Hot News

64 भूमिहीन परिवारों के बीच विधायक ने किया बंदोबस्ती पर्चा वितरित, लाभान्वितों में खुशी

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर के आईटी भवन सभागार में बुधवार को 64 बासविहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. वासभूमि की आस में सपने संजोए लाभुकों को पर्चा मिलते ही खुशी से झूम उठे. बताया जाता है कि अभियान बसेरा के तहत बासविहीन परिवारों के बीच चिह्नित प्रशासनी जमीन का बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. बताया जाता है कि पचौत पंचायत के 14, दिघौन पंचायत के 32 एवं कैंजरी ग्वास के 18 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा देकर उनके दशकों से अपनी जमीन के सपने को साकार किया. स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, सीओ अमित कुमार एवं आरओ सत्यनारायण झा ने पर्चा वितरित कर भूखंड के स्वामित्व का अधिकार सौंपा. विधायक श्री पटेल एवं सीओ अमित कुमार ने पर्चा धारियों को आयोग द्वारा पारदर्शी तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर करवाये जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जागरूक किया. बताया कि संबंधित बीएलओ घर घर जाकर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा समेत छुटे हुए लोगों का नाम जोड़ने, मृत एवं पलायित लोगों का नाम विलोपित करने के गणना प्रपत्र प्रारूप तैयार कर रहे हैं. इन्होंने जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग करने की अपील किया. बताया गया कि अब तक अलग-अलग शिविर में 276 लोगों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया जा चुका है. मौके पचौत के राजस्व कर्मी विनोद कुमार, दिघौन के राजस्व कर्मी प्रवीण कुमार बंटी एवं कैंजरी के गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 64 भूमिहीन परिवारों के बीच विधायक ने किया बंदोबस्ती पर्चा वितरित, लाभान्वितों में खुशी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top