Hot News

बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत

Bihar Toll Tax: बिहार में टोल टैक्स वसूली को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग अब स्टेट हाइवे पर टोल टैक्स वसूली के लिए टोल प्लाजा बनाने सहित अन्य प्रक्रियाओं के मंथन में जुट गया है. सामान्य स्थिति में किसी नगर निकाय की सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर और एक ही दिशा में 40 किलोमीटर के अंदर दूसरा टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जाएगा.

कब तक शुरू होगी टैक्स वसूली?

साथ ही किसी खास परिस्थिति जैसे कि 40 किलोमीटर के अंदर बड़ा पुल होने की स्थिति में दूसरा टोल प्लाजा हो सकता है. टोल शुल्क का भुगतान नकद, प्रीपेड माध्यम, स्मार्ट कार्ड या फिर ट्रांसपोंडर के जरिए किया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, सभी व्यवस्था के बाद पूरे राज्य में टोल वसूली की शुरुआत नवंबर-दिसंबर 2026 से होने का अनुमान है.

इन एसएच सबसे ज्यादा चलती हैं गाड़ियां, लिए जा सकेंगे टैक्स

  • एसएच- 1 – पटना, दानापुर
  • एसएच- 2 – पटना, बिहटा
  • एसएच- 7 – गया, पंचानपुर, टेकारी
  • एसएच- 12 – सासाराम, डेहरी, अकोढ़ीगोला
  • एसएच- 18 – भागलपुर, हंसडीहा सीमा
  • एसएच- 46 – मुजफ्फरपुर, मीनापुर, शिवहर
  • एसएच- 49 – हाजीपुर, महुआ, ताजपुर
  • एसएच- 52 – मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल
  • एसएच- 54 – बेगूसराय, रोसड़ा, समस्तीपुर
  • एसएच- 68 – पूर्णिया, बनमनखी, बिहारीगंज
  • एसएच- 73 – मुजफ्फरपुर, पारू, केसरिया
  • एसएच- 74 – हाजीपुर, वैशाली, पारू, केसरिया, अरेराज
  • एसएच- 75 – सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी
  • एसएच- 77 – हाजीपुर, महनार, मोहिउद्दीननगर
  • एसएच- 78 – दरभंगा, जाले, नेपाल सीमा
  • एसएच- 81 – आरा, पीरो, बिक्रमगंज
  • एसएच- 88 – नवादा, हिसुआ, बिहारशरीफ
  • एसएच- 90 – छपरा, एकमा, सिवान
  • एसएच- 95 – गंगा पथ से जुड़ा नया कॉरिडोर (निर्माणाधीन)
  • एसएच- 102 – बिहिया, जगदीशपुर, पीरो, बिहटा

Also Read: बिहार में इन दो जिलों के बीच बनेगा नया नेशनल हाइवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

The post बिहार के उन स्टेट हाइवे की आई लिस्ट जिस पर लिए जा सकते हैं टोल टैक्स, जानिए कब से होगी शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top