Sheesh Mahal : सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है. CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए. बीजेपी ने पूरे चुनाव के दौरान इस बंगले को शीश महल कहकर, केजरीवाल पर हमला किया था.
री-कंस्ट्रक्टेड बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीजेपी की आलोचना के बाद पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था.
The post Sheesh Mahal : अरविंद केजरीवाल के शीश महल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.

