Hot News

360 करोड़ की लागत से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, जल्दी पूरा होगा स्टेट हाईवे का काम 

West Champaran Development News: बेतिया से चनपटिया होते हुए नरकटियागंज को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. करीब 38 किलोमीटर लंबी यह सड़क टू-लेन बनाई जा रही है, जिस पर कई जगहों पर पुल और पुलिया का काम चल रहा है. सड़क बनाने वाली एजेंसी और विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट साल 2026 तक पूरी तरह से तैयार हो जाने की उम्मीद है.

360 करोड़ की लागत से बन रही सड़क 

12 मीटर चौड़ी इस स्टेट हाइवे के निर्माण पर लगभग 360 करोड़ रुपये की लागत आ रही है. सड़क के पूरा होने के बाद बेतिया और नरकटियागंज के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी इस सड़क पर जाम और खराब सड़क के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन नई सड़क बनने से आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा.

बढ़ेगा व्यापार 

इस स्टेट हाइवे का लाभ केवल ट्रैफिक तक सीमित नहीं रहेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बसे ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के लोगों के लिए यह सड़क रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी लेकर आएगी. बेहतर कनेक्टिविटी के कारण खेती के काम में भी आसानी होगी. छोटे व्यवसाय, दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी.

Also read: पशुपतिनाथ से देवघर तक सीधी कनेक्टिविटी, सम्राट चौधरी की पहल रंग लाई, देखिये लेटेस्ट अपडेट

समय से पूरा होगा काम 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानों पर अस्थायी असुविधा हो रही है, लेकिन लोग भविष्य को देखते हुए इसे आवश्यक मान रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि क्वालिटी का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से सड़क बनाने का पूरा किया जाएगा.

The post 360 करोड़ की लागत से बदलेगी पश्चिमी चंपारण की तस्वीर, जल्दी पूरा होगा स्टेट हाईवे का काम  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top