Hot News

बिहार भूमि पोर्टल हुआ सुपरफास्ट, अब हेक्टेयर की जगह एकड़-डिसमिल में दिखेगी आपकी जमीन

Bihar Bhumi Portal: डिजिटल जमीन सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए बिहार भूमि पोर्टल पर रविवार को आठ घंटे का सर्वर मेंटेनेंस किया गया. सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पोर्टल की सभी ऑनलाइन सेवाएं टेम्पररी रूप से बंद रहीं. अब मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है और सारी सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं.

क्या-क्या सुधार किया गया

विभाग ने बताया कि इस मेंटेनेंस का मकसद पोर्टल को पहले से ज्यादा तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना था. टेक्निकल टीम ने सर्वर अपग्रेड किया, सुरक्षा सिस्टम को मजबूत किया और बैकएंड में जरूरी सुधार किए. इसके साथ ही डेटा को साफ और व्यवस्थित करने का काम भी किया गया.

इस दौरान जमीन रिकॉर्ड से जुड़ा एक बदलाव भी किया गया. राज्य में कुल 43430 जमाबंदी अभिलेखों में दर्ज जमीन का क्षेत्रफल पहले हेक्टेयर में लिखा था. इसे अब बदलकर एकड़ और डिसमिल में अपडेट कर दिया गया है, ताकि लोगों को समझने में आसानी हो और रिकॉर्ड एक समान रहे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले मंत्री

समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया कि 10 लाख 81 हजार 815 जमाबंदी रिकॉर्ड में अलग-अलग प्लॉट का क्षेत्रफल तो दर्ज था, लेकिन कुल रकबा नहीं लिखा गया था. तकनीकी जांच के बाद सभी प्लॉट का क्षेत्रफल जोड़कर कुल जमीन का आंकड़ा तय किया गया और रिकॉर्ड अपडेट किया गया.

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह कदम डिजिटल भूमि सेवाओं को और पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में अहम है. उन्होंने कहा कि पोर्टल को तकनीकी रूप से मजबूत किया गया है ताकि लोगों को तेज और सटीक सेवा मिल सके.

इसे भी पढ़ें : बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते

गया-पटना रोड पर सफर होगा आसान, 100 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेल ओवर ब्रिज

The post बिहार भूमि पोर्टल हुआ सुपरफास्ट, अब हेक्टेयर की जगह एकड़-डिसमिल में दिखेगी आपकी जमीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top