सुपौल जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक लहटन चौधरी सभागार में किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना व आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय करना था. बैठक में जानकारी दी गई कि 10 फरवरी से निर्मली प्रखंड के अंतर्गत सभी पंचायत, गांव, वार्ड, टोलों एवं अन्य चिन्हित स्थानों पर टीम गठित कर आमजनों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयंसेवकों की टीम बनाई जाएगी. जो घर-घर जाकर दवा खिलाने का कार्य करेगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 11 फरवरी को राज्यव्यापी एमडीएम (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान निर्मली प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कैंप लगाकर आंगनबाड़ी सेविका, जीविका समूह, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं आशा परिवार के दो वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों को दवा का सेवन कराया जाएगा. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी सिविल सर्जन डॉ आनंद शंकर प्रसाद सिंह, डॉ डीएन राम, बालकृष्ण चौधरी, विपिन कुमार, सिकंदर कुमार, डीपीएम जीविका, आईसीडीएस के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.
The post 11 फरवरी को कैंप लगाकर दिया जायेगा दवा appeared first on Naya Vichar.
