Hot News

खाड़ी में भारी तनाव: ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद, बहरीन में सायरन गूंजे, कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान द्वारा दागी गईं मिसाइलों को देखते हुए बहरीन में बुधवार सुबह मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजाए गए. बहरीन प्रशासन ने अपने नागरिकों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें का मुख्यालय है, जो पहले भी ईरानी हमलों का निशाना बनता रहा है. ईरान के प्रशासनी मीडिया ने भी देश के तटीय इलाकों केशम और बंदर अब्बास में भीषण धमाकों की आवाजें सुने जाने की पुष्टि की है.

कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव

कुवैत की सेना ने भी आपातकालीन घोषणा करते हुए बताया कि संभावित हवाई खतरों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने के लिए उसकी वायु रक्षा प्रणालियां (Air Defense Systems) पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं. फिलहाल दोनों देशों में किसी बड़े नुकसान या सटीक निशाने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है.

ईरान के किन ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमले?

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह जवाबी कार्रवाई जरूरी थी. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में ईरान के इन ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. वायु रक्षा प्रणालियां और तटीय निगरानी केंद्र जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें पोत-रोधी क्रूज मिसाइलें और ड्रोन प्रक्षेपण (लॉन्च) स्थल ईरान की रणनीतिक बंदरगाह सुविधाएं

शांति समझौते को लगा बड़ा झटका

28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच एक अंतरिम समझौता हुआ था. हालांकि, तीन टैंकरों पर ईरान के ताजा हमलों के बाद अमेरिका ने उस लाइसेंस को रद्द कर दिया है जिसके तहत ईरान को तेल बेचने की अनुमति दी गई थी. इस नए टकराव से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को प्रतिबंधित करने की चल रही शांति वार्ता पूरी तरह खटाई में पड़ती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी एयरस्ट्राइक से दहला दक्षिणी ईरान, तेहरान बोला- भुगतने होंगे गंभीर अंजाम

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में हमले के बाद अमेरिका का एक्शन, ईरान को दी गई तेल प्रतिबंधों में छूट वापस ली

The post खाड़ी में भारी तनाव: ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद, बहरीन में सायरन गूंजे, कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top