Highlights
Mohammad Nabi Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अफगानिस्तान और कनाडा (AFG vs CAN) के बीच स्पोर्ट्सा गया मैच काफी शानदार रहा. इस मैच में अफगानिस्तान के अनुभवी प्लेयर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने अपनी बेहतरीन फिरकी का जादू दिखाया. 41 साल के इस क्रिकेटर ने साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. अफगानिस्तान ने एकतरफा स्पोर्ट्स दिखाते हुए कनाडा को 82 रनों के भारी अंतर से मात दी. नबी की गेंदबाजी के सामने कनाडा की टीम 118 रन पर ही सिमट गई. आइए जानते हैं नबी के नए रिकॉर्ड के बारे में.
4 ओवर के स्पेल में दिए 7 रन
कनाडा के खिलाफ मैच में मोहम्मद नबी ने बेहद किफायती गेंदबाजी की. नबी ने अपने कोटे के 4 ओवर डाले और केवल 7 रन खर्च किए. इतने कम रन देकर उन्होंने 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. यह उनके टी20 करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है. नबी की फिरकी को समझना कनाडा के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन साबित हो रहा था और वह लगातार संघर्ष करते दिखे.
वर्ल्ड कप के सबसे उम्रदराज प्लेयर
अपने इस जादुई स्पेल के दम पर मोहम्मद नबी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो सालों तक याद रहेगा. मोहम्मद नबी आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में 4 विकेट लेने वाले सबसे ज्यादा उम्र के प्लेयर बन गए हैं. यह रिकॉर्ड वनडे और टी20 दोनों वर्ल्ड कप को मिलाकर है. मोहम्मद नबी ने यह उपलब्धि 41 साल और 49 दिन की उम्र में हासिल की है. इतनी उम्र में ऐसी गेंदबाजी सच में एक मिसाल है.
What a spell from Nabi! 🔥
✅ Oldest bowler to take a 4-for in any ICC white ball match
✅ Career-best figures in T20Is (4/7)Mohammad Nabi ends this #T20WorldCup campaign on a high with a memorable performance! 👏
ICC Men’s #T20WorldCup | #AFGvCAN | LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/g3Hdjd6mDC
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 19, 2026
अपने कप्तान राशिद खान को किया पीछे
टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए बेस्ट गेंदबाजी की बात करें, तो नबी अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. चेन्नई में किए गए इस प्रदर्शन से उन्होंने अपने ही कप्तान राशिद खान का रिकॉर्ड पार कर दिया है. राशिद ने 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे. हालांकि इस लिस्ट में फजलहक फारूकी और मुजीब उर रहमान अभी भी नबी से आगे हैं, जिन्होंने 5-5 विकेट चटकाए हैं.
इब्राहिम जादरान ने स्पोर्ट्सी 95 रनों की पारी
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. बल्लेबाजों ने कमाल का स्पोर्ट्स दिखाया और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. टीम को यहां तक पहुंचाने में इब्राहिम जादरान का अहम रोल रहा. जादरान ने मात्र 56 गेंदों में 95 रन ठोक दिए. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वह बस 5 रन से शतक चूक गए.
82 रनों से जीती अफगानिस्तान की टीम
201 रनों के लक्ष्य का पीछा करना कनाडा के लिए बहुत भारी पड़ा. कनाडाई टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी. इस तरह अफगानिस्तान ने 82 रनों से शानदार जीत दर्ज की. बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड मिला.
ये भी पढ़ें-
जिंबाब्वे ने श्रीलंका की लगाई ‘लंका’, 6 विकेट से मेजबान टीम को हराया
पाथुम निसांका की एक और तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दिया 179 रन का टारगेट
The post 41 साल के नबी का कमाल, T20WC में कनाडा के खिलाफ बनाया महारिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

