Rajpal Yadav Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा कानूनी पचड़ों की वजह से चर्चा में हैं. सालों पुराना चेक बाउंस का मामला अब इतना बढ़ गया है कि अभिनेता को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है और कितनी है उनकी पूरी नेटवर्थ.
क्यों जाना पड़ा राजपाल को जेल?
यह विवाद साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. समय के साथ ब्याज और जुर्माना जुड़ते-जुड़ते यह रकम अब 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. जब उन्होंने पैसे चुकाने के लिए चेक दिए, तो वे बाउंस हो गए, जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें और टाइम देने से मना कर दिया और उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुना दी. वहीं आज यानी 12 फरवरी, 2026 का दिन उनके बेहद अहम है, क्योंकि आज दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है.
कितनी है राजपाल यादव की कुल संपत्ति?
एक तरफ राजपाल पर 9 करोड़ का कर्ज है, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) 50 से 85 करोड़ रुपये के बीच है. वे एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. उनके पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वे अच्छी कमाई करते हैं.
कौन आया मदद के लिए आगे?
राजपाल की इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के ‘मसीहा’ कहे जाने वाले सोनू सूद उनकी मदद के लिए सबसे पहले आगे आए हैं. सोनू ने न केवल उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम दिया है, बल्कि बाकी एक्टर्स से भी उनकी मदद करने की अपील की है. एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी फिल्म मेकर्स से गुजारिश की है कि वे राजपाल को काम देकर इस आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में मदद करें.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव की मुश्किल में बॉलीवुड ने दिया साथ, सलमान समेत इन सितारों ने बढ़ाया मदद का हाथ
The post 9 करोड़ का कर्ज और करोड़ों की संपत्ति, जानें कितना है राजपाल यादव का नेटवर्थ appeared first on Naya Vichar.
