Hot News

Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: 9 साल बाद सुपरहिट हुई फ्लॉप फिल्म ‘सनम तेरी कसम’, 7वें दिन छाप लिए इतने करोड़

Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर ‘सनम तेरी कसम’ रि- रिलीज के बाद एक बार फिर से अपनी छाप दर्शकों के दिलों में छोड़ रही है. मूवी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इससे साफ हो गया कि इस इमोशनल लव स्टोरी का जादू आज भी कायम है. री-रिलीज के बाद भी फिल्म को देखने के लिए टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ दिख रही है. फिल्म की लोकप्रियता इसकी इमोशनल स्टोरीलाइन और शानदार गाने है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं. ऐसे में अबतक फिल्म ने कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा भी आ गया है.

सनम तेरी कसम ने सातवें दिन किया 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्श

राधिका राव और विनय सप्रू की ओर से निर्देशित सनम तेरी कसम ने लवयापा और बैडएस रविकुमार को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा. सातवें दिन मूवी ने 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चलिए आपको हर दिन की कमाई का आंकड़ा बताते हैं-

  • सनम तेरी कसम पहला दिन- 4 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम दूसरा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम तीसरा दिन- 5.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम चौथा दिन- 3.15 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 5वां दिन- 2.85 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 6वां दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • सनम तेरी कसम 7वां दिन- 2.40 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 26 करोड़ रुपये

जानें बैडएस रविकुमार का कलेक्शन

बॉलीवुड गायक और एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार ने हिंदुस्तान में लगभग 8.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. सातवें दिन मूवी ने 35 लाख रुपये कमाए.

  • पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2.75 करोड़
  • दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2 करोड़
  • तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 1.4 करोड़
  • चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 0.6 करोड़
  • पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 55 लाख
  • छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 55 लाख
  • सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 35 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

The post Sanam Teri Kasam Box Office Day 7: 9 साल बाद सुपरहिट हुई फ्लॉप फिल्म ‘सनम तेरी कसम’, 7वें दिन छाप लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top