Tata Motors ने हाल ही में अपनी माइक्रो SUV Punch का फेसलिफ्ट वर्जन हिंदुस्तान में लॉन्च किया था. अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन, यानी Tata Punch EV फेसलिफ्ट कल 20 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. माना जा रहा है कि यह नया मॉडल पेट्रोल Punch में किए गए डिजाइन और फीचर अपडेट्स को आगे बढ़ाएगा.
एक्सटीरियर में क्या बदलेगा?
Tata Punch EV पहले से ही ICE (पेट्रोल) मॉडल से अलग और ज्यादा मॉडर्न डिजाइन के साथ आने वाली है. फेसलिफ्ट वर्जन में फ्रंट बंपर को नया लुक दिया गया है. इसमें ज्यादा बॉडी-कलर एलिमेंट्स मिलेंगे. फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में वर्टिकल स्लैट डिजाइन दिया गया है. साथ ही नीचे सिल्वर स्किड प्लेट भी जोड़ी गई है, जो इसे ज्यादा SUV जैसा लुक देती है.
इस मॉडल में डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और हेडलाइट सेटअप पहले जैसा ही रहेगा. वहीं, साइड प्रोफाइल भी लगभग पुराने मॉडल जैसा ही होगा, लेकिन दरवाजों पर ‘Tata.ev’ बैजिंग दिखाई देगी. बैक की तरफ, टेललाइट डिजाइन पेट्रोल Punch जैसा हो सकता है, जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स मिलेंगे और ट्राई-एरो डिजाइन को हटाया जा सकता है.
इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स
Punch EV फेसलिफ्ट में बड़ा 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो मौजूदा 10.24 इंच यूनिट से बड़ा हो सकता है. डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 10.24 इंच का ही रह सकता है. HVAC कंट्रोल्स टच-बेस्ड पैनल के साथ मिलेंगे, जिनमें फैन स्पीड और टेंपरेचर के लिए टॉगल स्विच दिए जाएंगे.
इसके अलावा, कार में स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा और कनेक्टेड कार फीचर्स जैसे कई मॉडर्न फीचर्स मिल सकते हैं. वहीं, सेफ्टी के मामले में कंपनी Level 2 ADAS फीचर भी दे सकती है, जिससे यह सेगमेंट में ज्यादा सुरक्षित ऑप्शन बन सकता है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
Tata Punch EV फेसलिफ्ट में दो बैटरी पैक ऑप्शन 25kWh और 35kWh मिल सकते हैं. 25kWh बैटरी के साथ मोटर 80.4 bhp की पावर देगी, जबकि 35kWh बैटरी के साथ 120.6 bhp की पावर मिलेगी. यह इलेक्ट्रिक SUV Eco, City और Sport जैसे मल्टी-ड्राइव मोड्स के साथ आ सकती है, जिससे ड्राइविंग एक्सपीरियंस को जरूरत के अनुसार बदला जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: 4×4 Thar Electric का कर रहे हैं इंतजार? Mahindra की तरफ से यह समाचार आपके लिए है
The post Tata Punch EV नये अवतार में 20 फरवरी को होगी लॉन्च, फेसलिफ्ट वर्जन में मिलेंगे बड़े अपडेट्स appeared first on Naya Vichar.

