टंडवा. अर्पिता स्त्री मंडल आम्रपाली ने बिंगलात गांव में शुक्रवार को शिविर लगा कर 400 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. वितरण स्त्री मंडल अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने किया. बताया कि मच्छरदानी एक सुरक्षित, रासायन-मुक्त व किफायती उपाय है, जो बच्चों, बुजुर्गों और स्त्रीओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. मच्छरदानी उपयोग करने से मच्छर जनित बीमारियों से बचा जा सकता है. सीएसआर अधिकारी मोहसिन रजा ने बताया कि यह कार्यक्रम अर्पिता स्त्री मंडल सीसीएल की अध्यक्षा प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया. मौके पर हस्बुन निशा, सुधा पंडित, प्रमिला सिन्हा, प्रीति करारिया, वंदना सिन्हा, महेश वर्मा, रमेश वर्मा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post 400 लोगों के बीच मच्छरदानी का वितरण appeared first on Naya Vichar.
