Hot News

5.65 लाख में आई Nissan Gravite, स्टाइल, स्पेस और सेफ्टी का है बढ़िया पैकेज

हिंदुस्तानीय बाजार में जब भी किफायती 7-सीटर कार की बात होती है, ग्राहकों की नजर कीमत, माइलेज और सेफ्टी पर टिक जाती है. ऐसे में Nissan India ने ठीक उसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपनी नई Gravite MPV लॉन्च कर दी है. 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आई यह गाड़ी उन परिवारों को टारगेट करती है, जो कम बजट में ज्यादा सीटें और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं. इस मॉडल की बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है और इसे देश में ही तैयार किया जाएगा. आइए जानते हैं इसके इंजन, डिजाइन और फीचर्स डिटेल्स.

Nissan Gravite MPV: डिजाइन

Nissan Gravite का लुक पहली नजर में जाना-पहचाना जरूर लगता है, लेकिन कंपनी ने इसमें अपनी खास डिजाइन शामिल की है. आगे की तरफ Nissan की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल दी गई है, जिसके साथ पतले और स्टाइलिश हेडलैंप और DRL मिलते हैं. बोनट पर ‘Gravite’ की बैजिंग इसे अलग पहचान देती है. बंपर पर सिल्वर एक्सेंट, स्किड प्लेट जैसा डिजाइन और मजबूत लुक इसे थोड़ा एसयूवी जैसा अंदाज देते हैं.

वहीं, साइड प्रोफाइल में 15-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील और रूफ रेल्स दिए गए हैं. पीछे की ओर शार्प टेललैंप को क्रोम स्ट्रिप से जोड़ा गया है, जिससे कार को चौड़ा और प्रीमियम लुक मिलता है. पीछे भी ‘Gravite’ की बैजिंग दी गई है. यह MPV Forest Green, Onyx Black, Blade Silver, Metallic Grey और Storm White जैसे पांच कलर ऑप्शन में अवेलेबल होगी.

Nissan Gravite MPV: इंटीरियर

अंदर बैठते ही 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम ध्यान खींचता है. इसके साथ नया डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. केबिन में ब्लैक और व्हाइट ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एडवांस्ड लुक देता है.

Gravite में सात सीटों का फ्लेक्सिबल लेआउट दिया गया है, जिससे जरूरत के हिसाब से स्पेस को एडजस्ट किया जा सकता है. कंपनी ने केबिन में सुएड मटेरियल और खास स्टिचिंग पैटर्न का इस्तेमाल कर प्रीमियम फील देने की कोशिश की है.

फीचर्स और सेफ्टी में भी दम

फीचर्स कि बात करें, तो Gravite में वायरलेस चार्जर, ऑटो हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे एडवांस्ड ऑप्शन दिए गए हैं. शुरुआती 1000 यूनिट्स में एयर प्यूरीफायर, एंबियंट लाइटिंग और नेक पिलो जैसे एडिशनल फीचर्स भी मिलेंगे.

सुरक्षा के लिहाज से यह MPV 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड के तौर पर देती है. इसके अलावा TPMS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, ABS और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसे Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Limited Launch Edition समेत टोटल आठ वेरिएंट में पेश किया गया है.

इंजन और माइलेज

Nissan Gravite में 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71 hp और 96 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन पांच-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल है. कंपनी के अनुसार AMT वर्जन 19.6 kmpl तक और मैनुअल वर्जन 19.3 kmpl तक का माइलेज दे सकता है.

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara लॉन्च, कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

The post 5.65 लाख में आई Nissan Gravite, स्टाइल, स्पेस और सेफ्टी का है बढ़िया पैकेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top