– सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन – किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए किया गया प्रेरित रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के सातनपट्टी पंचायत के नरपतपट्टी में एसएसबी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराई के प्रति सजग और सतर्क बनाना था. कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक (स्त्री) भावना ने ग्रामीणों एवं जवानों को बताया कि मानव तस्करी क्या होती है, यह किस प्रकार से की जाती है और इससे बचाव के कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जागरूकता ही इस अपराध को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है. कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि सीमा क्षेत्र में ऐसे जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना सुरक्षा बलों को देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. मौके पर मुखिया चंदन राम, सहायक कमांडेंट जगत्तेर सिंह, सउपनि/सा हिंदुस्तान भूषण, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, ओमप्रकाश झा, उमेश साह, उपेंद्र साह, दिनेश साह, कामेश्वर पासवान, दिनेश मेहता, लक्ष्मण मेहता, रामजी मेहता, बबीता देवी, संगीता देवी, भुटनी देवी, रामचंद्र राम, आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post जागरूकता से ही मानव तस्करी पर लग सकता है रोक appeared first on Naya Vichar.

