Hot News

Bokaro News : हड़ताली आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को मिल रहा साथ

गोमिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के आउटसोर्स स्वास्थ्यकर्मी व कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को पांचवें दिन भी हड़ताल जारी रखी और धरना दिया. पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो और जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया. डाॅ महतो ने कहा कि बोकारो जिले के कई प्रखंडों में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बकाये मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इस बारे में सिविल सर्जन से बात हुई है. उन्होंने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए विभाग प्रयत्नशील है और इस मद में कुछ पैसा आया है. जल्द ही आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को भुगतान किया जायेगा. पूरे सात महीने के बकाया मानदेय भुगतान के बारे में स्वास्थ्य सचिव व स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में मामला लाया जायेगा. इस मुद्दे पर मांडू विधायक तिवारी महतो द्वारा विधानसभा में उठाया जायेगा.

पूजा महतो ने कहा कि विभाग के किसी भी पदाधिकारी ने आंदोलनकारियों की सुधी नहीं ली है. जब तक बकाये मानदेय का भुगतान नहीं होगा, स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा. इस बारे में डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा विधानसभा में मामले को उठाया गया है और इस पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की गयी है. मौके पर मंच के जिला अध्यक्ष विक्की कुमार, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार पासवान, किशोर साव सहित प्रखंड अध्यक्ष तौफिक आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव चंद्रदेव दास, महेश कुमार, इमतियाज, रश्मि कुमारी, हीरालाल रवानी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी देवी, कुंदन कुमार, कौशल हेंब्रम, अरुण ठाकुर, रमेश राम, सुशीला देवी, उमा खलखो, मंजू देवी, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थे.

बीएमएस ने हड़ताल का किया समर्थन

फुसरो. जिला के प्रशासनी अस्पतालों में राइडर सिक्यूरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की हड़ताल लंबित मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगाें को लेकर पांचवें दिन भी जारी रही. अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो प्रांगण में धरना पर बैठे आंदोलनकारियों से शनिवार को बीएमएस के धनबाद और बोकारो जिला प्रमुख रवींद्र कुमार मिश्रा व सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्र के सचिव विनय कुमार सिंह मिले. कर्मियों ने उन्हें समस्याओं से अवगत कराया. श्री मिश्रा ने आश्वस्त किया कि हड़ताल काे नैतिक समर्थन देते हैं. बीएमएस की ओर से उनकी मांगें सोमवार को उपायुक्त व श्रम आयुक्त से समक्ष रखी जायेगी. अगर यहां से बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेंगे. बीएमएस इस लड़ाई को राज्य स्तर पर ले जायेगा.

तेनुघाट में एक आंदोलनकारी की तबीयत बिगड़ी

तेनुघाट. पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व जेएलकेएम नेत्री पूजा महतो अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भी पहुंचे और हड़ताल कर रहे आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों से बात की. कहा कि आपकी मांगों को लेकर आवाज उठायी जा रही है. झारखंड प्रशासन को आपकी मांगें पूरी करनी होगी. इधर, यहां हड़ताल में शामिल सुदामा की अचानक तबीयत बिगड़ गयी और उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया. मौके पर राजेश कुमार यादव, शिव कुमार यादव, चंदन कुमार, गोविंद सिंह, प्रमाणन प्रसाद, तनवीर, संजय महतो, रवि देवी, अनीता देवी सहित 24 आउटसोर्सिंग कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Bokaro News : हड़ताली आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों को मिल रहा साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top