकी है. इस पूरी कार्रवाई को चौक थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर, नीशा कुमारी सहित स्त्री पुलिसकर्मी शामिल थीं. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. 

The post 35 केस वाले पति की ‘विरासत’, जेल के बाद पत्नी बनी लेडी डॉन! शराब तस्करी की मास्टरमाइंड सुमन देवी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top