Hot News

BYD Sealion 7 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत ₹41.90 लाख; 520km रेंज और Level 2 ADAS भी

चीनी कंपनी BYD ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Sealion 7 का नया Dynamic वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 41.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. नए वेरिएंट की वजह से अब कस्टमर्स Sealion 7 को पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीद सकेंगे. Dynamic वेरिएंट आने के बाद Sealion 7 अब तीन वेरिएंट (Dynamic, Premium और Performance) में उपलब्ध है. यह इलेक्ट्रिक SUV चार रंगों में खरीदी जा सकती है, जिनमें Atlantis Grey, Cosmos Black, Aurora White और Shark Grey शामिल हैं.

BYD Sealion 7 Dynamic ट्रिम: बैटरी और रेंज

BYD Sealion 7 Dynamic को Premium और Performance वेरिएंट से नीचे रखा गया है. यानी अब कस्टमर्स के पास इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने के लिए एक और ऑप्शन है. Dynamic वेरिएंट में 71.8kWh की Blade Battery दी गई है, जबकि ऊपर वाले वेरिएंट में 82.56kWh की बड़ी बैटरी मिलती है.

Dynamic वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर NEDC के हिसाब से 520km तक चल सकता है. यह SUV काफी फास्ट भी है और सिर्फ 7.3 सेकंड में 0 से 100km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

फोटो: bydautoindia.com

हालांकि, कुछ मामलों में Dynamic वर्जन टॉप-स्पेक Performance ट्रिम से थोड़ा पीछे रह जाता है. इसमें 19-इंच के छोटे अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि Performance में 20-इंच के अलॉय मिलते हैं. वहीं, इसमें 10 स्पीकर्स का सेटअप है, जो Premium और Performance ट्रिम के मुकाबले दो कम हैं.

इसके अलावा Dynamic वर्जन में हेड-अप डिस्प्ले, टेलगेट के लिए जेस्चर कंट्रोल, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, ड्राइवर सीट के लिए पावर्ड लंबर एडजस्टमेंट और PM2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स भी नहीं मिलते.

BYD Sealion 7 की कीमत

वेरिएंट कीमत (लाख रुपये में)
Dynamic ₹41.90 लाख
Premium ₹49.90 लाख
Performance ₹55.90 लाख

ये भी पढ़ें: कैप्टन सीट्स, 679km रेंज और ज्यादा जगह… Mahindra XEV 9S का 6-सीटर वर्जन हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत?

The post BYD Sealion 7 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत ₹41.90 लाख; 520km रेंज और Level 2 ADAS भी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top