Delhi AQI : सोमवार रात 10 बजे दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग सेंटर में प्रदूषण का स्तर ‘रेड जोन’ में दर्ज किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर वायु गुणवत्ता दर्शाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सबसे खराब प्रदूषण वाले चार इलाके थे—द्वारका (417), अशोक विहार (404), वजीरपुर (423) और आनंद विहार (404). यह संकेत है कि राजधानी में हवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. मंगलवार सुबह को जानें क्या है हाल.
आज सुबह 7 बजे दर्ज किया गया एरिया वाइज AQI जानें.
स्थान | AQI स्तर | विवरण |
---|---|---|
आनंद विहार | 358 | बहुत खराब |
बावना | 423 | गंभीर |
बुरारी क्रॉसिंग | 399 | बहुत खराब |
चांदनी चौक | 350 | बहुत खराब |
IGI एयरपोर्ट (T3) | 302 | बहुत खराब |
ITO दिल्ली | 342 | बहुत खराब |
जहांगिरपुरी | 407 | गंभीर |
नजफगढ़ | 336 | बहुत खराब |
#WATCH | Visuals from near INA and AIIMS as GRAP-2 invoked in Delhi; shot at 7:05 AM
The Air Quality Index (AQI) around the RK Puram was recorded at 368, in the ‘Very Poor’ category, in Delhi this morning as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/HP3HkeNcDC
— ANI (@ANI) October 21, 2025
सोमवार शाम से ही हवा होने लगी थी खराब
दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई. 38 मॉनिटरिंग सेंटर में से 34 का प्रदूषण स्तर ‘रेड जोन’ में था, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता दर्शाता है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 345 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, जबकि रविवार को यह 326 था.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : चक्रवात का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र, 23 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश
दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0–50 तक ‘अच्छा’, 51–100 ‘संतोषजनक’, 101–200 ‘मध्यम’, 201–300 ‘खराब’, 301–400 ‘बहुत खराब’ और 401–500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.
#WATCH | Visuals from the India Gate as GRAP-2 invoked in Delhi.
The Air Quality Index (AQI) around the India Gate was recorded at 342, in the ‘Severe’ category, in Delhi this morning as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/ZUwDCWpdT8
— ANI (@ANI) October 21, 2025
दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को कुछ शर्तों के साथ दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उनके इस्तेमाल की अनुमति दे दी थी. इसके तहत दिवाली से एक दिन पहले और त्योहार के दिन सुबह छह बजे से शाम सात बजे के बीच और फिर रात आठ बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति दी गई थी.
The post Delhi AQI : दिल्ली की हवा में सांस लेना मुश्किल, एरिया वाइज AQI जानें appeared first on Naya Vichar.