Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 6 अप्रैल को ही पंजाब में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30–50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 तक) की तेज हवाएं चलने के आसार हैं.
7 और 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ तेज हवाएं (30–50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 तक) चल सकती हैं. 7 से 9 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.
यूपी के अलावा यहां का मौसम होगा खराब
वहीं 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के आसार हैं. पूर्वी यूपी में 8-9 अप्रैल को भी ऐसा मौसम रह सकता है.
इन राज्यों में भी बारिश के आसार
अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली और 30–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलता रहेगा. 6 अप्रैल को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है. 7 और 8 अप्रैल को फिर से तेज हवाओं, बादलों और बारिश का असर दिखेगा. इसके बाद 9 और 10 अप्रैल को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) April 5, 2026
राजस्थान में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 6 से 8 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 6 अप्रैल से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और शेखावाटी इलाके में 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं, बारिश और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं. 7 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा खराब रहेगा. जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है.
यह भी पढ़ें : राजस्थान में होगी बारिश, गिरेंगे ओले, अलर्ट जारी
राज्य में 6 से 8 अप्रैल के दौरान एक और नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि अलर्ट।https://t.co/CSc3Qrvd4i
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 5, 2026
The post मौसम : कहां होगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले? मौसम विभाग ने दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

