Hot News

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को देवघर में निकलने वाली ऐतिहासिक शिव बारात को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस आयोजन को लेकर शिव बारात समिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है और आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं.

महाशिवरात्रि 2026: तिथि और पूजा मुहूर्त

विषय समय / डेट
महाशिवरात्रि की तिथि 15 फरवरी 2026, रविवार
चतुर्दशी तिथि आरंभ 15 फरवरी 2026, शाम 05:04 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त 16 फरवरी 2026, सुबह 05:34 बजे
पर्व मनाने का दिन 15 फरवरी 2026

गणेश कला मंदिर में हुई अहम बैठक

इसी क्रम में बुधवार की देर शाम शिक्षा सभा चौक स्थित गणेश कला मंदिर में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा ने की. इस दौरान शिव बारात की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्था और सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

अलग-अलग उप समितियों का होगा गठन

बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष शिव बारात को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अलग-अलग उप समितियों का गठन किया जाएगा. प्रत्येक समिति को अपनी जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें और किसी तरह की अव्यवस्था न हो.

महाशिवरात्रि निशीथ काल पूजा समय

समय समय
निशीथ काल पूजा 15 फरवरी रात 11:52 बजे से 16 फरवरी 12:42 बजे तक
कुल पूजा समय लगभग 50 मिनट

कलाकार, सज्जा और सुरक्षा पर रहेगा खास ध्यान

समिति ने निर्णय लिया कि कलाकार व्यवस्था, विद्युत सज्जा, रूट लाइन, सुरक्षा और संचालन जैसे अलग-अलग विभाग बनाए जाएंगे. इन विभागों की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी जाएगी, जिससे आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके.

जिला प्रशासन के साथ बनेगी समन्वय समिति

महाशिवरात्रि में शिव बारात के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाने का फैसला भी लिया गया. इसके लिए एक समन्वय समिति गठित की जाएगी, जो प्रशासन और आयोजन समिति के बीच संपर्क बनाए रखेगी.

महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय

प्रहर पूजा का समय
प्रथम प्रहर शाम 06:01 बजे से रात 09:09 बजे तक
द्वितीय प्रहर रात 09:09 बजे से 16 फरवरी 12:17 बजे तक
तृतीय प्रहर 16 फरवरी 12:17 बजे से सुबह 03:25 बजे तक
चतुर्थ प्रहर 16 फरवरी सुबह 03:25 बजे से सुबह 06:33 बजे तक
ये भी पढ़ें: 15 या 16 फरवरी, जानें कब है महाशिवरात्रि

इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा सुलगती खोपड़ी हैकर दैत्य

बैठक में सज्जा प्रभारी सह उपाध्यक्ष मारकंडेय राज जजवाड़े उर्फ पुटरू जी ने बताया कि इस बार शिव बारात का मुख्य आकर्षण सुलगती खोपड़ी हैकर दैत्य होगा. इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखा जा रहा है.

महाशिवरात्रि पारण समय

विवरण समय
व्रत पारण का समय 16 फरवरी 2026, सुबह 06:33 बजे से दोपहर 03:10 बजे तक

भव्य और सुरक्षित शिव बारात का दावा

समिति के अनुसार, बेहतर योजना और जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे से इस वर्ष की शिव बारात भव्य, सुरक्षित और यादगार बनेगी. शिव भक्तों को धार्मिक आस्था और परंपरा का एक भव्य दृश्य देखने को मिलेगा.

The post Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलेगी ऐतिहासिक शिव बारात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top