Hot News

5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर

SL vs BAN 1st ODI: कोलंबो में स्पोर्ट्से गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कप्तान चरिथ असलंका के बेहतरीन शतक की बदौलत 244 रन बनाए. 245 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश एक समय 100 रन पर एक विकेट के साथ सहज स्थिति में था, लेकिन अगले 26 गेंदों में सिर्फ 5 रन के अंदर 7 विकेट गंवा बैठा और पूरी टीम 167 रन पर सिमट गई. यह एक ऐसा करिश्माई पतन था जिसने मैच का पूरा रुख ही पलट दिया.

असलंका का संयम और संघर्षपूर्ण शतक 

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही, जब पाथुम निसांका बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद कप्तान असलंका ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर पारी को संभाला और एक अहम साझेदारी की. मेंडिस भले ही अर्धशतक से चूक गए, लेकिन असलंका ने 106 रनों की जबरदस्त पारी स्पोर्ट्सते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. यह असलंका का प्रेमदासा स्टेडियम में चौथा शतक था. 

श्रीलंका के लिए निचले क्रम में मिलन रत्नायके (22), जानिथ लियानागे (29) और वानिंदु हसरंगा (22) ने उपयोगी योगदान दिया. श्रीलंका ने किसी तरह 244 का स्कोर बनाया. वहीं बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने सबसे प्रभावशाली गेंदबाजी की, उन्होंने 4 विकेट चटकाए.

image 29
Captain charith asalanka. Image: x

तेज शुरुआत के बाद बांग्लादेश की पारी बिखरी 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही. तंजीद हसन (62) और नजमुल हुसैन शांतो (23) ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े और स्कोर 100 रन तक पहुंचा दिया. बांग्लादेश एक समय पूरी तरह मैच में काबिज नजर आ रहा था. लेकिन इसके बाद मैच ने नाटकीय मोड़ लिया. मैच का टर्निंग प्वाइंट बना सेट बल्लेबाज़ नजमुल हुसैन शांतो का रन आउट, जिन्होंने तंजीद हसन के साथ 71 रनों की शानदार साझेदारी की थी. गॉल टेस्ट में दो शतक लगा चुके शांतो अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन दूसरे रन के लिए दौड़ते समय डेब्यू कर रहे मिलान रत्नायके की डीप मिडविकेट से तेज थ्रो ने उन्हें क्रीज से बाहर पाया और यहीं से बांग्लादेश की पारी बिखर गई.

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अचानक कहर बरपाया और बांग्लादेश ने मात्र 5 रनों के भीतर 7 विकेट गंवा दिए. श्रीलंका के स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और कमिंदु मेंडिस ने बांग्लादेश के मध्य क्रम को पूरी तरह से उलझा दिया. दोनों ने मिलकर सात विकेट झटके और बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया. हसरंगा ने अपने पहले ओवर में ही लिटन दास को शून्य पर एलबीडब्ल्यू आउट किया और फिर मिड ऑफ पर जानिथ लियानागे के शानदार कैच से तंजीद हसन (62) को पवेलियन भेजा.

हसरंगा ने पूरे किए 100 वनडे विकेट

दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी करने वाले कमिंदु मेंडिस ने भी अपनी विविधता से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को हैरान कर दिया. देखते ही देखते स्कोर 100/1 से 105/8 हो गया. वानिंदु हसरंगा और कामिंदु मेंडिस की स्पिन जोड़ी ने बांग्लादेश की मध्यक्रम और निचले क्रम की रीढ़ तोड़ दी. हसरंगा ने 4 और मेंडिस ने 3 विकेट झटके. उन्होंने अपने वनडे करियर का 100वां विकेट लिया. वह 64 मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने, उनसे आगे सिर्फ अजंथा मेंडिस हैं.

श्रीलंका को हालांकि धीमी ओवर गति के लिए बांग्लादेश की पारी के 36वें ओवर की शुरुआत देर से करने पर 5 पेनल्टी रन भी झेलने पड़े. जाकेर अली ने अंत में 51 रनों की जुझारू पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन वह हार को टाल नहीं सके. बांग्लादेश की पूरी टीम 167 रन पर ढेर हो गई और श्रीलंका ने मुकाबला 77 रन से अपने नाम किया.

शुभमन गिल ने शतक लगाकर मचाया तहलका, विराट, सचिन, बाबर आजम की लिस्ट में हुए शामिल

Watch Video: बेन स्टोक्स के स्लेजिंग का जायसवाल ने दिया मुंहतोड़ जवाब, आवाज हुआ रिकॉर्ड

9 छक्के, 6 चौके, वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास; 31 गेंद पर 86 रन

The post 5 रन बनाने में गिरे 7 विकेट, श्रीलंका के सामने ऐसे बिखरा बांग्लादेश, असलंका और हसरंगा ने ढाया कहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top