PM Modi Vision 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को हिंदुस्तान के भविष्य का अहम आधार बताया है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में शामिल होने की क्षमता है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने हिंदुस्तान के AI विजन, रोजगार, स्किलिंग और वैश्विक भूमिका पर विस्तार से अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री ने कहा ‘AI बाजार के अनुमान बताते हैं कि हिंदुस्तान का IT सेक्टर 2030 तक 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यह वृद्धि AI-सक्षम आउटसोर्सिंग और डोमेन-स्पेसिफिक ऑटोमेशन की नई लहरों से प्रेरित होगी.’ पीएम मोदी ने विश्वास जताया है कि हिंदुस्तान के पास AI पावरहाउस बनने के लिए आवश्यक प्रतिभा और उद्यमशील ऊर्जा दोनों मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा AI का लक्ष्य मानव कल्याण
प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुस्तान के सभ्यतागत मूल्यों का जिक्र करते हुए कहा “‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ हमारी सभ्यता का मूल दर्शन है. तकनीक का अंतिम लक्ष्य सबका कल्याण और सबकी प्रसन्नता होना चाहिए.” उन्होंने जोर देकर कहा कि AI का विकास पूरी तरह मानव-केंद्रित होना चाहिए और इसका उद्देश्य वैश्विक विकास को गति देना होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ANI से कहा, “इतिहास हमें सिखाता है कि जब भी नवाचार होता है, नए अवसर पैदा होते हैं। AI के युग में भी यही सच होगा। pic.twitter.com/BqwOGRkJ1A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2026
रोजगार और स्किलिंग पर होगा फोकस- पीएम मोदी
AI से रोजगार पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि तैयारी डर का सबसे अच्छा इलाज है. यही कारण है कि हम AI संचालित भविष्य के लिए लोगों की स्किलिंग और री स्किलिंग में लगातार निवेश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ANI से बातचीत में कहा कि AI नागरिकों को सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बनेगा और 2047 तक हिंदुस्तान के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को तेज करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान का AI मॉडल ग्लोबल साउथ के देशों के लिए एक स्केलेबल और प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है.
Also Read: ‘इंडिया-फ्रांस पार्टनरशिप ग्लोबल स्टेबिलिटी के लिए ताकत’, मैक्रों के साथ मीटिंग के बाद बोले पीएम मोदी
The post पीएम मोदी का विजन 2047, ‘दुनिया के टॉप-3 एआई सुपरपावर में से एक होगा हिंदुस्तान’ appeared first on Naya Vichar.
