Terrorist Attack: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक लिखित जवाब में कहा, 2017-2023 के बीच, देश में 1050 आतंकवादी हमले/घटनाएं रिपोर्ट की गईं. इसी दौरान 243 आम नागरिक मारे गए और 599 आम नागरिक घायल हुए. देश में 2017 से 2023 के बीच 288 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, जबकि 802 सुरक्षाकर्मी घायल हुए.
From 2017-2023, the number of terrorist attacks/ incidents reported in the country was 1050. Civilians killed were 243 and civilians injured were 599 during the same period. 288 Security personnel were killed, while 802 security personnel were injured from 2017 to 2023 in… pic.twitter.com/tUqbpVC3k2
— ANI (@ANI) March 10, 2026
2017 से 2023 के बीच 687 आंतकवादी मारे गए: नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद को बताया- 2017 से 2023 के बीच 687 आतंकवादी मारे गए, जबकि इसी दौरान 616 आतंकवादी गिरफ्तार हुए.
2023 से 2026 के दौरान ड्रग्स मामले में कुल 5467 FIR दर्ज
साल 2023 से 2026 (15.02.2026 तक) के दौरान, ड्रग्स से जुड़ी कुल 5,467 FIR दर्ज की गई हैं; 7,134 लोगों को गिरफ्तार किया गया है; और दिल्ली पुलिस ने 17,435 किलोग्राम (लगभग) ड्रग्स जैसे चरस, अफीम, गांजा, स्मैक, हेरोइन, पोस्ता दाना, कोकीन वगैरह जब्त किए हैं. दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करों की कोई प्रॉपर्टी जब्त नहीं की है. हालांकि, 2023 से 2026 (15.02.2026 तक) के दौरान, दिल्ली पुलिस ने सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कुल 29 जॉइंट तोड़-फोड़ ऑपरेशन किए.
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पंबाज में हो रहे काम : नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में कह, बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत, पंजाब राज्य में 230.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के 2355 काम पूरे हो चुके हैं. Border Area Development Programme (BADP) के तहत FY 2014-15 से पंजाब राज्य प्रशासन को 189.06 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इसके अलावा, BADP अपने सनसेट फेज़ में है, और प्रोग्राम के तहत कोई नया प्रोजेक्ट मंजूर नहीं किया जा रहा है.
The post 6 साल में हुए 1050 आंतकवादी हमले, 288 जवान शहीद, प्रशासन ने संसद में दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

