Hot News

600 साल बाद तालाब सूखा, बंजर हुई जमीन, लौट आया भगवान विष्णु का श्राप?

Vishnu Idol Found in Bangladesh:  बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के हरिनाथपुर गांव में हाल ही में एक आश्चर्यजनक घटना घटी, जब दो दिन पहले एक पुरानी मूर्ति धरती के नीचे से निकली. खुदाई के दौरान मिली यह मूर्ति भगवान विष्णु की बताई जा रही है, जिसमें देवी लक्ष्मी की आकृति भी उकेरी गई है. इस प्रतिमा का वजन लगभग 27 किलोग्राम है, जिसकी ऊंचाई 32 इंच और चौड़ाई 14 इंच है. मूर्ति पर कमल का चिन्ह भी बना हुआ है. प्रशासन ने इसे एक सामान्य पुरातात्विक खोज मानते हुए ढाका स्थित कोषागार में भिजवा दिया है.

हालांकि, इस घटना के बाद गांव में असामान्य घटनाएं देखने को मिल रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस तालाब से यह मूर्ति निकली थी, वह अचानक सूख गया है और उसके आसपास की जमीन बंजर होती जा रही है. यह इलाका ऐतिहासिक रूप से काफी उपजाऊ माना जाता था और पिछले 600 वर्षों में यहां ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई. गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने इस तालाब को कभी सूखते नहीं देखा था.

इसे भी पढ़ें: विदेश में पासपोर्ट खो गया? तो तुरंत उठाएं ये 5 कदम, नहीं तो…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव में 1400वीं शताब्दी के आसपास एक हिंदू जमींदार ‘गणेश’ रहते थे, जो भगवान विष्णु के उपासक थे. उन्होंने इस गांव में एक महल, एक मंदिर और यह तालाब खुदवाया था. माना जा रहा है कि जो मूर्ति मिली है, वह उसी पुराने मंदिर की हो सकती है. वर्तमान समय में इस इलाके की कई ऐतिहासिक संरचनाएं जैसे महल तो अब भी मौजूद हैं, लेकिन मंदिर अब नष्ट हो चुका है. यहां अब एक प्रशासनी स्कूल भी स्थापित किया गया है और ज्यादातर जमीन पर स्थानीय मुसलमानों का कब्जा है.

Vishnu idol found in Bangladesh
600 साल बाद तालाब सूखा, बंजर हुई जमीन, लौट आया भगवान विष्णु का श्राप? 2

इसे भी पढ़ें: ‘नपुंसक पति, जेठ से पैदा करो बच्चा’, मायावती की भतीजी की दर्दनाक कहानी

ग्रामीणों में इस घटना के बाद से डर का माहौल बना हुआ है. कई लोगों का मानना है कि यह सब कोई देवी-शक्ति या पुराना श्राप हो सकता है. कुछ बुजुर्गों ने यह भी दावा किया कि गणेश नामक जमींदार ने माता चंडी की शपथ लेकर यज्ञ कराया था और इस स्थान को एक शक्तिपीठ की तरह पूजा जाता था. लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने वर्षों बाद अचानक से तालाब क्यों सूखा और जमीन कैसे बंजर हो गई? फिलहाल प्रशासन ने वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन रहस्य बना हुआ है. गांव के लोग चिंतित हैं कि कहीं यह कोई अशुभ संकेत तो नहीं.

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में मौत के बाद लाशें अपने देश क्यों नहीं लौटतीं?

The post 600 साल बाद तालाब सूखा, बंजर हुई जमीन, लौट आया भगवान विष्णु का श्राप? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top