Hot News

8 साल बाद अरमान की परवरिश पर तमाचा, मायरा की हरकतों ने किया परेशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है. आठ साल के लीप के बाद कहानी ने ऐसा मोड़ ले लिया है, जहां रिश्तों की सच्चाई, परवरिश का फर्क और हालात की मार खुलकर सामने आ रही है. अरमान और अभीरा की जिंदगियां अब बिल्कुल अलग राह पर चल चुकी हैं.

मायरा की हरकतों से परेशान अरमान

लीप के बाद दिखाया गया है कि अरमान अपनी बेटी मायरा को अकेले पाल रहा है और उसे बेहतरीन जिंदगी देने की कोशिश कर रहा है. लेकिन उसकी ये कोशिशें उलटी पड़ती नजर आ रही हैं. मायरा का व्यवहार दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि उसे एक बार फिर स्कूल से निकाल दिया जाता है. यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी मायरा कई स्कूल बदल चुकी है.

मनोज उठाएगा अरमान की परवरिश पर सवाल

मायरा की इस हालत के लिए मनोज इस बार अरमान को सीधा जिम्मेदार ठहराएगा. वह अरमान को खरी-खोटी सुनाते हुए कहेगा कि सिर्फ महंगे स्कूल और मनपसंद चीजें दिला देना परवरिश नहीं होती. मनोज, विद्या और मायरा के सामने अभीरा की अहमियत भी गिनवाएगा और ताना मारेगा कि जिस अभिरा की गलतियां तू ढूंढता था, आज उसी से सीखने की जरूरत है.

अभीरा और वाणी की सादगी भरी जिंदगी

दूसरी ओर अभीरा अपनी बेटी वाणी के साथ सादगी और संघर्ष की जिंदगी जी रही है. सीमित साधनों के बावजूद वह वाणी को अच्छी शिक्षा देने के लिए दिन-रात मेहनत करती है. वाणी भी अपनी मां की तकलीफ समझती है और पूरी लगन से पढ़ाई करती है. उसकी मेहनत रंग लाती है और वह टॉप करके अपने पसंदीदा स्कूल में एडमिशन पा लेती है.

अखबार में छपेंगी तस्वीरें, पोद्दार हाउस में मचेगी खलबली

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब अभीरा और वाणी की तस्वीर अखबार में छप जाएगी. इस समाचार को देखते ही पोद्दार हाउस में हलचल मच जाएगी. अरमान के सामने एक बार फिर उसकी गलतियां और अभीरा की सच्चाई आईना बनकर खड़ी हो जाएगी.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान अपनी परवरिश की गलती स्वीकार करेगा या फिर हालात और बिगड़ते चले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: वसुंधरा के घर में अनुपमा की होगी परीक्षा, हर कदम पर सहनी पड़ेगी बेइज्जती

The post 8 साल बाद अरमान की परवरिश पर तमाचा, मायरा की हरकतों ने किया परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top