Hot News

पाकिस्तान को श्रीलंका की दो टूक, भारत से नहीं खेले तो होगा बड़ा नुकसान

Highlights

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में हिंदुस्तान और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले महामुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. इस बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक चिट्ठी लिखकर बड़ा अनुरोध किया. श्रीलंका ने पाकिस्तान से कहा है कि वह 15 फरवरी को होने वाले मैच के बायकॉट के अपने फैसले पर फिर से विचार करे. श्रीलंका की एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान यह मैच नहीं स्पोर्ट्सता है, तो इससे न सिर्फ क्रिकेट को बल्कि उससे जुड़े सभी लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

श्रीलंका और हिंदुस्तान मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रहे हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को हिंदुस्तान और पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज मैच होना तय है. लेकिन पाकिस्तान प्रशासन के एक फैसले के बाद इस मैच पर सस्पेंस बन गया है. 

आर्थिक नुकसान और पर्यटन पर असर

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी चिट्ठी में साफ किया है कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मैच किसी भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण होता है. अगर पाकिस्तान इस हाई-प्रोफाइल मैच में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बोर्ड ने कहा कि इस बहिष्कार से बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. इसका सीधा असर टूर्नामेंट की कमाई, टूरिज्म से होने वाली आय और श्रीलंका की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा. बोर्ड ने यह भी कहा कि उन्हें और प्रशासन को पता है कि इस फैसले का असर सिर्फ क्रिकेट बोर्ड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे जुड़े कई दूसरे स्टेकहोल्डर्स को भी नुकसान होगा.

स्टेडियम तैयार और टिकट फुल

अपनी चिट्ठी में श्रीलंका ने बताया है कि उनका देश इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. मैचों के लिए कमर्शियल, ऑपरेशनल और सुरक्षा से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मेहमानों के रुकने से लेकर टिकटों की बिक्री तक सब कुछ सेट है. खास बात यह है कि श्रीलंका में होने वाले मैचों के टिकट पहले ही बिक चुके हैं. खासकर हिंदुस्तान बनाम पाकिस्तान मैच के टिकटों की जबरदस्त मांग देखने को मिली है. ऐसे में अगर मैच नहीं होता है, तो फैंस को भी बहुत निराशा होगी.

मुश्किल वक्त में हम साथ खड़े थे

न्यूजवायर की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने पाकिस्तान को पुराने दिनों की याद भी दिलाई है. बोर्ड ने लिखा है कि अतीत में जब दूसरे देश सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से कतराते थे, तब श्रीलंका की टीम ने वहां का दौरा किया था. हमने मुश्किल और संवेदनशील हालातों में भी कई बार पाकिस्तान जाकर क्रिकेट स्पोर्ट्सा. वह दौरे हमने स्पोर्ट्स भावना और दोनों बोर्ड के बीच आपसी सम्मान को ध्यान में रखते हुए किए थे. हमने हमेशा अच्छे पड़ोसी और दोस्त होने का फर्ज निभाया है.

अब आपकी बारी है

पुराने रिश्तों का हवाला देते हुए एसएलसी ने कहा कि अब वे पाकिस्तान से भी वैसी ही उम्मीद रखते हैं. जैसे हमने मुश्किल समय में साथ दिया, वैसे ही अब पाकिस्तान को भी बड़प्पन दिखाना चाहिए. श्रीलंका ने जोर देकर कहा कि देश में होने वाले सभी मैचों के लिए सुरक्षा, निष्पक्षता और प्रोफेशनलिज्म की पूरी गारंटी दी गई है. किसी भी टीम को सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में पाकिस्तान को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए.

क्या है पूरा विवाद?

आपको बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें कहा गया कि पाकिस्तान की टीम हिंदुस्तान के खिलाफ मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी. इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई गई थी. इसके बाद आईसीसी ने भी बयान जारी किया था. आईसीसी ने कहा था कि किसी ग्लोबल इवेंट में “चुनिंदा भागीदारी” यानी अपनी मर्जी से मैच चुनना स्पोर्ट्स के बुनियादी नियमों के खिलाफ है. आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पीसीबी सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ऐसा हल निकालेगा जो सबको मंजूर हो.

ये भी पढ़ें-

स्मृति मंधाना की टीम ने रचा इतिहास, आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, हार के बाद भी दिल्ली मालामाल

ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, पैट कमिंस के बाद अब हेजलवुड भी वर्ल्ड कप टीम से बाहर

छठी बार विश्व विजेता बनने उतरेगी टीम इंडिया, फाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला आज

The post पाकिस्तान को श्रीलंका की दो टूक, हिंदुस्तान से नहीं स्पोर्ट्से तो होगा बड़ा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top