Hot News

4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान

Bihar Infrastructure Development: बिहार में बन रहे सुलतानगंज-अगुवानी गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट एप्रोच पथ के निर्माण में जो रुकावटें आ रही थीं, वो अब काफी हद तक खत्म हो गई हैं और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रोजेक्ट मैनेजर मृत्युंजय प्रताप राव ने बताया कि एप्रोच रोड में बाधा बने 12 परिवारों को 11 मार्च को मुआवजा दे दिया गया है. इसके बाद अब घर हटाने का काम शुरू हो चुका है. कुछ घर हटाए जा चुके हैं और बाकी को भी जल्द हटाया जा रहा है. इससे निर्माण में तेजी आई है.

प्रोजेक्ट पर क्या अपडेट

इसके अलावा वन विभाग ने भी करीब 40 पेड़ों की कटाई और 70 पेड़ों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मंजूरी दे दी है. बिजली विभाग ने 80 पोल को हटाकर दूसरी जगह लगाने का काम पूरा कर लिया है. एप्रोच पथ पर मिट्टी भराव का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. यह एप्रोच पथ करीब 4.1 किलोमीटर लंबा और 28 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया जा रहा है. इसमें से लगभग 3.8 किलोमीटर हिस्से में मिट्टी भराव पूरा हो चुका है और अब सड़क पर अलकतरा का काम तेजी से चल रहा है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या- क्या फायदा होगा

रेलवे लाइन वाले हिस्से में अभी गर्डर लॉन्चिंग के लिए रेलवे की अनुमति का इंतजार है. जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वहां का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा. निर्माण एजेंसी का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से काम चलता रहा, तो अगले दो साल में इस ब्रिज पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो सकती है. गंगा नदी में पुल के पिलर यानी पाया संख्या 10, 11 और 12 पर भी तेजी से काम चल रहा है.

इस परियोजना के पूरा होने के बाद सुलतानगंज और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी. इससे व्यापार, यात्रा और इलाके के विकास को नई गति मिलेगी. प्रशासन भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सख्त है. अधिकारियों ने 2026 तक एप्रोच पथ और 2027 तक पूरे पुल का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार के करीबी रहे केसी त्यागी रालोद में शामिल हुए, निभाएंगे नई भूमिका

29 मार्च तक बिहार में आंधी-तूफान का साया, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पटना के बाद अब गया की बारी, फल्गु नदी के किनारे बनेगा 16 किमी लंबा मरीन ड्राइव, मंत्री ने किया ऐलान

The post 4.1 किमी लंबा फोरलेन एप्रोच पथ होगा तैयार, सुल्तानगंज से उत्तर बिहार जाना होगा अब और आसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top