Hot News

Rafale Marine Deal: राफेल मरीन विमान बढ़ाएंगे पाकिस्तान की टेंशन, जानें क्या है खास

Table of Contents

Rafale Marine Deal: हिंदुस्तान-फ्रांस के बीच सोमवार 28 अप्रैल को 26 राफेल मरीन (Rafale M) लड़ाकू विमान की खरीद के लिए समौझाता होगा. दोनों देश के रक्षामंत्री वर्चुअली इस एमओयू पर साइन करेंगे. 63 हजार करोड़ की इस खरीद में हिंदुस्तान को जो राफेल मरीन एयरक्राफ्ट मिलेंगे, उन्हें विमानवाहक पोत पर तैनात किया जाएगा. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने इस खरीद को इसी माह 9 अप्रैल को अनुमति दी थी. इन विमान के मिलने से हिंदुस्तान की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी. हिंद महासागर में ये हिंदुस्तानीय नौसेना की ताकत को बढ़ाएंगे. पाकिस्तान के लिए ये विमान एक नई आफत के रूप में आ रहे हैं.

विमान वाहक पोत पर होंगे तैनात

वर्तमान में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर मिग 29के (MIG 29K) विमानों का बेड़ा तैनात है. लेकिन ये विमान पुराने हो गए हैं और इनका रखरखाव काफी महंगा पड़ रहा है. पुराने होने के कारण इनके परफार्मेंस पर भी असर पड़ रहा है. ऐसे में राफेल एम (Rafale Marine) एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान की भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा. 22 सिंगल सीटर और 4 ट्विन सीटर जेट को हिंदुस्तानीय विमान वाहक पोत के अनुकूल तैयार किया जाएगा. इन विमानों की आपूर्ति के साथ ही हिंदुस्तान पास राफेल की संख्या बढ़कर 62 हो जाएगी. हिंदुस्तान पहले 36 राफेल विमान फ्रांस से खरीद चुका है. ये डील 58 हजार करोड़ रुपये में हुई थी.

ये हैं राफेल मरीन (Rafale M) की विशेषताएं

  • विमान वाहक पोत पर तैनाती
  • सिंगल व डबल पायलट विमान
  • 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान क्षमता
  • 3700 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता
  • 2200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
  • हवा में रिफ्यूलिंग
  • 9 टन तक हथियार ले जाने की क्षमता
  • परमाणु मिसाइल व पनडुब्बी नष्ट करने वाली मिसाइल से लैस
  • हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से लैस
  • एंटी शिप मिसाइल से सटीक निशाना लगाने में सक्षम
  • स्कैल्प क्रूज मिसाइल से लैस
  • 30 एमएम ऑटो कैनन गन

ये भी है खास

  • राफेल का वजन 15 हजार किलोग्राम और 50.01 फीट लंबाई
  • फ्यूल कैपेसिटी 11200 किलोलीटर
  • फोल्डिंग विंग्स की सुविधा, इससे पार्किंग में कम जगह की जरूरत
  • एक मिनट में 18 हजार मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने की क्षमता
  • कम जगह पर लैंडिंग
  • जंप स्टार्ट की सुविधा
  • कॉकपिट में पहुंचने के लिए बिल्ट इन लैडर

कब शुरू होगी आपूर्ति

63 हजार करोड़ के इस रक्षा सौदे की आपूर्ति 2028-29 से शुरू होगी. अगले दो साल में सभी 26 विमान हिंदुस्तान को सौंप दिए जाएंगे. विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन हिंदुस्तान की जरूरत के अनुसार विमान में बदलाव कर रही है. कंपनी हिंदुस्तान को राफेल मरीन की हथियार प्रणाली, स्पेयर पार्ट्स व जरूरी उपकरण भी देगी.

हिंदुस्तान को क्या होगा फायदा

हिंदुस्तानीय नौसेना (Indian Navy) के पास दो विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य व आईएनएस विक्रांत हैं. इन पर रूस से मिलने मिग-29के विमान तैनात हैं, जो पुराने हो चुके हैं. राफेल मरीन आधुनिक विमान है जो पाकिस्तान के एफ16 और चीन के जे-20 से आगे की जेनेरेशन के हैं. इसलिए ये भविष्य में हिंदुस्तान की मारक क्षमता को और बढ़ाएंगे. राफेल मरीज एडवांस रडार तकनीक से भी लैस है.

पढ़ें नया विचार प्रीमियम स्टोरी:Pahalgam Terror Attack: क्या है सीसीएस, जिसने लगाए पाकिस्तान पर प्रतिबंध

Sindhu Water Treaty: क्या है सिंधु जल संधि की कहानी, पाकिस्तान को कैसे होगा नुकसान

Pahalgam Terror Attack: कौन है पहलगाम अटैक की जिम्मेदारी लेने वाला द रेजिस्टेंस फ्रंट, कब हुआ गठन?

क्या एआई टूल बनेगा डॉक्टर, बीमारी पहचानने में करेगा मदद, जानें भविष्य

 पुराने कपड़ों को रिसाइकिल करके करोड़ों कमाएं

The post Rafale Marine Deal: राफेल मरीन विमान बढ़ाएंगे पाकिस्तान की टेंशन, जानें क्या है खास appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top