Hot News

Tata ने महंगी कर दी अपनी ये पॉपुलर SUV, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट

अगर आप Tata Nexon खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से थोड़ा ज्यादा बजट रखना होगा. Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon की कीमतों में बदलाव कर दिया है और नई कीमतें लागू हो चुकी हैं. इस बढ़ोतरी का असर पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों मॉडल्स पर पड़ा है. हालांकि, सभी वेरिएंट्स की कीमत एक समान नहीं बढ़ी है. कीमत बढ़ने के बावजूद Nexon में कोई नया फीचर, डिजाइन अपडेट या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. SUV पहले वाले इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स के साथ ही उपलब्ध है. इसलिए Nexon बुक करने से पहले अपने पसंदीदा वेरिएंट की नई कीमत जरूर चेक कर लें.

Tata Nexon की नई वेरिएंट-वाइज कीमतें

Tata Nexon के पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट्स की नई एक्स-शोरूम कीमतें-

Petrol MT

  • Smart (5MT) – 7.40 लाख रुपये
  • Smart Plus (5MT) – 8.15 लाख रुपये
  • Smart Plus S (5MT) – 8.45 लाख रुपये
  • Pure Plus (6MT) – 9 लाख रुपये
  • Pure Plus S (6MT) – 9.30 लाख रुपये
  • Pure Plus PS (6MT) – 9.65 लाख रुपये
  • Creative (6MT) – 10 लाख रुपये
  • Creative Plus S (6MT) – 10.40 लाख रुपये
  • Creative Plus S Dark Edition (6MT) – 10.85 लाख रुपये
  • Creative Plus PS (6MT) – 11.40 लाख रुपये
  • Creative Plus PS Dark Edition (6MT) – 11.80 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS (6MT) – 12.35 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Dark Edition (6MT) – 12.55 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Red Dark Edition (6MT) – 12.65 लाख रुपये

Petrol AMT

  • Smart Plus (AMT) – 8.90 लाख रुपये
  • Pure Plus (AMT) – 9.65 लाख रुपये
  • Pure Plus S (AMT) – 9.95 लाख रुपये
  • Pure Plus PS (AMT) – 10.20 लाख रुपये
  • Creative (AMT) – 10.85 लाख रुपये
  • Creative Plus S (AMT) – 11.10 लाख रुपये
  • Creative Plus S Dark Edition (AMT) – 11.55 लाख रुपये

Petrol DCT

  • Creative (DCT) – 11.35 लाख रुपये
  • Creative Plus PS (DCT) – 12.55 लाख रुपये
  • Creative Plus PS Dark Edition (DCT) – 12.92 लाख रुपये
  • Fearless Plus A PS (DCT) – 13.70 लाख रुपये
  • Fearless Plus A PS Dark Edition (DCT) – 13.90 लाख रुपये
  • Fearless Plus A PS Red Dark Edition (DCT) – 14 लाख रुपये

Diesel MT

  • Smart Plus (MT) – 9.15 लाख रुपये
  • Smart Plus S (MT) – 9.45 लाख रुपये
  • Pure Plus (MT) – 10.10 लाख रुपये
  • Pure Plus S (MT) – 10.40 लाख रुपये
  • Pure Plus PS (MT) – 10.60 लाख रुपये
  • Creative (MT) – 11.30 लाख रुपये
  • Creative Plus S (MT) – 11.55 लाख रुपये
  • Creative Plus S Dark Edition (MT) – 11.95 लाख रुपये
  • Creative Plus PS (MT) – 12.50 लाख रुपये
  • Creative Plus PS Dark Edition (MT) – 12.90 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS (MT) – 13.45 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Dark Edition (MT) – 13.65 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Red Dark Edition (MT) – 13.75 लाख रुपये

Diesel AMT

  • Pure Plus (AMT) – 10.75 लाख रुपये
  • Pure Plus PS (AMT) – 11.25 लाख रुपये
  • Creative (AMT) – 11.90 लाख रुपये
  • Creative Plus S (AMT) – 12.20 लाख रुपये
  • Creative Plus S Dark Edition (AMT) – 12.60 लाख रुपये
  • Creative Plus PS (AMT) – 13.15 लाख रुपये
  • Creative Plus PS Dark Edition (AMT) – 13.55 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS (AMT) – 14.10 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Dark Edition (AMT) – 14.30 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Red Dark Edition (AMT) – 14.40 लाख रुपये

CNG MT

  • Smart (MT) – 8.35 लाख रुपये
  • Smart Plus (MT) – 9.25 लाख रुपये
  • Smart Plus S (MT) – 9.55 लाख रुपये
  • Pure Plus (MT) – 9.90 लाख रुपये
  • Pure Plus S (MT) – 10.10 लाख रुपये
  • Pure Plus PS (MT) – 10.50 लाख रुपये
  • Creative (MT) – 11.15 लाख रुपये
  • Creative Plus S (MT) – 11.45 लाख रुपये
  • Creative Plus S Dark Edition (MT) – 11.80 लाख रुपये
  • Creative Plus PS (MT) – 12.35 लाख रुपये
  • Creative Plus PS Dark Edition (MT) – 12.75 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS (MT) – 13.30 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Dark Edition (MT) – 13.50 लाख रुपये
  • Fearless Plus PS Red Dark Edition (MT) – 13.60 लाख रुपये

इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं

कीमत बढ़ने के बाद भी Nexon के इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही हैं. इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और CNG पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. वेरिएंट और इंजन के हिसाब से मैनुअल, AMT और DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं. यानी इस बार कंपनी ने केवल कीमतों में बदलाव किया है. कार के डिजाइन, इंजन, फीचर्स या दूसरे उपकरणों में कोई अपडेट नहीं किया गया है.

ऑन-रोड कीमत पर भी पड़ेगा असर

एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने का असर केवल कार की बेस कीमत तक सीमित नहीं रहेगा. कई राज्यों में रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस का खर्च कार की कीमत के आधार पर तय होता है. ऐसे में Nexon की ऑन-रोड कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ऐसे में अगर आपने कीमत बढ़ने से पहले Nexon का कोटेशन लिया था, तो डीलरशिप से नई ऑन-रोड कीमत जरूर पता कर लें. इसके अलावा एक्सचेंज बेनेफिट्स और दूसरे उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी लेना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इनसे बढ़ी हुई कीमत का कुछ बोझ कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Tata EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Curvv EV पर ₹3.35 लाख तक की छूट, Harrier EV और Punch EV भी जुलाई में सस्ती

The post Tata ने महंगी कर दी अपनी ये पॉपुलर SUV, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top