Hot News

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 9,10 और 11 जनवरी को यहां भारी बारिश की संभावना, शीतलहर का अलर्ट

Heavy Rain And Cold Wave: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम , मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिंदुस्तान में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

9 से 11 जनवरी के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 09 से 11 जनवरी तक तमिलनाडु और केरल और माहे में अलग-अलग/कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की /मध्यम बारिश होने की संभावना है; 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 11 जनवरी को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. 10 जनवरी को केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 4 हदनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रहेगा.

7 और 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी के अनुसार 7 और 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

7 से 9 जनवरी के दौरान राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह/रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 4 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 7 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है.

जम्मू-कश्मीर सहित इन राज्यों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर -लद्दाख -गिलगित-बालिस्टान -मुजफ्फराबाद और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 जनवरी तक; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 जनवरी तक; दिल्ली में 7 और 8 जनवरी को; मध्य प्रदेश , असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 जनवरी तक; बिहार में 13 तारीख तक; ओडिशा में 7 जनवरी तक; अरुणाल प्रदेश में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

झारखंड में 8 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में; रास्थान में 8 से 11 जनवरी के दौरान; मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को, विदर्भ , झारखंड और छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी 2026 के दौरान शीतलहरी चलने की बहुत संभावना है. जबकि 7 जनवरी को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की बहुत संभावना है.

The post बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया, 9,10 और 11 जनवरी को यहां भारी बारिश की संभावना, शीतलहर का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top