Raid In Bihar: भवन निर्माण विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर सत्येंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ निगरानी की टीम ने कार्रवाई की. पटना के फुलवारी शरीफ और एजी कॉलोनी और पूर्णिया में आवास और कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छापेमारी की. इस दौरान फुलवारी शरीफ में पांच मंजिला मकान का खुलासा हुआ. इस मकान में लिफ्ट और भव्य सोलर पैनल लगी हुई है. मकान में कई महंगे फर्नीचर और 10 एसी भी लगी है.
ग्रेटर नोएडा में फ्लैट और करोड़ों की संपत्ति उजागर
इतना ही नहीं, पटना के एजी कॉलोनी में इंजीनियर ने भव्य तीन मंजिला मकान बना रखा था. इन दोनों भवनों की कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है. इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट होने का पता चला है, जिसकी जांच कराई जा रही है.
इंजीनियर के पास से 1 करोड़ 97 लाख 50 हजार 70 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ. सत्येंद्र कुमार चौधरी, उनकी पत्नी उषा देवी और परिजनों के नाम से टोटल सात अचल संपत्तियां उजागर हुई तलाशी गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है. इसके वाद संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा.
पत्नी और सास के नाम पर भी खरीदी प्रॉपर्टी
छापेमारी के दौरान यह पता चला कि ये संपत्तियां साल 2011 से 2025 के बीच खुद इंजीनियर, पत्नी और सास के नाम से खरीदी हैं. नौबतपुर में लगभग 74 डिसमिल जमीन, दानापुर में 7.18 डिसमिल जमीन का खुलासा हुआ है. इन प्रॉपर्टियों की कीमत 3 करोड़ 60 लाख 58 हजार 70 रुपये आंकी गई हैं. चल संपत्तियों की कीमत 26 लाख रुपये है, जो उनकी आय से करीब 68 प्रतिशत अधिक है.
हीरे और सोने के गहने भी मिले
इंजीनियर के आवास से एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. साथ ही सोना, चांदी और हीरा के गहने भी जब्त किए गए हैं. इन संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है. बैंक, एलआईसी में निवेश से संबंधित बड़े पैमाने पर कागजात बरामद किए गए हैं. साथ ही में एक हुंडई कार भी बरामद हुई है.
Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के 20 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD का डबल अलर्ट जारी
The post पटना में इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, महंगे फर्नीचर, हीरे-चांदी के गहने… निगरानी की रेड में करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

