Hot News

6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स

OPPO ने अपने A-Series में नया स्मार्टफोन OPPO A6s 5G हिंदुस्तान में लॉन्च कर दिया है. यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और डेली इस्तेमाल के लिए अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं.

कीमत और उपलब्धता

OPPO A6s 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. इसमें-

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 18,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,999 रुपये

यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, OPPO स्टोर और रिटेल आउटलेट्स पर सेल के लिए उपलब्ध है. कंपनी इस पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है. फोन Aurora Gold और Plum Purple दो कलर ऑप्शन में आता है.

बैटरी है बड़ी खासियत

OPPO A6s 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. कंपनी के अनुसार, यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 882.1 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और लगभग 22.4 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए काफी भरोसेमंद बनाती है.

चार्जिंग कि बात करें तो, 44W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 1% से 41% तक चार्ज हो सकता है, जिससे यूजर्स को जल्दी बैटरी बैकअप मिल जाता है.

OPPO A6s 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO A6s 5G में 6.75-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. हालांकि, इस प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स FHD+ और AMOLED डिस्प्ले भी ऑफर करते हैं, इसलिए डिस्प्ले इस फोन का थोड़ा कमजोर पॉइंट माना जा सकता है. इसमें IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी दी गई है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिए गया है. फोन में AI फीचर्स जैसे AI Portrait Retouching और AI Perfect Shot भी मिलते हैं. हालांकि, इस सेगमेंट में कुछ फोन्स बेहतर फ्रंट कैमरा (50MP तक) भी देते हैं.

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो हर दिन के रेगुलर काम जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग और हल्के गेमिंग के लिए ठीक है. यह स्मार्टफोन ColorOS 15 (Android 15) पर काम करेगा.

यह भी पढ़ें: 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जानें इसकी खूबियां

The post 6500mAh बैटरी के साथ आया OPPO A6s 5G, जानिए कीमत और फीचर्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top