Hot News

40 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ को किया जलार्पण

चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़ प्रतिनिधि, बासुकिनाथ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. सुबह से ही जलार्पण का जो सिलसिला शुरू हुआ. वह शाम तक चलते रहा. करीब 40 हजार शिवभक्तों ने बाबा को जलार्पण किया. भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने षोडशोपचार विधि से पूजा की. भक्तों ने स्पर्श पूजा कर बाबा से सुख-समृद्धि की कामना की. चार बजे भोर से मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. प्रशासनी पूजा के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया. प्रशासनी पूजा के दौरान पुरोहित ने षोडशोपचार विधि से बाबा की विशेष पूजा की. प्रशासनी पूजा के बाद मंदिर गर्भगृह का गेट भक्तों के लिए खोल दिया गया. श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर बाबा की पूजा की. पंडित गणेशानंद झा ने बताया कि जो भी सच्चे मन और विश्वास के साथ भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इस दौरान पूर्व मनौतियों को लेकर बच्चों के चुड़ाकरण मुंडन संस्कार, गठबंधन, ध्वजारोहण, शृंगार पूजन, शांति पूजन, जप अनुष्ठान, महामृत्युंजय मंत्र जप, कालसर्प दोष शांति पूजन भक्तों ने कराया. मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा. बिहार, बंगाल व झारखंड के विभिन्न जिलों से भक्त पहुंचे थे. कतारबद्ध होकर पूजा की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 40 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारीनाथ को किया जलार्पण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top