संवाददाता, पटना पटना विश्वविद्यालय वार्षिक स्पोर्ट्सकूद समारोह के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के बीच किया गया. प्रतियोगिता में पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर टीम व पटना विश्वविद्यालय शिक्षकों के बीच 15-15 ओवर का रोमांचक मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. टॉस जीतकर शिक्षकेतर टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पटना विश्वविद्यालय शिक्षक टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना विश्वविद्यालय शिक्षकेतर की टीम रोमांचक मुकाबले में 15 ओवर में 126 रन पर सिमट गयी. इस प्रकार शिक्षक टीम ने मैच में विजय प्राप्त की. क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सचिव डॉ दीप नारायण कुमार को प्रदान किया गया. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 57 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी तथा दो विकेट भी प्राप्त किये. वहीं, शिक्षकेतर टीम की तरफ से कर्मवीर कुमार ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी क्रम में शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम स्थान डॉ दीप नारायण कुमार (स्पोर्ट्स सचिव, पटना विश्वविद्यालय), द्वितीय स्थान डॉ दीपक कुमार राय (बीएन कॉलेज), तृतीय स्थान डॉ सैयद मोहम्मद सलीम (भूगर्भ शास्त्र विभाग, पटना विश्वविद्यालय) का रहा.
The post पीयू वार्षिक स्पोर्ट्सकूद : क्रिकेट मैच में शिक्षक टीम बनी विजेता appeared first on Naya Vichar.

