BSNL Recharge Plan: प्रशासनी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते प्लान्स के लिए जानी जाती है. क्योंकि, कंपनी के पोर्टफोलियो में लिस्टेड मंथली से लेकर एनुअल तक सारे प्लान्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से सस्ते हैं. ऐसे में अगर आप भी BSNL यूजर हैं और ऐसे प्लान की तलाश में हैं, जिसमें आपको सस्ते में लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ कॉलिंग और काम चलाऊ डेटा का फायदा मिले, तो फिर बीएसएनएल के पास आपके लिए एक ऐसा प्लान है. बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी का फायदा मिलेगा, वो भी डेली के 5 रुपये से भी कम खर्च पर. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
बीएसएनएल का 300 दिनों वाला प्लान | BSNL 300 Days Recharge Plan
BSNL के पोर्टफोलियो में 300 दिन यानी पूरे 10 महीने की वैलिडिटी वाला प्लान है. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी 300 दिनों के लिए टोटल 32GB डेटा का फायदा दे रही है. यानी कि आपकॉ डेली डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. आप 300 दिनों में कभी भी कितना भी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps हो जाएगी.

क्या है प्लान की कीमत?
BSNL के इस प्लान की कीमत 1499 रुपये है. हर महीने के हिसाब से देखा जाए तो हर महीने यूजर्स के पॉकेट से करीब 149 रुपये खर्च होंगे. वहीं, डेली के हिसाब से यूजर्स के पॉकेट पर हर दिन 5 रुपये से भी कम खर्च पड़ेगा. ऐसे में 5 रुपये से भी कम के डेली खर्च पर यूजर्स 300 दिनों तक अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
ऐसे BSNL यूजर्स जिन्हें डेटा से ज्यादा लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग बेनिफिट्स चाहिए वे इस प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा, ऐसे यूजर्स जो अपना नंबर बस एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए भी BSNL का ये प्लान अच्छा ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: कम बजट वालों के लिए BSNL का ये प्लान है बेस्ट, 150 दिनों तक आराम से कर सकेंगे कॉलिंग और स्क्रॉलिंग
यह भी पढ़ें: ₹6 डेली खर्च पर साल भर मिलेगा अनलिमिटेड फायदा, BSNL के इस प्लान के आगे Jio-Airtel भी फेल
The post 5 रुपये से कम डेली खर्च में 300 दिनों की वैलिडिटी, साथ में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी appeared first on Naya Vichar.

